शासक इतने क्यों भयभीत?

Categorized as संपादकीय

हालात यहां तक आ पहुंचे हैं कि भविष्य में संभावित आंदोलनों से निपटने की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। बीपीआरएंडडी ने स्वतंत्र भारत में अब तक हुए तमाम आंदोलनों से संबंधित सूचना राज्य सरकारों से मांगी है।

नरेंद्र मोदी सरकार किसी प्रतिरोध या जन आंदोलन को जायज नहीं मानती, यह तो जग-जाहिर है। यहां तक कि प्रदूषण से परेशान होकर विरोध जताने के लिए इकट्ठे हुए लोगों से भी आज प्रशासन उसी तरह निपटता है, जैसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए कथित खतरों से पेश आया जाता है। मगर अब हालात यहां तक आ पहुंचे हैं कि भविष्य में संभावित आंदोलनों से निपटने की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (बीपीआरएंडडी) ने स्वतंत्र भारत में अब तक हुए तमाम आंदोलनों के अध्ययन के संदर्भ बिंदु तैयार कर लिए हैं।

उनसे संबंधित सूचना राज्य सरकारों से मांगी गई है। राज्यों से 1947 के बाद हुए तमाम आंदोलनों, खासकर 1974 के बाद हुए आंदोलनों के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी गई है। 1947 से 1973 तक के आंदोलनों को राष्ट्र निर्माण से संबंधित गतिविधि की श्रेणी में माना गया है, जबकि 1974 से हुए आंदोलनों को राजनीतिक श्रेणी का। इन तमाम आंदोलनों के सांगठनिक ढांचे, विचारधारा, कारण, जन गोलबंदी के लिए अपनाई रणनीति, हिंसा के संदर्भ, आंदोलन के वित्तीय स्रोतों आदि के बारे में राज्यों से विस्तृत सूचना इकट्ठा करने को कहा गया है। मकसद भविष्य में जन आंदोलनों को रोकने अथवा उन्हें संभालने की प्रामाणिक प्रक्रिया (स्टैंडडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर- एसओपी) तैयार करना है, जिस कार्य में केंद्र सरकार जुटी हुई है।

बीते सितंबर में गृह मंत्री अमित शाह ने बीपीआरएंडडी को एसओपी तैयार करने के लिए प्रतिरोध एवं आंदोलनों का व्यापक अध्ययन करने का निर्देश दिया था। अब यह कार्य शुरू कर दिया गया है। बहरहाल, इस कार्य के पीछे का नजरिया समस्याग्रस्त है। यह जन भावनाओं के प्रति अलोकतांत्रिक सोच को जाहिर करता है। जन आक्रोश की अभिव्यक्ति या अपनी किसी मांग मनवाने के लिए जनता के किसी हिस्से का शांतिपूर्ण आंदोलन की राह पकड़ना ऐसी गतिविधि नहीं है, जिससे निपटने की पूर्व तैयारी की जाए। उचित लोकतांत्रिक नजरिया ऐसी हर गतिविधि से संबंधित पक्षों से संवाद और जन समूहों की शिकायतों के निवारण की कोशिश करना है। इससे व्यवस्था में जन विश्वास मजबूत होता है। मगर वर्तमान शासकों को इसकी परवाह नहीं है।


Previous News Next News

More News

झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी

May 6, 2026

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने बुधवार को वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के तीनों संकायों (विज्ञान, कला और वाणिज्य) का परीक्षा परिणाम से घोषित कर दिया है। इस वर्ष के नतीजों में कला संकाय का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है, जहां सर्वाधिक 96.14 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।   वहीं, वाणिज्य संकाय में 93.37 प्रतिशत और…

भारत का यूपीआई वियतनाम के फास्ट पेमेंट सिस्टम से जुड़ेगा, लेनदेन होगा आसान: पीएम मोदी

May 6, 2026

भारत का यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) जल्द ही वियतनाम के फास्ट पेमेंट सिस्टम से जुड़ेगा। यह जानकारी वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम से द्विपक्षीय वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दी गई।   इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम (एसबीवी) के बीच समझौता ज्ञापन भी हस्ताक्षर हुए है,…

‘मतगणना नहीं, मनगणना हो रही’, अखिलेश ने 2027 में जीत का किया दावा

May 6, 2026

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए मतगणना की सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में ‘मतगणना नहीं, मनगणना’ हो रही है और 2027 के विधानसभा चुनाव को लोकतंत्र बचाने की निर्णायक लड़ाई बताया।  अखिलेश यादव ने लखनऊ में…

मध्य प्रदेश में कपास को ड्यूटी फ्री करने के प्रयास: सीएम मोहन यादव

May 6, 2026

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में व्यापारियों के साथ है। राज्य सरकार कपास को ड्यूटी फ्री करने का भी प्रयास कर रही है। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के परमानंद गोविंदजीवाला सभागृह में उद्योगपतियों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार कपास को…

पश्चिम बंगाल हिंसा पर ज्ञानेश कुमार का सख्त आदेश, दिए तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश

May 6, 2026

पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है। कई जगहों से हिंसा, झड़प और तोड़फोड़ की खबरें सामने आ रही हैं। इसी को देखते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ निर्देश दिया है कि जो भी लोग हिंसा भड़काने या तोड़फोड़ में शामिल…

logo