नया सामरिक सहयोगी फ्रांस

Categorized as संपादकीय

राष्ट्रपति मैक्रों ने मुंबई में कहा भी कि फ्रांस भारत पर भरोसा करता है इसलिए उसे प्रौद्योगिकी हस्तांतरण में कोई समस्या नहीं है।  इसलिए आगे का सवाल है कि क्या फ्रांस, भारत के लिए रूस जैसा सामरिक सहयोगी बन सकता है?

फ्रांस क्या भारत के लिए नया रूस हो सकता है? य़ह लाख टके का सवाल है। दोनों देशों के बीच जिस तरह सामरिक संधियां हो रही हैं और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा में दोनों देशों ने जैसे अपने संबंधों को स्पेशल ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप में बदला वह एक नए युग की शुरुआत का संकेत है। वैसे भी पिछले कुछ सालों में भारत और फ्रांस के बीच सामरिक संबंधों का तेज़ी से विस्तार हुआ है। राष्ट्रपति मैक्रों के भारत दौरे में दोनों देशों ने रक्षा, हिंद प्रशांत रणनीति, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग को और गहरा करने पर सहमति जताई है। यह सिर्फ दोपक्षीय संबंधों का विस्तार नहीं है, बल्कि बदलती विश्व व्यवस्था में एक संतुलनकारी रणनीति का संकेत है।

भारत और फ्रांस दोनों देश रणनीतिक स्वायत्तता के समर्थक हैं। फ्रांस, यूरोप में एकमात्र परमाणु शक्ति और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य होने के नाते स्वतंत्र विदेश नीति पर जोर देता है। इसी तरह भारत भी बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था का समर्थक है। हाल के दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अनिश्चित विदेश नीति ने दोनों देशों को अपने संबंधों में विविधता लाने के लिए बाध्य किया है।

बहरहाल, भारत व्यापार से लेकर रक्षा के क्षेत्र में अपने समझौतों में विविधता ला रहा है। तभी फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को भारत ने प्रमुखता दी है। भारत नए विमानों की खरीद और भारत में निर्माण की संधि कर रहा है। ध्यान रहे फ्रांस उन चुनिंदा देशों में है जो भारत को अत्याधुनिक रक्षा तकनीक साझा करने के लिए तैयार रहते हैं। यह दीर्घकालिक तकनीकी सहयोग भारत की आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन नीति के अनुरूप भी है। राष्ट्रपति मैक्रों ने मुंबई में कहा भी कि फ्रांस भारत पर भरोसा करता है इसलिए उसे प्रौद्योगिकी हस्तांतरण में कोई समस्या नहीं है।

अब सवाल है कि क्या फ्रांस, भारत के लिए रूस जैसा सामरिक सहयोगी बन सकता है? ऐतिहासिक रूप से रूस और पहले का सोवियत संघ भारत का सबसे विश्वसनीय रक्षा साझेदार रहा है। सुखोई विमान या टी 90 टैंक रूस से भारत को मिलते हैं। लेकिन यूक्रेन युद्ध की वजह से और दूसरे भू राजनीतिक कारणों से रूस की आपूर्ति शृंखला प्रभावित हुई है। तभी भारत रक्षा खरीद में भी विविधता ला रहा है। यह लंबे समय में भारत की सामरिक तैयारियों को दिखाता है। हालांकि ऐसा नहीं है कि फ्रांस से सामरिक समझौते के बाद रूस के साथ भारत के संबंध खत्म हो जाएंगे। फ्रांस और रूस दोनों की भूमिका और संदर्भ अलग हैं। रूस के साथ भारत का संबंध ऐतिहासिक गहराई, सैन्य निर्भरता और भू राजनीतिक समन्वय पर आधारित रहा है। तो फ्रांस के साथ संबंध आधुनिक तकनीक, वैश्विक मंचों पर साझेदारी और हिंद प्रशांत में साझा रणनीतिक हितों पर केंद्रित हैं।  विश्व व्यवस्था के लिहाज से देखें तो फ्रांस के साथ साझेदारी भारत की ‘मल्टी अलाइनमेंट’ नीति को मजबूती देता है। अमेरिका, रूस, फ्रांस, जापान और अन्य शक्तियों के साथ समानांतर संबंध रख कर भारत किसी एक धुरी पर निर्भरता कम कर रहा है। इससे भारत की वैश्विक सौदेबाजी क्षमता बढ़ती है और उसे अधिक रणनीतिक लचीलापन मिलता है।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के सामने ईडी का खतरा

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी के सामने राजनीतिक चुनौती तो भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की है ही लेकिन एक बड़ी चुनौती प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की है। वह चुनौती कब और कहां से कांग्रेस को परेशान करने लगेगी यह पता नहीं चल पाता है। कांग्रेस के एक जानकार नेता ने कहा कि कई बार लगता है…

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

logo