मूल बात ही गायब

Categorized as संपादकीय

ट्रंप की शांति योजना में दो राज्य सिद्धांत के तहत अलग फिलस्तीन की स्थापना का कोई प्रावधान नहीं है, जबकि यह फॉर्मूला खुद अमेरिकी मध्यस्थता में तत्कालीन इजराइल सरकार और फिलस्तीनी मुक्ति संगठन ने स्वीकार किया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने फिलस्तीन के लिए जो कथित शांति योजना पेश की है, उससे इस मसले का टिकाऊ हल निकलने की कम ही गुंजाइश है। ट्रंप की 20 सूत्री योजना साफ तौर पर इजराइल के पक्ष में झुकी हुई है। योजना पेश करते समय ट्रंप ने कहा- ‘बेंजामिन नेतन्याहू (इजराइल के प्रधानमंत्री) योद्धा हैं, जो सामान्य जिंदगी की तरफ लौटना नहीं जानते। इजराइल भाग्यशाली है कि वे वहां के नेता हैं। कई देशों ने, जिनमें हमारे कुछ यूरोपीय दोस्त भी हैं, फिलस्तीनी राज्य को मान्यता देने का मूर्खतापूर्ण कदम उठाया है।’ स्पष्टतः ऐसी बातों के साथ अच्छी योजना भी आज के हालात में अपनी साख नहीं बना सकती।

बहरहाल, ‘जिस मूर्खतापूर्ण’ कदम का जिक्र ट्रंप ने किया, संभवतः वही गजा समेत बाकी फिलस्तीन में ‘शांति लाने’ के उनके प्रयास का प्रेरक तत्व बना है। अनेक पश्चिमी देशों की ओर से फिलस्तीन को मान्यता, कई देशों में इजराइली वस्तुओं एवं कंपनियों के बहिष्कार, और ग्लोबल साउथ में बढ़ती नाराजगी के मद्देनजर ट्रंप ने मामला फिलहाल शांत करने का प्रयास किया है। मगर समस्या यह है कि उनकी योजना में दो राज्य सिद्धांत के तहत अलग फिलस्तीन की स्थापना का कोई प्रावधान नहीं है, जबकि यह फॉर्मूला खुद अमेरिकी मध्यस्थता में तत्कालीन इजराइल सरकार और फिलस्तीनी मुक्ति संगठन ने स्वीकार किया था।

ट्रंप फॉर्मूले में गजा में ‘डी-रैडिकलाइजेशन’ (अर्थात हमास को निरस्त्र करने), सभी इजराइली बंधकों और कुछ फिलस्तीनी बंधकों की रिहाई, एक ऐसी शासन इकाई के गठन जिसमें फिलस्तीनियों के निर्णय की कोई भूमिका नहीं होगी, आर्थिक विकास पर बाहरी नियंत्रण, ‘सहयोगी’ अरब देशों की मदद से अमेरिकी देखरेख में स्थिरता लाने वाले बल का गठन, आदि जैसे प्रावधान हैं। मगर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय में इजराइल पर मानव संहार के चल रहे मुकदमे का कोई उल्लेख नहीं है, जिसे खत्म करने की मांग नेतन्याहू कर रहे हैँ। हमास ने कहा है कि उसे ऐसा कोई प्रस्ताव मंजूर नहीं होगा, जिसमें फिलस्तीनी लोगों के आत्म-निर्णय और जनसंहार से रक्षा के प्रावधान ना हों। चूंकि ऐसे प्रावधान ट्रंप योजना में नहीं हैं, इसलिए इसके कामयाब होने की न्यूनतम संभावना ही है।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के अजब गजब उम्मीदवार

March 6, 2026

कांग्रेस पार्टी को इस बार राज्यसभा की एक सीट का फायदा हो रहा है। वह इसलिए हो रहा है क्योंकि एमके स्टालिन ने तमिलनाडु से एक सीट देने का फैसला किया। कांग्रेस पार्टी के नेता दिखावा करने के लिए पवन खेड़ा का नाम ले रहे थे। सबको पता था कि अगर तमिलनाडु से कांग्रेस को…

कबूतरी संचार की पुरानी व्यवस्था

March 6, 2026

ओडिशा पुलिस की यह सेवा अनूठी है। 1946 में, द्वितीय विश्व युद्ध के ठीक बाद, ओडिशा पुलिस ने इसे शुरू किया। सबसे पहले नक्सल प्रभावित कोरापुट जिले में प्रयोग किया गया। धीरे-धीरे यह 38 स्थानों (जिलों, सब-डिवीजनों, सर्कलों और पुलिस स्टेशनों) तक फैल गई। इस सेवा के चरम पर 19 ‘पिजन लॉफ्ट’ सक्रिय थे, जहां…

कैसा भूमंडलीकरण, कैसी विश्व व्यवस्था?

March 6, 2026

साफ दिखलाई दे रहा है कि भूमंडलीकरण इतिहास की अनिवार्य धारा नहीं है, बल्कि मानों एक ऐसी व्यवस्था जैसी है जो परिस्थितियों पर निर्भर है। और वह लगातार खतरे के नीचे खड़ी है। कोई भी समय कभी भी इस पूरी व्यवस्था को पटरी से नीचे उतार सकता है, जैसे इस समय भूमंडलाकरण के साथ वैश्विक…

बेहतर विदाई के हकदार थे नीतीश

March 6, 2026

बिहार में नीतीश कुमार युग का अंत हो गया है। इसमें कोई हैरानी या दुख की बात नहीं है। हर नेता का युग आता है और समाप्त होता है। बिहार में ही जैसे लालू प्रसाद का युग खत्म हुआ वैसे ही नीतीश का भी खत्म हुआ। फर्क इतना है कि लालू प्रसाद चुनाव हार कर…

नीतीश सीएम पद छोड़ेंगे

March 6, 2026

पटना। दो दशक के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने जा रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उनके साथ मौजूद रहे। इससे पहले नीतीश कुमार ने एक लंबी पोस्ट लिख कर सोशल मीडिया में साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा…

logo