निष्पक्ष पुष्टि जरूरी है

Categorized as संपादकीय

केरल के तमाम लोगों को चरम गरीबी से मुक्त करने के सरकारी दावे के निष्पक्ष परीक्षण की जरूरत बनी हुई है। अपेक्षित है कि राज्य सरकार इसके लिए संयुक्त राष्ट्र या विश्व बैंक जैसी किसी एजेंसी को आमंत्रित करे।

केरल सरकार अगले एक नवंबर को एक समारोह में एलान करेगी कि राज्य को चरम गरीबी से मुक्त कर दिया गया है। इस तरह ये उपलब्धि हासिल करने वाला केरल पहला राज्य बनेगा। बताया गया है कि 2021 में सत्ता मे वापसी के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में वाम लोकतांत्रिक मोर्चे की सरकार ने मौजूदा कार्यकाल में चरम गरीबी खत्म करने का संकल्प लिया था। इसे पूरा कर लिया गया है। इस क्रम में 64,006 परिवारों के 1,03,099 लोगों की पहचान चरम गरीब के रूप में की गई, जिनमें से सभी जीवित व्यक्तियों को इस कलंक से मुक्ति दिला दी गई है।

इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए 21,263 परिवारों को अनिवार्य दस्तावेज उपलब्ध कराए गए, 3,913 परिवारों को नए मकान दिए गए, 1,338 परिवारों को भूमि दी गई, 5,651 परिवारों को मकान मरम्मत के लिए दो-दो लाख रुपये मिले, और 3,822 परिवारों को आजीविका सहायता दी गई। ये आंकड़े प्रभावशाली हैं। यह काबिल-ए-तारीफ है कि केरल सरकार ने चरम गरीबी मापने के लिए सिर्फ प्रति दिन खर्च क्षमता जैसे विवादास्पद पैमाने को नहीं अपनाया। बल्कि इसके लिए खाद्य सुरक्षा, बुनियादी जरूरतों की पूर्ति के लिए स्थिर पर्याप्त आय, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच, बुनियादी शिक्षा की प्राप्ति और सुरक्षित आवास की उपलब्धता को पैमाना बनाया गया। बहरहाल, इन कसौटियों पर राज्य के तमाम लोगों को चरम गरीबी से मुक्त करने के दावे के निष्पक्ष परीक्षण की जरूरत बनी हुई है।

जिस समय केरल सरकार ने यह लक्ष्य तय किया, चीन में चरम गरीबी खत्म किए जाने की चर्चा वैश्विक सुर्खियों में थी। तब भी लोगों के मन में कई सवाल थे। चीन के आंकड़ों पर मोटे तौर पर दुनिया ने तब भरोसा किया, जब उनकी पुष्टि संयुक्त राष्ट्र और विश्व बैंक ने की। अब केरल में वैसा ही दावा किया गया है, तो अपेक्षित है कि केरल सरकार उपरोक्त एजेंसियों को अपने आंकड़ों की पुष्टि के लिए आमंत्रित करे। साथ ही केरल को उन चेतावनियों को भी ध्यान में रखना चाहिए, जिनके मुताबिक विपरीत परिस्थितियों में अनेक लोग फिर चरम गरीबी में लौट सकते हैँ। यानी निरंतर सतर्कता जरूरी है।


Previous News Next News

More News

केरल: मुख्यमंत्री सतीशन ने बजट पर चर्चा को लेकर बुलाई बैठक

June 13, 2026

केरल के राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री वीडी सतीशन की हाल के दिनों में सार्वजनिक रूप से कम उपस्थिति को लेकर अटकलों का दौर जारी है। इस दौरान सभी की निगाहें उनके आगामी पहले राज्य बजट पर टिकी हैं, जिसे 19 जून को पेश किया जाना है। यह बजट नई सरकार की दिशा…

नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण से जोड़ें युवा वैज्ञानिक : सीएम योगी

June 13, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और तकनीकी विशेषज्ञों से नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण तथा जनकल्याण से जोड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारत के पास विज्ञान, कृषि, चिकित्सा, उद्यम, आयुर्वेद और पारंपरिक ज्ञान के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। शनिवार को विज्ञान भारती के सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन…

सुमित रॉय की तलाश में अभिषेक बनर्जी के आवास पर छापेमारी

June 13, 2026

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर से एक टीम ने तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर शनिवार तड़के उनके कार्यकारी सहायक सुमित रॉय की तलाश में तलाशी ली। पश्चिम मिदनापुर के सालबोनी पुलिस स्टेशन से एक पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों के साथ एक टीम…

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

June 13, 2026

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक अंतरिम समझौता होगा, जिसे लागू करने के बाद ही दोनों देश परमाणु कार्यक्रम पर औपचारिक बातचीत शुरू करेंगे। समाचार एजेंसी तस्नीम की रिपोर्ट के अनुसार, अराघची ने…

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत

June 13, 2026

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत तक का लाभ दिया और कारोबार के अंत में अपने ऑफरिंग प्राइस 135 डॉलर से 19 प्रतिशत ऊपर बंद हुए।  कारोबार के अंत में शेयर 160.95 डॉलर पर…

logo