आर-पार की शर्त

Categorized as संपादकीय

अमेरिकी शर्त है कि भारत को अपना बाजार खोलना होगा। उसे रूसी तेल की खरीद रोकनी होगी। ब्रिक्स का साथ छोड़ना होगा। डॉलर को समर्थन देना होगा। वह या तो अब अमेरिका के साथ रह सकता है, या चीन- रूस के साथ।

डॉनल्ड ट्रंप का भारत के खिलाफ सुर नरम हुआ है। उससे भारत के सरकारी हलकों में उत्साह लौटता दिखा है। मगर अपने गरम मूड के साथ पिछले दिनों ट्रंप ने दोनों देशों के रिश्ते में जो कड़वाहट घोल दी है, उसका असर फिलहाल कायम रहने वाला है। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक दो टूक वे शर्तें बता चुके हैं, जिन्हें मान कर ही भारत अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता को आगे बढ़ा पाएगा। लुटनिक ने तो यहां तक कहा कि एक- दो महीनों के अंदर भारत माफी मांग कर फिर से बातचीत शुरू करेगा। भारतीय प्रभु वर्ग की राय पर गौर करें, तो वहां बड़ा हिस्सा अमेरिकी अधिकारियों की अमर्यादित भाषा से आहत जरूर है, मगर उसकी ये राय भी रही है कि भारत के पास अमेरिकी खेमे में रहने से बेहतर कोई और विकल्प नहीं है।

उधर अमेरिकी प्रभु वर्ग का एक हिस्सा लगातार चीन के खिलाफ अमेरिकी रणनीति में भारत की उपयोगिता पर जोर डालता रहा है। स्पष्टतः भारत और अमेरिका के बीच संबंध सुधरने की मजबूत जमीन बरकरार रही है। यही समझ भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की टिप्पणी में जाहिर हुई, जब उन्होंने कहा- ‘दोनों देशों के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक सहभागिता है, जो हमारे साझा हितों, लोकतांत्रिक मूल्यों, और जनता के बीच मजबूत रिश्तों पर आधारित है।’ ट्रंप की ताजा टिप्पणी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया का भाव भी यह रहा।

लेकिन प्रश्न है कि अमेरिकी शर्तों का क्या होगा? लुटनिक ने कहा- ‘भारत या तो रूस और चीन के साथ रह सकता है या अमेरिका के साथ। उसे अपना बाजार खोलना होगा। उसे रूसी तेल की खरीद रोकनी होगी और ब्रिक्स का साथ छोड़ना होगा। उसे डॉलर को समर्थन देना होगा, वरना 50 फीसदी टैरिफ झेलनी होगी।’ क्या भारत सरकार इन शर्तों को मानेगी? और क्या इन शर्तों के बावजूद यह माना जाएगा कि अमेरिका केंद्रित विदेश नीति भारत के सामने सबसे बेहतर विकल्प है? ये पेचीदा सवाल हैं। मगर अब इनके जवाब ढूंढने होंगे। यह तो साफ है कि भारत को अपनी नाव चुननी होगी। दो नावों पर सवारी के दिन लद गए हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo