एक के खिलाफ दूसरा

Categorized as संपादकीय

समस्या की जड़ वह आर्थिक दिशा है, जिसमें धन का कुछ परिवारों में संकेंद्रण होता गया है। उस पर ध्यान ना देकर वंचित तबके जातीय आधार पर एक दूसरे के खिलाफ लामबंदी कर रहे हैं। समाज के लिए यह चिंताजनक घटनाक्रम है।

महाराष्ट्र सरकार के सामने एक (मराठा) को मनाएं, तो दूजा (ओबीसी) रूठ जाता है- की ऐसी पहेली है, जिसे सुलझाने में वह अक्षम साबित हो रही है। ओबीसी संगठनों को वह नहीं समझा पाई कि मराठा समुदाय के आरक्षण के लिए जो शासकीय प्रस्ताव (जीआर) उसने दो सितंबर को जारी किया, उससे ओबीसी जातियों की आरक्षण सुविधा पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। नतीजतन, ओबीसी संगठन 10 अक्टूबर को नागपुर में महा-कूच के अपने कार्यक्रम पर अडिग हैँ। देवेंद्र फडणवीस सरकार ने जीआर मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल का अनशन तुड़वाने के लिए जारी किया था। यह जीआर हैदराबाद गजट (1909) और सतारा गजट (1888) के अनुरूप जारी किया गया। उन गजटों में मराठा समुदाय के पिछड़े समूहों- कुनबी- को निर्धारित किया गया था। कुनबी को ओबीसी आरक्षण हासिल है।

ओबीसी संगठनों का दावा है कि नए जीआर के तहत पूरे मराठा समुदाय को कुनबी बताया जा सकता है। तो महाराष्ट्र में मराठा बनाम ओबीसी की सूरत खड़ी हो गई है। अभी कुछ ही समय पहले झारखंड में कुड़मी समुदाय के लोगों ने खुद को अनुसूचित जनजाति घोषित करवाने के लिए चक्का जाम आंदोलन किया। यह आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने इसे वापस लिया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उनसे सीधी बातचीत करेंगे। इस घटनाक्रम से झारखंड की अनुसूचित जातियां आशंकित हैं। ऐसे विवाद देश के दूसरे हिस्सों में भी हैं। ओबीसी, एससी, एसटी के अंदर वंचित जातियों की अलग श्रेणी बनवाने या उस श्रेणी में अपनी जाति को डलवाने की मुहिम अलग से चल रही है।

अगर इन सारे विवादों का सार देखें, तो कहा जा सकता है कि यह घटते जा रहे केक के टुकड़े पाने की जद्दोजहद है। केक कैसे बड़ा हो और कैसे उसके समान वितरण की प्रणाली बने, यह सवाल सबकी चिंता से बाहर है। जबकि समस्या की जड़ वह आर्थिक दिशा है, जिसके केंद्र में आम जन नहीं हैं और जिससे उत्पन्न धन का कुछ परिवारों में संकेंद्रण होता गया है। उस पर ध्यान ना देकर वंचित तबके जातीय आधार पर एक दूसरे के खिलाफ लामबंदी कर रहे हैं। समाज के लिए यह चिंताजनक घटनाक्रम है।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के सामने ईडी का खतरा

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी के सामने राजनीतिक चुनौती तो भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की है ही लेकिन एक बड़ी चुनौती प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की है। वह चुनौती कब और कहां से कांग्रेस को परेशान करने लगेगी यह पता नहीं चल पाता है। कांग्रेस के एक जानकार नेता ने कहा कि कई बार लगता है…

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

logo