खुल गया फ्लड गेट?

Categorized as संपादकीय

मुद्दा है कि प्राइवेट सेक्टर की एक कंपनी को सरकार ने बड़ी राहत दी, तो किस तर्क पर वह दूसरी कंपनियों को ऐसी राहत देने से इनकार कर सकती है? स्पष्टतः यह मुसीबत खुद केंद्र ने मोल ली है।

केंद्र ने वोडोफोन आइडिया कंपनी को दो बार बेलआउट दिया। पहली बार उसमें 49 प्रतिशत हिस्सा खरीद कर और अभी हाल में उस पर बकाया रकम को चुकाने की अवधि में दस साल की छूट देकर। वोडाफोन आडिया पर एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (एजीआर) मद में लगभग 85 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। ऐसा बकाया अन्य कंपनियों पर भी है। अब खबर है कि टाटा ग्रुप की दो कंपनियों- टाटा टेलीसर्विसेज और टाटा टेलीसर्विसेज महाराष्ट्र लिमिटेड तथा भारती एयरटेसल ने वोडाफोन आइडिया जैसी राहत की मांग की है। टाटा ग्रुप की दोनों कंपनियों पर सवा 19 हजार करोड़ और भारती एयरटेल पर 48 हजार करोड़ रुपये बकाया हैं।

कंपनी अधिकारियों ने कहा है कि सरकार को सभी टेलीकॉम कंपनियों से समान व्यवहार करना चाहिए। इसलिए जब तक इस बारे में फैसला नहीं होता, वे बकाये का भुगतान रोक रहे हैं। इन कंपनियों ने अदालत जाने का इरादा भी जताया है, हालांकि वोडाफोन मामले में सुप्रीम कोर्ट निर्णय दे चुका है कि ऐसे फैसले सरकार के दायरे में आते हैं। गौरतलब है कि एजीआर मद में रिलायंस जियो इन्फोकॉम पर 1,700 करोड़, बीएसएन पर चार करोड़ और एमटीएनएल पर पौने 13 हजार करोड़ रुपये बकाया हैं। देर-सबेर ये कंपनियां भी सरकार राहत की मांग कर सकती हैं। मुद्दा है कि प्राइवेट सेक्टर की एक कंपनी को सरकार ने बड़ी राहत दी, तो किस तर्क पर वह दूसरी कंपनियों को ऐसी राहत देने से इनकार कर सकती है?

स्पष्टतः यह मुसीबत खुद केंद्र ने मोल ली है। मुक्त बाजार अर्थव्यवस्था में सार्वजनिक धन से किसी कंपनी को संभालने की सोच समस्याग्रस्त है। ऐसे फैसलों से अक्सर पक्षपात या भेदभाव की धारणाएं बनती हैं, जो व्यापक अर्थ भ्रष्ट आचरण समझी जाती हैं। यह तर्क बेबुनियाद है कि बाजार में प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के लिए करदाताओं का पैसा कंपनियों को दिया जाता है। यह मकसद सिर्फ स्पष्ट विनियमन और उस पर सख्त अमल से हासिल किया जा सकता है। स्वस्थ स्थिति यह होगी कि फेल होती कंपनी को आसान शर्तों पर दिवालिया होने दिया जाए। मगर आज के भारत के कथा ही उलटी है।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के अजब गजब उम्मीदवार

March 6, 2026

कांग्रेस पार्टी को इस बार राज्यसभा की एक सीट का फायदा हो रहा है। वह इसलिए हो रहा है क्योंकि एमके स्टालिन ने तमिलनाडु से एक सीट देने का फैसला किया। कांग्रेस पार्टी के नेता दिखावा करने के लिए पवन खेड़ा का नाम ले रहे थे। सबको पता था कि अगर तमिलनाडु से कांग्रेस को…

कबूतरी संचार की पुरानी व्यवस्था

March 6, 2026

ओडिशा पुलिस की यह सेवा अनूठी है। 1946 में, द्वितीय विश्व युद्ध के ठीक बाद, ओडिशा पुलिस ने इसे शुरू किया। सबसे पहले नक्सल प्रभावित कोरापुट जिले में प्रयोग किया गया। धीरे-धीरे यह 38 स्थानों (जिलों, सब-डिवीजनों, सर्कलों और पुलिस स्टेशनों) तक फैल गई। इस सेवा के चरम पर 19 ‘पिजन लॉफ्ट’ सक्रिय थे, जहां…

कैसा भूमंडलीकरण, कैसी विश्व व्यवस्था?

March 6, 2026

साफ दिखलाई दे रहा है कि भूमंडलीकरण इतिहास की अनिवार्य धारा नहीं है, बल्कि मानों एक ऐसी व्यवस्था जैसी है जो परिस्थितियों पर निर्भर है। और वह लगातार खतरे के नीचे खड़ी है। कोई भी समय कभी भी इस पूरी व्यवस्था को पटरी से नीचे उतार सकता है, जैसे इस समय भूमंडलाकरण के साथ वैश्विक…

बेहतर विदाई के हकदार थे नीतीश

March 6, 2026

बिहार में नीतीश कुमार युग का अंत हो गया है। इसमें कोई हैरानी या दुख की बात नहीं है। हर नेता का युग आता है और समाप्त होता है। बिहार में ही जैसे लालू प्रसाद का युग खत्म हुआ वैसे ही नीतीश का भी खत्म हुआ। फर्क इतना है कि लालू प्रसाद चुनाव हार कर…

नीतीश सीएम पद छोड़ेंगे

March 6, 2026

पटना। दो दशक के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने जा रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उनके साथ मौजूद रहे। इससे पहले नीतीश कुमार ने एक लंबी पोस्ट लिख कर सोशल मीडिया में साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा…

logo