जीडीपी की नई सीरीज

Categorized as संपादकीय

शुरुआती धारणा यह बनती है कि सरकार ने अपने आंकड़ों को अधिक विश्वसनीय बनाने की कोशिश की है। संभवतः यह आईएमएफ के निर्णय का असर है, जिसके तहत उसने भारत के आर्थिक आंकड़ों को सी ग्रेड में डाल दिया था।

सकल घरेलू उत्पाद की गणना की नई सीरीज के तहत इस वर्ष का अनुमान जारी हुआ, तो भारत के जीडीपी के कुल आकार में 12 लाख करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज हो गई। पिछले साल जारी हुए प्रथम अनुमान में 2025-26 में भारत का जीडीपी 357 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया था। नई सीरीज के तहत ये अनुमान 345 लाख करोड़ रुपये रह गया है। ऐसा संभवतः इसलिए हुआ कि 2022-23 को आधार वर्ष मान कर जीडीपी के आकलन के लिए जो स्रोत चुने गए हैं, उनमें सुधार हुआ है। शुरुआती धारणा यह बनी है कि भारत सरकार ने अब अपने आंकड़ों को अधिक विश्वसनीय बनाने की कोशिश की है।

संभवतः यह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के उस निर्णय का असर है, जिसके तहत उसने भारत के आर्थिक आंकड़ों को सी ग्रेड में डाल दिया था। जीडीपी के आकार में गिरावट की एक बड़ी वजह निजी उपभोग खर्च के आंकड़े में आई लगभग दो फीसदी की गिरावट है। दूसरी वजह सेवा क्षेत्र (व्यापार, रिपेयर, होटल, ट्रांसपोर्ट, संचार आदि) में सकल मूल्य निर्माण (जीवीए) के आकलन में बड़ी कटौती है। इसी तरह सामान्य प्रशासन और कंस्ट्रक्शन आदि क्षेत्रों के योगदान का अनुमान पहले की तुलना में घट गया है। मैनुफैक्चरिंग एकमात्र महत्त्वपूर्ण क्षेत्र है, जिसके योगदान का अनुमान नई सीरीज के तहत बेहतर हुआ है।

नए आंकड़ों से कुल छवि यह उभरती है कि अर्थव्यवस्था का प्राथमिक क्षेत्र (कृषि, पशुपालन, खनन, वन उत्पाद) आदि में विकास गतिरुद्ध है, द्वितीय क्षेत्र (मैनुफैक्चरिंग, निर्माण, ऊर्जा उत्पादन) में गति बनी हुई है, जबकि तृतीय क्षेत्र (सेवा) में वृदधि की रफ्तार मंद हुई है। वैसे विशेषज्ञों ने संकेत दिया है कि नई सीरीज से कई विसंगतियों का जवाब नहीं मिला है। मसलन, निवेश दर (32 प्रतिशत) से जितना अपेक्षित है, जीडीपी वृद्धि दर (7.6 प्रतिशत) उससे कहीं अधिक नजर आती है। दूसरी तरफ जीडीपी की जो वृद्धि दर बताई गई है, सकल उपभोग की वृद्धि दर उससे कहीं ज्यादा दिखाई गई है। उचित होगा कि सरकार ऐसे सवालों के ठोस उत्तर पेश करे, ताकि आंकड़ों की विश्वसनीयता बहाल करने दिशा में सचमुच प्रगति संभव हो सके।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo