संसद में बहस जरूरी

Categorized as संपादकीय

एसआईआर संसद के शीतकालीन सत्र में विवाद का बड़ा मुद्दा बनता दिख रहा है। उचित होगा कि सरकार पुराने संसदीय नियमों का हवाला देकर मौजूदा हाल पर बहस को ना रोके। सदन में सबको अपनी बात कहने दी जाए।

किसी प्रक्रिया के जारी रहने के दौरान उसके नियम बदलते रहें, तो उसे इसकी मिसाल ही समझा जाएगा कि संबंधित संस्था ने काम शुरू करने के पहले पर्याप्त तैयारी नहीं की। उस हाल में वह प्रक्रिया विवादों से घिरती जाए, यह लाजिमी है। इसकी पूरी जिम्मेदारी संचालक संस्था पर ही आएगी। मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर यह बात पूरी तरह लागू होती है। इसको लेकर पहले ही चेताया गया था कि इस कार्य को लेकर निर्वाचन आयोग जल्दबाजी दिखा रहा है। साथ ही इसकी विश्वसनीयता को लेकर भी वह गंभीर नहीं है। बिहार में पुनरीक्षण के दौरान सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर कई बार उसे नियम बदलने पड़े, लेकिन उससे भी आयोग ने सबक नहीं लिया।

पुराने अंदाज में 12 राज्यों में सीमित समय के भीतर यह कार्य संपन्न कराने की जिद उसने दिखाई। नतीजा है कि यह प्रक्रिया अब पहले से भी अधिक विवादित हो चुकी है। बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) की आत्महत्या, काम के दबाव से मौत, और उनके तनावग्रस्त होने की खबरों ने आक्रोश एवं संशय का जो माहौल बनाया, उसी का नतीजा है कि बीच कार्य के दौरान आयोग को बीएलओ और सुपरवाइजरों के मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि में वृद्धि करनी पड़ी। और अब एसआईआर फॉर्म इकट्ठा करने, इन्हें डिजटल रूप देने, तथा अस्थायी मतदाता सूची को जारी करने की समयसीमा बढ़ानी पड़ी है।

साथ ही अब जाकर आयोग ने एलान किया है कि जो नए नाम शामिल होंगे और जिन्हें हटाया जाएगा, सूची जारी होने के पहले उनकी लिस्ट राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय एजेंटों को दी जाएगी। सवाल है कि यह नियम आरंभ में ही घोषित क्यों नहीं होना चाहिए था? दरअसल, वे तमाम नियम आरंभ से लागू क्यों नहीं होने चाहिए थे, जो न्यायिक आदेश के कारण इसका हिस्सा बने? एसआईआर का प्रश्न संसद के शीतकालीन सत्र में विवाद का एक बड़ा मुद्दा बनता दिख रहा है। सरकार के लिए उचित होगा कि पुराने संसदीय नियमों का हवाला देकर मौजूदा हाल पर बहस को वह ना रोके। बल्कि सदन में सबको अपनी बात कहने दी जाए। चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता के लिए यह अनिवार्य है।


Previous News Next News

More News

दो बंगाली मानुष नीति आयोग में

April 26, 2026

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव या किसी भी राज्य में विधानसभा चुनाव के समय जितनी तरह का माइक्रो मैनेजमेंट करती है वह हैरान करने वाला होता है। इस समय पश्चिम बंगाल में विधानसभा का चुनाव चल रहा है तो पार्टी के अलावा केंद्र सरकार की पूरी मशीनरी किसी न किसी रूप में चुनाव को प्रभावित…

उद्धव ठाकरे जाएंगे विधान परिषद!

April 26, 2026

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिव सेना और कांग्रेस पार्टी ने मिल कर शरद पवार को राज्यसभा भेजा। अब कांग्रेस पार्टी और शरद पवार की एनसीपी मिल कर उद्धव ठाकरे को विधान परिषद में भेजेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने उद्धव ठाकरे से अपील की है…

राहुल अंडमान की यात्रा पर जा रहे हैं

April 26, 2026

पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी अंडमान निकोबार द्वीप की यात्रा पर जा रहे हैं। वे 26 से 28 फरवरी तक इस खूबसूरत द्वीप समूह की यात्रा करेंगे। पार्टी की ओर से बताया गया है कि वे वहां के स्थानीय लोगों और खास कर अनुसूचित जनजाति के लोगों…

बंगाल में राहुल की बेमतलब अपील

April 26, 2026

ममता बनर्जी की पार्टी के कई बड़े नेता राहुल गांधी और कांग्रेस से नाराज हैं। उनकी नाराजगी पहले से थी कि कांग्रेस ने अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से चुनाव लड़ने के लिए उतारा। वे करीब तीन दशक के बाद विधानसभा का चुनाव लड़े हैं। इसी तरह तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद मौसम बेनजीर नूर…

बदलाव की बयार आंधी में बदलेगी!

April 26, 2026

मतदान के इतने भारी भरकम आंकड़े का जो पहला मैसेज लोगों तक पहुंचा वह ये है कि लोग बदलाव चाहते हैं और परिवर्तन के लिए इतनी बड़ी संख्या में निकल कर वोट कर रहे हैं। दूसरा मैसेज यह है कि चुनाव आयोग की ओर से कराई गई एसआईआर के कारण फर्जी मतदाताओं के नाम कट…

logo