रोज नए- नए तीर!

Categorized as संपादकीय

ट्रेड डील भारत की भी जरूरत है। इसलिए आयात शुल्कों में कुछ समायोजन करना पड़े, तो उसके लिए भारत को हमेशा तैयार करना चाहिए। मगर ट्रंप प्रशासन की बेज़ा मांगों और बेतुकी बातों को सिरे से ठुकरा दिया जाना चाहिए।

अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने भारत पर नया तीर चलाया है। यह बेतुकी दलील देते हुए कि भारत 140 करोड़ की आबादी का दम्भ भरता है, लेकिन वह अमेरिका से मक्का खरीदने को तैयार नहीं है। अन्य देशों की हर छोटी- बड़ी प्रतिकूल टिप्पणी पर भड़क उठने वाली नरेंद्र मोदी सरकार अमेरिका को जवाब देने से बच कर चलती है, इसलिए यह उम्मीद नहीं है कि इस बेतुकी बात का माकूल जवाब वह देगी। जबकि लुटनिक को यह बताने की जरूरत है कि कोई देश चीजें वह अपनी जरूरत के हिसाब से खरीदता है। किसी और की जरूरत पूरी करने के लिए कोई अपना बटुआ नहीं खोलता। अमेरिका भारत या किसी अन्य देश से चीजें खरीदता है, तो इसलिए कि एक दौर में उसे ऐसा करना अधिक सस्ता महसूस हुआ।

अमेरिकी पूंजीपति अपने उद्योगों को इसलिए विकासशील देशों में ले गए, क्योंकि ऐसा करने से उनका मुनाफा बढ़ा। इस क्रम में अमेरिका के उद्योग- धंधे चौपट हुए, तो उसकी कीमत अब अन्य देशों से वसूलना व्यापार के नियमों का खुला उल्लंघन है। मक्का हो या सोयाबीन, पोल्ट्री या डेयरी उत्पाद- भारत सिर्फ इसलिए इन्हें महंगी दरों पर अमेरिका से नहीं खरीद सकता कि उससे डॉनल्ड ट्रंप के समर्थक अमेरिकी कृषि एवं डेयरी क्षेत्र को नया बाजार मिलेगा। भारत सिर्फ अपनी बड़ी आबादी के हितों की बलि चढ़ा कर ही ऐसा कर सकेगा।

इसलिए लुटनिक की इस धमकी को सिरे से ठुकरा दिया जाना चाहिए कि इन वस्तुओं पर आयात शुल्क घटाना ही होगा, वरना अमेरिका भारत के साथ अमेरिका ट्रेड डील नहीं करेगा। बेशक ट्रेड डील भारत की भी जरूरत है। इसलिए आयात शुल्कों में भारत सरकार को कुछ समायोजन करना पड़े, तो वैसा करने के लिए उसे हमेशा तैयार करना चाहिए। मगर ट्रंप प्रशासन ने टैरिफ वॉर को सिर्फ व्यापार घाटे के सवाल तक सीमित नहीं रखा है। इसके जरिए विभिन्न देशों की पूरी अर्थव्यवस्था को अमेरिकी हित में ढलवाने की कोशिश में वह जुटा हुआ है। भू-राजनीतिक पहलू भी इसमें जोड़े गए हैं। अपने हितों के प्रति जागरूक कोई देश ऐसी अमेरिकी मांगों के आगे कैसे झुक सकता है?


Previous News Next News

More News

सुप्रीम कोर्ट का बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने के निर्देश

July 28, 2026

उच्चतम न्यायालय ने पिछले सप्ताह हुए विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने पर गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए उन सभी छात्रों को मंगलवार को रिहा करने का आदेश दिया जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इसके साथ ही न्यायालय ने केंद्र सरकार और असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र तथा केरल सरकारों…

युवाओं को रोजगारदाता बनाने की दिशा में योगी सरकार की बड़ी पहल

July 28, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं बल्कि रोजगार सृजित करने वाला उद्यमी बनाने के उद्देश्य से ‘यूथ अड्डा’ पहल को प्रदेश भर में विस्तार देने का निर्णय लिया है। सरकार का कहना है कि यह पहल नई पीढ़ी की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है और इसके…

महबूबा ने जंतर-मंतर पर दिये बयान के लिए मांगी माफी

July 28, 2026

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जंतर-मंतर पर दिये अपने विवादित बयान के लिए मंगलवार को माफी मांगी। गौरतलब है कि सुश्री मुफ्ती ने अभी हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होकर कश्मीर में मौजूदा उग्रवाद का जिक्र करते हुए वहां बल…

उत्तरकाशी में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

July 28, 2026

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में सोमवार देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे चारधाम यात्रा पर निकले हजारों तीर्थयात्रियों तथा स्थानीय लोगों का…

अमेरिका-ईरान के बीच ‘सौहार्दपूर्ण वार्ता’ जारी : ट्रंप

July 28, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल “सौहार्दपूर्ण वार्ता” चल रही है, हालांकि यदि कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई कर सकता है। श्री ट्रंप ने मिशिगन के मिलफोर्ड में सोमवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “हम उन पर जबरदस्त…

logo