नेट तटस्थता को चुनौती

Categorized as संपादकीय

इंटरनेट सेवा की तटस्थता के सिद्धांत को फिर चुनौती मिली है। देश की प्रमुख इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनी रिलायंस जियो ने टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑथरिटी ऑफ इंडिया से नेट न्यूट्रिलिटी से संबंधित प्रावधान को बदलने की मांग की है।

नौ साल पहले नेट न्यूट्रलिटी का सवाल अहम होकर उभरा था। इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियां चाहती थीं कि उन्हें फीस लेकर किसी वेबसाइट की स्पीड अधिक तेज करने और एल्गोरिद्म संबंधी प्राथमिकता देने का अधिकार मिले। लेकिन तब सिविल सोसायटी के विरोध और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेट न्यूट्रिलिटी के सिद्धांत को मिले भारी समर्थन के कारण इस मांग को ठुकरा दिया गया। अब ये मांग फिर से उठी है। देश की प्रमुख इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनी रिलायंस जियो ने टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑथरिटी ऑफ इंडिया (ट्राइ) से नेट न्यूट्रिलिटी से संबंधित प्रावधान को बदलने की मांग की है।

जियो का दावा है कि अब तकनीक अधिक उन्नत हो चुकी है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर बिना असर डाले अधिक शुल्क चुकाने वाले उपभोक्ताओं को अतिरिक्त सुविधा दी जा सकती है। जियो के मुताबिक ऐसा 5-जी तकनीक से संभव हुआ है। यह तकनीक 2016 में प्रचलन में नहीं थी, जब नेट न्यूट्रिलिटी के नियम बने। अब संभव है कि अधिक शुल्क देने वाले उपभोक्ताओं को तयशुदा अधिक अपलोडिंग स्पीड दी जाए तथा ऐसी व्यवस्था हो, जिससे वे डाउनलोडिंग संबंधी प्रतीक्षा समय में विलंब से बच सकें। मगर इस तर्क के साथ समस्या यह है कि आप जैसे ही किसी को अतिरिक्त सुविधा देते हैं, दूसरा उपभोक्ता अपने-आप भेदभाव का शिकार हो जाता है।

यह तर्क वैसा ही है, जैसे कहा जाए कि सार्वजनिक पानी आपूर्ति की सेवा में अधिक शुल्क देने वाले उपभोक्ताओं को रिजर्व ओस्मोसिस (आर.ओ) प्रक्रिया से शुद्ध किया हुआ जल मिलेगा, जबकि बाकी उपभोक्ताओं को साधारण पानी मिलेगा। अथवा, यह कि अधिक शुल्क देकर उपभोक्ता बिजली सप्लाई की सार्वजनिक व्यवस्था से ऐसी सेवा ले सकते हैं, जिसमें उन्हें स्थिर वोल्टेज या लोडशेडिंग के दौरान भी बिजली आपूर्ति की सुविधा मिलेगी। किसी घोषित धनिक तंत्र में ऐसा भेदभाव एक सहज चलन हो सकता है, लेकिन नागरिक समानता की अवधारणा से संचालित अपने को लोकतांत्रिक कहने वाले समाज में इसकी इजाजत नहीं हो सकती। इसलिए अपेक्षित है कि ट्राइ जियो की मांग को सिरे से ठुकरा दे। इसके अलावा कोई निर्णय लोगों को भारतीय व्यवस्था के स्वरूप के बारे में पुनर्विचार करने को मजबूर करेगा।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo