रूस का कूटनीतिक दांव

Categorized as संपादकीय

रूस आज कहां खड़ा है और भारत की विदेश नीति के बारे में उसकी क्या समझ है, लावरोव के बयानों से उसका साफ संकेत मिला है। कूटनीतिक शब्दावली में उसने अपनी राय भारत को बता दी है।

सर्गेई लावरोव ने ब्रिक्स+ के विदेश मंत्रियों की बैठक में शिरकत के लिए भारत पहुंचने से ठीक पहले यह महत्त्वपूर्ण टिप्पणी की कि भारत को कच्चे तेल की चिंता करने की करने की जरूरत नहीं है। रूस तेल और गैस की निर्बाध बिक्री जारी रखने को तैयार है। लावरोव ने ये बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेल- गैस की खपत घटाने के आह्वान दो दिन बाद दिया है। मोदी ने कहा था कि जिस क्षेत्र से दुनिया के बड़े हिस्से को तेल मिलता ,है आज वह युद्ध में उलझा हुआ है। इसलिए जब तक हालात सामान्य नहीं होते, “हम सबको मिलकर छोटे-छोटे संकल्प लेने होंगे।”

मगर अब रूस के विदेश मंत्री ने कहा है कि भारत के लिए तेल की कोई कमी नहीं है। सांकेतिक भाषा में इसका अर्थ है कि कमी भारत सरकार की नीतिगत प्राथमिकताओं और कूटनीतिक साहस में है। वो चाहे, तो अपनी जनता को तेल- गैस की किल्लत से बचा सकती है। भारत की घरेलू राजनीति से लेकर अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य तक इस वक्तव्य के दूरगामी अर्थ हैँ। इस सवाल पर कि रूसी तेल कंपनियों पर प्रतिबंध के बाद भारत ने तेल का आयात घटाया, तो क्या उससे रूस चिंतित हुआ, लावरोव ने इस घटनाक्रम का दोष अमेरिका पर डाला।

कहा कि “गैर-कानूनी” प्रतिबंध अमेरिका ने लगाया। लगे हाथ उन्होंने उल्लेख किया कि परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में दोनों देशों का सहयोग पुराना है, जिसका भारत की ऊर्जा सुरक्षा में महत्त्वपूर्ण योगदान है। इतना ही नहीं, वे यह याद दिलाने तक गए कि आजादी के बाद जब कोई देश सैन्य क्षमता विकसित करने में भारत की मदद को तैयार नहीं था, तब रूस (तत्कालीन सोवियत संघ) ने मदद की थी। इसके बाद उन्होंने सलाह दी कि भारत को रिक (रूस- भारत- चीन) त्रिपक्षीय वार्ता के ढांचे को फिर शुरू करने पर सहमत होना चाहिए। भारत सरकार के लिए यह एक कड़वा परामर्श है। मगर, इन बयानों से रूस आज कहां खड़ा है और भारत की विदेश नीति के बारे में उसकी क्या समझ है, उसका साफ संकेत मिला है। कूटनीतिक शब्दावली में उसने भारत से अपनी नाराजगी जता दी है।


Previous News Next News

More News

ट्रंप ने ईरान युद्ध खत्म किया

June 13, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका ने ईरान के खिलाफ युद्ध समाप्त कर दिया है। युद्ध शुरू होने के करीब ढाई महीने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध खत्म कर दिया है। इसके साथ ही सूत्रों के हवाले से यह भी खबर आई है कि रविवार…

नेतन्याहू का ईरान पर निशाना

June 13, 2026

नई दिल्ली। ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एकतरफा ऐलान से हैरान हुए इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि वे जब तक इजराइल के प्रधानमंत्री हैं, तब तक ईरान परमाणु बम नहीं बना पाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वे…

अमेरिकी राजनयिक दूसरी बार तलब

June 13, 2026

नई दिल्ली। भारत ने शुक्रवार को एक बार फिर अमेरिकी राजनयिक को तलब किया। होर्मुज की खाड़ी के पास भारतीय नाविकों वाले टैंकर पर अमेरिका की ओर से किए गए हमले का विरोध दर्ज कराने के लिए विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को तलब किया। 24 घंटे में दूसरी बार अमेरिका के कार्यवाहक राजदूत जेसन…

अब भी द्रोणागिरी पर्वत लाएंगे या नहीं राहुल?

June 13, 2026

सब नसीब की बातें हैं। एक देश है, एक संविधान है, सब के लिए एक नियम-क़ानून हैं, फिर भी अगर भोपाल और रांची में किसी का आसमानी सुल्तानी से सब-कुछ छिन जाता है और किसी को सब-कुछ मिल जाता है तो इसे आप नसीब का खेल नहीं मानेंगे तो और क्या मानेंगे? इसलिए देना है…

नाविकों की मौत पर राहुल ने उठाए सवाल

June 13, 2026

नई दिल्ली। होर्मुज की खाड़ी के पास अमेरिकी नौसेना के हमले में तीन भारतीय नाविकों के मारे जाने की घटना पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को इस मामले पर चुप्पी साधने के लिए उनको कठघरे में खड़ा किया। राहुल ने कहा कि तीन दिनों में…

logo