जो सवाल मंडराते रहेंगे

Categorized as संपादकीय

पश्चिम बंगाल में ऐसी धारणा बनी है कि एसआईआर के दौरान निर्वाचन आयोग का नजरिया मतदाताओं को सूची से बाहर करने के बहाने ढूंढना वाला था। इससे भारत की चुनाव प्रणाली की साख पर टिकाऊ सवाल खड़े हुए हैँ।

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष सहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर सर्वोच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति जॉयमाला बागची ने कई महत्त्वपूर्ण चिंताएं जताईं। उनका सार है कि कम-से-कम इस राज्य में एसआईआर प्रक्रिया साफ-सुथरी नहीं रही। नतीजतन, लाखों व्यक्ति मताधिकार से वंचित होते नजर आ रहे हैं। जस्टिस बागची ने “तार्किक विसंगतियों” का मुद्दा उठाया। ये मुद्दा तब उठा था, जब उल्लेख हुआ कि बिहार में 2002 की मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं से दस्तावेज ना मांगने का नियम निर्वाचन आयोग ने लागू किया था, लेकिन पश्चिम बंगाल में इसे बदल दिया गया।

नतीजतन 60 लाख मतदाता संदिग्ध श्रेणी में डाल दिए गए। बाद में उनमें से 27 लाख वोटरों के नाम काट दिए गए। सर्वोच्च न्यायालय की खंडपीठ ने स्वीकार किया कि इन लोगों को व्यक्तिगत सुनवाई का मौका नहीं दिया गया। उनके नाम बिना कारण बताए काटे गए। जस्टिस बागची ने पूछा अगर किसी चुनाव क्षेत्र में हटाए गए मतदाताओं की संख्या हार-जीत के अंतर से ज्यादा रही, तो फिर चुनाव परिणाम की पवित्रता क्या रह जाएगी? यह गंभीर प्रश्न है, जो मतगणना के दिन सियासी आकाश पर मंडराता रहेगा। अन्य राज्यों में भी एसआईआर प्रक्रिया कई मौकों पर विवादित हुई, लेकिन चूंकि तृणमूल कांग्रेस की तरह किसी दल ने उसको लेकर जमीनी संघर्ष नहीं किया, इसलिए अनेक विसंगतियां संभवतः छिपी रह गईं।

मगर पश्चिम बंगाल में ऐसी धारणा बनी है कि एसआईआर के दौरान निर्वाचन आयोग का नजरिया मतदाताओं को सूची से बाहर करने के बहाने ढूंढना वाला था। इससे भारत की चुनाव प्रणाली की साख पर टिकाऊ सवाल खड़े हुए हैँ। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी कर मामले को और उलझा दिया है कि मतदान देश में जन्में व्यक्तियों के सिर्फ अधिकार का नहीं, बल्कि उनकी भावनाओं से जुड़ा मुद्दा भी है। क्या इसका अर्थ यह है कि भारत में जन्मे हर बच्चे को मताधिकार प्राप्त है, भले उसके माता-पिता यहां के नागरिक ना हों? सर्वोच्च न्यायालय से अपेक्षित था कि वह आरंभ में ही ऐसे प्रश्नों पर स्पष्ट दिशा-निर्देश देता। मगर ऐसा नहीं हुआ, तो इस प्रकरण में उसके रुख को भी कुल मिलाकर निराशाजनक ही कहा जाएगा।


Previous News Next News

More News

तीन आदिवासी बालिकाओं की मृत्यु दुर्भाग्यपूर्ण, कठोर कार्रवाई हो: दिग्विजय सिंह

June 3, 2026

राज्यसभा सांसद एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रायसेन जिले की गैरतगंज तहसील के अंतर्गत आदिवासी बहुल ग्राम सगौर में कुएं में डूबने से तीन नाबालिग आदिवासी बालिकाओं की हुई दर्दनाक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इस घटना को प्रशासनिक लापरवाही एवं पेयजल व्यवस्था की विफलता का गंभीर उदाहरण बताते…

कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

June 3, 2026

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बुधवार को राज्य के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। बेंगलुरु स्थित लोक भवन परिसर के ग्लास हाउस में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल थावरचंद्र गहलोत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समर्थकों के नारों के बीच डी.के. शिवकुमार मंच पर पहुंचे और सबसे पहले…

परिसीमन बिल आएगा तो अब क्या होगा?

June 3, 2026

केंद्र सरकार एक बार फिर परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है। पिछली बार भी इसे परिसीमन के नाम पर नहीं लाया गया था। तब भी महिला आरक्षण के लिए बने नारी शक्ति वंदन कानून के साथ इसे जोड़ा गया था। संसद का बजट सत्र समाप्त होने के बाद सरकार ने सत्रावसान नहीं करके…

विपक्ष की कमान कांग्रेस के हाथ में

June 3, 2026

विपक्षी पार्टियों को इसका अंदाजा है कि केंद्र सरकार परिसीमन बिल लाना चाहती है। संविधान के 131वें संशोधन बिल के जरिए सरकार 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन लागू करना चाहती है और सीटें बढ़ा कर 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करना चाहती है। विपक्ष ने पिछली बार इसे रोक दिया था।…

हिमाचल में कांग्रेस के सामने बड़ी समस्या

June 3, 2026

सब जगह सत्तारूढ़ पार्टियां स्थानीय निकायों के चुनाव जीत रही हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। इससे पहले गुजरात में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया था। तेलंगाना में ऐसे ही कांग्रेस ने बहुत बड़ी जीत हासिल की थी। एक केरल अपवाद था, जहां सत्तारूढ़ वाम मोर्चा को कांग्रेस ने…

logo