भारत की ‘लक्ष्मण रेखाएं’

Categorized as संपादकीय

विदेश मंत्री से सिर्फ यह अपेक्षा नहीं होती कि वे दुनिया में उभरी नई प्रवृत्तियों और नई तकनीकों से आ रही चुनौतियों की व्याख्या भर करें। उनसे उम्मीद इन बदले हालात में देश की नई भूमिका पर प्रकाश डालने की होती है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने साफ कह दिया है कि द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर भारत और अमेरिका फिलहाल समान धरातल पर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है, इसलिए भारत को उसके साथ कारोबार की शर्तों पर सहमति तो बनानी ही होगी, मगर यह भी जोड़ा कि अमेरिका को भारत की ‘लक्ष्मण रेखाओं’ का सम्मान करना होगा। ये लक्ष्मण रेखाएं क्या हैं, इसका जिक्र उन्होंने नहीं किया। लेकिन जो जानकारियां मौजूद हैं, उनसे हम सबको इसका ठीक-ठाक अंदाजा है। पहली तो यह कि भारत अमेरिकी कंपनियों के लिए अपने कृषि एवं डेयरी बाजार को पूरी तरह नहीं खोल सकता और दूसरी यह कि पेट्रोलियम की खरीदारी के मामले में वह अमेरिका की भू-राजनीतिक जरूरतों के मुताबिक पूर्णतः नहीं चल सकता।

जयशंकर की बातों से स्पष्ट है कि डॉनल्ड ट्रंप प्रशासन इनमें से भारत की किसी ‘लक्ष्मण रेखा’ का सम्मान करने को तैयार नहीं है। तो फिर भारत के सामने विकल्प क्या हैं? इस सवाल पर आकर भारत सरकार किंकर्त्तव्यविमूढ़ अवस्था में दिखती है। यह ऐसी मुसीबत है, जिसका पूर्वानुमान शायद भारत के आर्थिक एवं कूटनीति संबंधी नीतिकारों ने कभी नहीं लगाया था। अब जबकि यह स्थिति सामने है, तो उनके हाथ-पांव फूले नजर आते हैं। इसका संकेत कौटिल्य इकॉनमिक कॉन्क्लेव में जयशंकर से हुआ संवाद है। उन्होंने विश्व परिस्थितियों, भू-आर्थिकी, और नए शक्ति-संतुलन के उभार का विस्तार से जिक्र किया, लेकिन इन सबके बीच भारत की भूमिका क्या है, इस बारे में कोई साफ बात नहीं कही।

इसीलिए उनकी बातों पर गौर करते हुए अक्सर भ्रम होता है कि विदेश नीति के कर्णधार से कहीं ज्यादा यह अंतरराष्ट्रीय मामलों के किसी विश्लेषक की समझ है। विदेश मंत्री से यह अपेक्षा नहीं होती कि वे दुनिया में उभरी नई प्रवृत्तियों और नई तकनीकों से आ रही चुनौतियों की व्याख्या भर करें। उनसे उम्मीद इन बदले हालात में देश की नई भूमिका पर प्रकाश डालने की होती है। ऐसा करना तो दूर, जयशंकर फिलहाल यह भी नहीं बता पाए हैं कि नई परिस्थितियों का सामना भारत कैसे करेगा। सरकार के दिग्भ्रमित होने की इससे साफ मिसाल और क्या होगी?


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo