अनेक विश्व नेताओं से मिले मोदी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। चीन के शहर तियानजिन में हो रहे शंघाई शिखर सम्मेलन यानी एससीओ बैठक में शामिल होने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन से इतर अनेक विश्व नेताओं से मुलाकात की। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात सोमवार को होगी। सम्मेलन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी मौजूद थे। हालांकि उनसे प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात नहीं हुई। सम्मेलन के बाद इसमें शामिल हुए सभी देशों के प्रमुखों की सामूहिक तस्वीर में जरूर शहबाज शरीफ भी हैं। उस समय मोदी और शहबाज एक साथ मंच पर मौजूद थे। इस बार एससीओ सम्मेलन में 20 से ज्यादा देश शामिल हुए।

एससीओ सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री मोदी ने कजाकिस्तान के राष्ट्रपति तोकायेव के साथ दोपक्षीय बातचीत की। इस मुलाकात पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमारे देश ऊर्जा, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा और फार्मा सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं। सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबौली से मुलाकात की। उन्होंने कुछ साल पहले की अपनी मिस्र यात्रा को याद करते हुए कहा कि भारत और मिस्र की दोस्ती नई ऊंचाइयों को छू रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको से भी मुलाकात की। इसके बारे में मोदी ने कहा, ‘मुझे अलेक्जेंडर से मिलकर खुशी हुई। जहां तक हमारे देशों का संबंध है, हम दोनों ही भविष्य में मिलने वाले लाभकारी अवसरों को लेकर बहुत आशावादी हैं’। चीन के तियानजिन शहर में प्रधानमंत्री मोदी नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से भी मिले। भारत को पड़ोसी देश के नए प्रधानमंत्री ओली का अभी भारत आना बाकी है। उनसे मुलाकात के बाद मोदी ने कहा, ‘केपी ओली से मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई। नेपाल के साथ भारत के संबंध बहुत गहरे और विशेष हैं’।

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू से भी प्रधानमंत्री मोदी की दोपक्षीय वार्ता हुई। वार्ता के हाद मोदी ने कहा, ‘मालदीव के साथ भारत का विकासात्मक सहयोग हमारे लोगों के लिए खास है’।


Previous News Next News

More News

वंदे मातरम पर ‘इंडिया’ ब्लॉक में मतभेद

September 13, 2026

कांग्रेस पार्टी ने अचानक वंदे मातरम को बड़ा मुद्दा बना दिया है और इस पर टकराव पैदा कर रही है। यह अचानक हुआ इसलिए लग रहा है क्योंकि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस इस पर अपनै स्टैंड स्पष्ट करने से बच रही थी। कांग्रेस के नेता इस बात से खुश थे कि जंतर मंतर…

केजरीवाल, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता

September 13, 2026

भारत में राजनीति को जाति के स्टीरियोटाइप में देखा जाता है। जब भी किसी पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा होती है तो देखा जाता है कि उसमें जातीय समीकरण का कितना ध्यान रखा गया है। ऐसे की सरकार के मंत्रियों के चयन में भी सामाजिक, क्षेत्रीय संतुलन की बात होती है। हर जाति…

टकराव की राजनीति बढ़ा रहे हैं केजरीवाल

September 13, 2026

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों पूरी तरह से पंजाब की राजनीति में लगे हैं। वे रैलियां और चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं और साथ साथ टिकट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति बनाने में भी लगे हैं। राघव चड्ढा और उनसे भी ज्यादा संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल पर…

धीरेंद्र शास्त्री ने भाजपा का नुकसान कर दिया

September 13, 2026

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद बड़े धूमधड़ाके से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बंगाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार थी तो उनको राज्य में नहीं आने दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकार बदल गई है और लोगों का मन बदलना चाहिए। सोचें, बंगाल में लोगों…

आर्थिक विकासः इतने बंटे हुए क्यों हैं अहसास!

September 13, 2026

लोग यह पूछने लगे हैं कि अगर तेज गति से आर्थिक वृद्धि दर्ज हो रही है, तो वह आम जिंदगी में महसूस क्यों नहीं हो रही है? आंकड़ों की साख का सवाल तो पुराना है, मगर ताजा बहस के क्रम में आम तजुर्बे के खिलाफ आए आंकड़ों पर सरल, लेकिन कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण सवाल उठाए…

logo