बम का जवाब बोली

Categorized as संपादकीय

इस्लामी नेताओं के बयानों को इजराइल ठेंगे पर रखता है। संभवतः इसे दिखाने के लिए ही उसने सोमवार को गजा में भयंकर बमबारी की। साथ ही गजा पर कब्जा करने के लिए जमीनी हमले की शुरुआत उसने कर दी।

कतर की राजधानी दोहा पर नौ सितंबर को हुए इजराइली हमले पर विरोध जताने के लिए इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) और अरब देशों के नेता कतर पहुंचे। सोमवार को हुई बैठक में ज्यादातर नेताओं ने इजराइल के खिलाफ कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया। कहा कि अब सिर्फ जुबानी निंदा से काम नहीं चलेगा। इजराइल हर हदें पार चुका है, इसलिए उसके खिलाफ ठोस कदम उठाने होंगे। बैठक के पहले जिन कदमों की चर्चा थी, उनमें इजराइल से हर तरह के आर्थिक संबंध तोड़ना और यहां तक कि उसे आतंकवादी देश घोषित करना भी शामिल है। मगर ऐसा हुआ कुछ नहीं। अंत में जारी साझा बयान में दोहा पर हमले और पूरे पश्चिम एशिया क्षेत्र में अस्थिरता पैदा करने के लिए इजराइल की निंदा भर ही की गई। जबकि इजराइल ऐसे बयानों को ठेंगे पर रखता है।

संभवतः इसे दिखाने के लिए ही उसने सोमवार को गजा में भयंकर बमबारी की। साथ ही गजा पर कब्जा करने के लिए जमीनी हमले की शुरुआत उसने कर दी। जब इस्लामिक देशों के नेता दोहा में थे, उसी समय अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो इजराइल पहुंचे। वहां उन्होंने ना सिर्फ इजराइल की ‘सुरक्षा’ के प्रति अमेरिका की वचनबद्धता दोहराई, बल्कि गजा पर कब्जा करने की इजराइली योजना को भी समर्थन दिया। यह एक पहलू रहा होगा, जिस कारण अरब और इस्लामिक देशों के नेता जुबानी जंग से आगे नहीं बढ़ पाए। आखिर अमेरिकी मंशा के खिलाफ जाने की हिम्मत तो वे नहीं दिखा सकते, जिससे उनके गहरे स्वार्थ बंधे हुए हैँ।

इस बीच यह साफ है कि अमेरिका ने अपनी पश्चिम एशिया नीति में आमूल परिवर्तन कर दिया है। ट्रंप प्रशासन ने विभिन्न देशों के बीच संतुलन बना कर चलने की नीति छोड़ चुका है। उसने इजराइल पर पूरा दांव लगाने की नीति अपना ली है। उसकी नीति यह है कि पश्चिम एशिया को फिलहाल इतना अस्थिर और वहां की सरकारों को भयभीत कर दिया जाए कि वे इजराइल और परोक्ष रूप से अमेरिका के खिलाफ सोचने की हिमाकत भी ना करें। ऐसे में इस्लामी नेता दोहा में जितना बोल गए, उसे भी काफी ही माना जाएगा।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo