मणिपुर का जटिल रास्ता

Categorized as संपादकीय

मैतई और कुकी-जो के बीच अविश्वास की खाई इतनी गहरा चुकी है कि उनमें से किसी एक को पसंद आने वाले करार से दूसरा समुदाय भड़क जाता है। दोनों समुदायों के बीच भड़की हिंसा के बाद से हालात सुलगते रहे हैं।

केंद्र और मणिपुर के कुकी-जो समुदाय के विद्रोही संगठनों के बीच एक दूसरे पर हमला ना करने के हुए समझौते और उसके परिणामस्वरूप राष्ट्रीय राजमार्ग-2 को आम परिवहन के लिए खोलने के एलान से जगी उम्मीदों पर 24 घंटों के अंदर बड़ा प्रहार हुआ, जब प्रमुख मैतेई संगठन ने इस समझौते को नकारने की घोषणा कर दी। मैतेई संगठन कॉ-ऑर्डिनेशन कमेटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी (सीओसीओएमआई) ने इसे “मूलवासी आवाम और उनके प्रतिनिधियों पर अलोकतांत्रिक और वर्चस्ववादी ढंग से थोपा गया समझौता” बता दिया। संगठन ने ध्यान दिलाया कि मणिपुर की तत्कालीन एन. बीरेन सिंह सरकार ने 10 मार्च 2023 को एक ऐसे ही समझौते को सर्व-सम्मति से रद्द कर दिया था।

इस प्रतिक्रिया ने जता दिया है कि मणिपुर में जमीनी हालात कितने पेचीदा हैं। मैतई और कुकी-जो के बीच अविश्वास की खाई इतनी गहरा चुकी है कि उनमें से किसी एक को पसंद आने वाले करार से दूसरा समुदाय भड़क जाता है। हकीकत यही है कि मई 2023 में इन दोनों समुदायों के बीच भड़की हिंसा के बाद से हालात सुलगते रहे हैं। इस दौरान ढाई सौ से अधिक लोगों की जान गई, जबकि 50 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित जीवन जी रहे हैं। इन हालत का बड़ा दोष केंद्र पर जाता है, जिसने हिंसा भड़ने के बाद लंबे समय तक एन. बीरेन सिंह की भाजपा सरकार की जवाबदेही तय नहीं की। इस दौरान बीरेन सिंह सरकार पर आरोप रहा कि वह मैतेई समुदाय की तरफ से काम कर रही है।

इससे कुकी-जो समुदायों में विरोध भाव गहराता गया। खाई बेहद चौड़ी होने के बाद जब बीरेन सिंह को हटाया गया, तो उसे मैतई समुदाय ने अपने साथ नाइंसाफी माना। इस बीच नस्लीय पहचान और भूमि अधिकारों से जुड़े प्रश्नों पर दोनों समुदायों में अधिकतम संभव सहमति बना कर मसलों को हल करने की कोशिश नहीं की गई। नतीजा सामने है। अब खबर है कि इस हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर जाने वाले हैं। उससे पहले कुकी-जो समुदाय से करार हुआ। मगर मैतेई समुदाय ने उसे ठुकरा कर प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए सद्भावपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश में पलीता लगा दिया है।


Previous News Next News

More News

वंदे मातरम पर ‘इंडिया’ ब्लॉक में मतभेद

September 13, 2026

कांग्रेस पार्टी ने अचानक वंदे मातरम को बड़ा मुद्दा बना दिया है और इस पर टकराव पैदा कर रही है। यह अचानक हुआ इसलिए लग रहा है क्योंकि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस इस पर अपनै स्टैंड स्पष्ट करने से बच रही थी। कांग्रेस के नेता इस बात से खुश थे कि जंतर मंतर…

केजरीवाल, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता

September 13, 2026

भारत में राजनीति को जाति के स्टीरियोटाइप में देखा जाता है। जब भी किसी पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा होती है तो देखा जाता है कि उसमें जातीय समीकरण का कितना ध्यान रखा गया है। ऐसे की सरकार के मंत्रियों के चयन में भी सामाजिक, क्षेत्रीय संतुलन की बात होती है। हर जाति…

टकराव की राजनीति बढ़ा रहे हैं केजरीवाल

September 13, 2026

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों पूरी तरह से पंजाब की राजनीति में लगे हैं। वे रैलियां और चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं और साथ साथ टिकट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति बनाने में भी लगे हैं। राघव चड्ढा और उनसे भी ज्यादा संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल पर…

धीरेंद्र शास्त्री ने भाजपा का नुकसान कर दिया

September 13, 2026

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद बड़े धूमधड़ाके से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बंगाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार थी तो उनको राज्य में नहीं आने दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकार बदल गई है और लोगों का मन बदलना चाहिए। सोचें, बंगाल में लोगों…

आर्थिक विकासः इतने बंटे हुए क्यों हैं अहसास!

September 13, 2026

लोग यह पूछने लगे हैं कि अगर तेज गति से आर्थिक वृद्धि दर्ज हो रही है, तो वह आम जिंदगी में महसूस क्यों नहीं हो रही है? आंकड़ों की साख का सवाल तो पुराना है, मगर ताजा बहस के क्रम में आम तजुर्बे के खिलाफ आए आंकड़ों पर सरल, लेकिन कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण सवाल उठाए…

logo