जो अंदर की बात

Categorized as संपादकीय

ताजा ट्रेंड में एक गंभीर चिंता का पहलू छिपा है। लगातार पांच महीने से खुदरा खाद्य मुद्रास्फीति गिर रही है। इससे उद्योगिक उत्पादों की तुलना में खाद्य पदार्थ सस्ते हो रहे हैं। कृषि निर्भर आबादी के लिए यह चिंताजनक खबर है।

अक्टूबर में मुद्रास्फीति की दर महज 0।25 प्रतिशत रही। 2012 में- जब उपभोक्ता मूल्य सूचकांक की मौजूदा शृंखला शुरू हुई- उसके बाद से कभी मुद्रास्फीति इतनी कम नहीं रही। चूंकि ऐसा अक्टूबर में हुआ, यह लाजिमी है कि इसे जीएसटी में 22 सितंबर से लागू हुई कटौती का सकारात्मक नतीजा बताया जाए। खुद केंद्र ने भी इसे इसी रूप में पेश किया है। मगर आंकड़ों के अंदर झांकें, तो कहानी वैसी नजर नहीं आती। मुद्रास्फीति की दर मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों, और उसमें भी सब्जियों की कीमत में गिरावट के कारण इस हद तक गिरी है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग ऑफ इंडियन इकॉनमी के मुताबिक अगर खाद्य पदार्थों को अलग कर दें, तो जिसे कोर (औद्योगिक क्षेत्र के आठ प्रमुख सेक्टरों से संबंधित) इन्फ्लेशन कहते हैं, वह 4।3 प्रतिशत रहा।

गौरतलब है कि जीएसटी की दरों में बदलाव का सबसे ज्यादा संबंध औद्योगिक उत्पादन से ही है। इसके अलावा यह भी गौरतलब है कि फिलहाल मुद्रास्फीति दर जिस कम स्तर पर दिख रही है, उसका एक बड़ा कारण वो ऊंचा आधार है, जिसकी तुलना में इसे मापा गया है। मुद्रास्फीति पिछले साल के उसी महीने में रही दर की तुलना में देखी जाती है। अक्टूबर 2024 में महंगाई दर 9 फीसदी से भी ऊपर थी। उसकी तुलना में पिछले महीने की दर बहुत कम नजर आती है। मगर इसका यह मतलब नहीं है कि आम उपभोक्ता के लिए अब सचमुच ‘बचत उत्सव’ आ गया है।

बल्कि ताजा ट्रेंड में एक गंभीर चिंता का पहलू छिपा है। अक्टूबर लगातार पांचवां महीना रहा, जिसमें खुदरा खाद्य मुद्रास्फीति गिरी। इससे उद्योगिक उत्पादों की तुलना में खाद्य पदार्थों की कीमत का फासला बढ़ता जा रहा है। साफ है, कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों की अर्थव्यवस्था इससे बिगड़ेगी। आखिर उनके उत्पादों को बाजार में उससे काफी कम कीमत मिलेगी, जितना औद्योगिक उत्पादों को खरीदने के लिए उन्हें खर्च करना होगा। अतः देश की बहुसंख्यक आबादी के लिहाज से मुद्रास्फीति का यह ट्रेंड अच्छी खबर नहीं है। मगर, आपदा में अवसर ढूंढ लेने का नजरिया जब हावी हो, तो इतनी बारीकियों में जाने की फुर्सत आखिर किसे है?


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo