‘सकारात्मक और अग्र-द्रष्टा’?

Categorized as संपादकीय

व्यापार वार्ता के ताजा दौर के बाद जारी बयान से यह जाहिर नहीं होता कि अमेरिका ने जो शर्तें लगाई हैं और भारत ने अपनी जो लक्ष्मण रेखा बता रखी है, क्या उन पर दोनों देश अपना रुख नरम करने को तैयार हैं?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की कथित ‘दोस्ती’ में लौटती ‘गरमाहट’ के बीच भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर फिर से वार्ता शुरू हुई है। इसके लिए अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि ब्रेंडन लिंच भारत आए। नई दिल्ली में भारतीय दल के साथ उनकी सात घंटों तक बातचीत हुई। उस बारे में सार्वजनिक तौर पर यही बताया गया है कि वार्ता ‘सकारात्मक और आगे की तरफ नजर रखने वाली’ रही। मतलब यह कि गुजरे महीनों में जो कड़वाहट आई है, उसे भूल कर भविष्य पर नजर रखने का नजरिया दोनों देशों ने अपनाया है। यह भी बताया गया कि वार्ता अगले दौर में जारी रहेगी, हालांकि उस दौर का कोई समय नहीं बताया गया है।

यह जरूर कहा गया कि दोनों पक्षों ने ‘जल्द से जल्द समझौता संपन्न करने के लिए अपने प्रयास तेज करने का फैसला किया है।’ मगर इन बातों से यह जाहिर नहीं होता कि अमेरिका ने जो शर्तें लगाई हैं और भारत ने अपनी जो लक्ष्मण रेखा बता रखी है, क्या उन पर दोनों देश अपना रुख नरम करने को तैयार हैं? अमेरिकी शर्तें हैं कि भारत को कृषि एवं डेयरी समेत अपना पूरा बाजार अमेरिकी कंपनियों के लिए खोलना होगा, रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद करना पड़ेगा और ब्रिक्स समूह से अलग होना होगा। पिछली वार्ताओं में भारत ने कृषि एवं डेयरी क्षेत्र की रक्षा को अपनी लक्ष्मण रेखा बताया था।

रूस से तेल खरीदने को वह अपना संप्रभु निर्णय बताता रहा है। स्पष्टतः ब्रिक्स की सदस्यता भी संप्रभु निर्णय के दायरे में आती है। इन मुद्दों पर दोनों देशों का रुख परस्पर विरोधी है। एक तरफ ये ट्रंप प्रशासन की विदेश नीति संबंधी प्राथमिकताओं का हिस्सा हैं, तो दूसरी तरफ भारत के बहुत बड़े जन समुदाय की रोजी-रोटी और देश की प्रतिष्ठा इनसे जुड़ी हुई है। प्रधानमंत्री यह एलान करते रहे हैं कि वे किसी दबाव में किसान और पशुपालकों के हितों से समझौता नहीं करेंगे। अगर ये संकल्प अभी भी कायम है, तो फिर ‘सकारात्मक और अग्र-द्रष्टा’ शब्दों का क्या अर्थ है, उसे समझना आसान नहीं है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo