बंगाल से ममता और कर्नाटक से कांग्रेस का जाना तय: गिरिराज सिंह

Categorized as प्रादेशिक समाचार

कर्नाटक में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) के दौरान कुछ परीक्षार्थियों से जबरन जनेऊ (पवित्र धागा) उतारने के लिए मजबूर किए जाने की घटना पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार की विदाई तय है, ठीक उसी तरह कर्नाटक में भी कांग्रेस सरकार की विदाई तय है।

बेगूसराय में मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कर्नाटक सरकार, कांग्रेस और राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला।

उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों से ‘जनेऊ’ उतरवा दिया गया है। वही ‘जनेऊ’ जिसका इस्तेमाल राहुल गांधी ने चुनावी अभियानों के दौरान किया था। उन्होंने ये भी कहा कि जिस तरह पश्चिम बंगाल की मौजूदा सरकार जल्द ही सत्ता से बाहर हो जाएगी, ठीक वैसे ही कर्नाटक में भी सरकार बदलेगी।

राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि भाजपा गंगा है, भाजपा समुद्र है। हिमंता बिस्वा सरमा भाजपा के मुख्यमंत्री हैं। अगर लालू यादव की पाठशाला अच्छी होती तो सम्राट चौधरी पाठशाला क्यों छोड़ते। लालू की पाठशाला में परिवारवाद को महत्व दिया गया।

Also Read : सीएम धामी ने उत्तराखंड बोर्ड टॉपर्स को किया फोन, दी बधाई और शुभकामनाएं

आतंकवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश में आतंकवादी पकड़े जाते हैं तो ज्यादातर मुस्लिम समाज से क्यों होते हैं? हिंदू समाज आज तक हिंदू आतंकवाद का पोषक नहीं रहा, जबकि आज मुस्लिम समाज ही इसका पोषक बन रहा है। जैसा करोगे, वैसा पाओगे।

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के बीच गिरिराज सिंह ने सीएम ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि ममता दीदी के दो मंत्री जेल जा चुके हैं और उनकी सरकार जल्द ही सत्ता से बाहर हो जाएगी। बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी और ममता बनर्जी के सारे पापों का घड़ा फूटकर जनता के सामने आएगा।

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट वाले मामले में कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपनी शर्ट के अंदर कोई धार्मिक प्रतीक धारण किए हुए है और अगर आप उससे अपनी शर्ट उतारकर उस धार्मिक प्रतीक या धार्मिक पारंपरिक प्रथा को बाहर निकालने के लिए कहते हैं, तो यह न केवल मानवाधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि यह उसकी निजता के अधिकार का भी गंभीर उल्लंघन है। यह उत्पीड़न है। संविधान हर किसी की, जिसमें इस मामले का छात्र भी शामिल है, धर्म की स्वतंत्रता और आस्था की स्वतंत्रता की रक्षा करता है। दोषी परीक्षा अधिकारियों को बहुत से सवालों के जवाब देने होंगे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

नकली दवाओं पर लगाम के लिए उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका

September 16, 2026

देश में नकली और मिलावटी दवाओं के निर्माण तथा बिक्री पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर करके एक एकीकृत राष्ट्रीय ढांचे को बनाने, मामलों की समयबद्ध जांच व तेजी से सुनवाई, जब्त दवाओं की अनिवार्य फॉरेंसिक जांच और नकली दवा सिंडिकेट के खिलाफ प्रवर्तन एजेंसियों की…

ओडिशा में 3,406 करोड़ रुपये की सेमीकंडक्टर परियोजना को मंजूरी

September 16, 2026

ओडिशा में उभरते सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देते हुए यूनिट अप्रूवल कमेटी (यूएसी) ने खोरधा जिले के आईडीसीओ इन्फोवैली-2 में सिलिकॉन कार्बाइड (एसआईसी) सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए सिक्सेम प्राइवेट लिमिटेड के 3,406.25 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यूएसी की 217वीं बैठक में स्वीकृत यह परियोजना जटनी तहसील…

तमिलनाडु उपचुनाव में दोनों सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी

September 16, 2026

तमिलनाडु विधानसभा की मदुरंतकम और धारापुरम (असुरक्षित) सीटों पर आगामी 06 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य बुधवार दोपहर 3 बजे संपन्न हो गया। अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के बागी विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हुई इन दोनों सीटों पर नामांकन के अंतिम दिन…

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को खारिज किया

September 16, 2026

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ पेश महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। प्रस्ताव के विरोध में 232 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 147 ने इसका समर्थन किया और 47 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। Also Read : ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया…

ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया

September 16, 2026

ईरान ने सरकारी एजेंसियों द्वारा विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटा दिया है। ईरानी सरकार की प्रवक्ता फतेमेह मोहाजेरानी ने यह जानकारी दी। श्री मोहाजेरानी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कुछ दिन पहले अपनाए गए एक प्रस्ताव में जिन मुद्दों पर बात की गई थी, उनमें से एक सरकारी…

logo