एससीओ का नया मुकाम

Categorized as संपादकीय

एससीओ ने लगभग सर्व-सम्मति से ऐसे साझा घोषणापत्र को मंजूरी दी, जिसमें अमेरिका केंद्रित विश्व व्यवस्था से अलग नजरिया झलका है। मतभेद का एकमात्र बिंदु चीन की महत्त्वाकांक्षी योजना बीआरआई के समर्थन का रहा, जिस पर भारत सहमत नहीं हुआ।

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की यात्रा में तिनजियान शिखर सम्मेलन एक नया मुकाम बना है। वहां एससीओ ने लगभग सर्व-सम्मति से ऐसे साझा घोषणापत्र को मंजूरी दी, जिसमें अमेरिका केंद्रित विश्व व्यवस्था से अलग नजरिया झलका है। मतभेद का एकमात्र बिंदु चीन की महत्त्वाकांक्षी योजना बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) के समर्थन का रहा, जिस पर भारत सहमत नहीं हुआ। बीआरआई पर भारत के एतराज की वाजिब वजह हैं। इससे संबंधित मार्ग को पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर से गुजारने का निर्णय चीन और पाकिस्तान ने ले लिया, जबकि इस क्षेत्र पर भारत का उचित दावा है। इसलिए घोषणापत्र में उन आठ देशों का नाम लेकर जिक्र हुआ, जिन्होंने बीआरआई को समर्थन दिया (नौवां देश खुद चीन है)।

इसे छोड़ दें, तो एससीओ अविभाज्य सुरक्षा एवं विकास के जिस नजरिए और वैश्विक मुद्दों पर जिस रुख के साथ आगे बढ़ रहा है, उस पर सभी दस सदस्य देशों में एकराय रही। चीन ने एससीओ से असंबंधित कई देशों के नेताओं को भी तिनजियान आमंत्रित किया था, जिन्होंने एससीओ प्लस की बैठक में भाग लिया। उस बैठक में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी नई पहल- ग्लोबल गर्वनेंस इनिशिएटिव- की घोषणा की, जिसे समर्थन देने वाला पहला देश रूस बना। इस तरह ग्लोबल डेवलपमेंट इनिशिएटिव, ग्लोबल सिक्युरिटी इनिशिएटिव, और ग्लोबल सिविलाइजेशनल इनिशिएटिव के बाद अब चीन ने विश्व व्यवस्था के संचालन संबंधी अपना नजरिया पेश किया है।

नई पहल के तहत संप्रभुता की समानता, अंतरराष्ट्रीय नियमों के पालन, बहुपक्षीयवाद, जन-केंद्रित नजरिया और इन क्षेत्रों में वास्तविक कदम उठाने की वकालत की गई है। ये बातें ग्लोबल साउथ के देशों में लोकप्रिय हैं, इसलिए नई पहल को दुनिया के इस हिस्से में समर्थन मिलेगा, यह अनुमान लगाया जा सकता है। एससीओ की शुरुआत आतंकवाद और अलगाववाद का मुकाबला करने के लिए की गई थी। लेकिन धीरे-धीरे इसके एजेंडे में विकास, कनेक्टिविटी, और  विभिन्न देशों की सुरक्षा संबंधी अपेक्षाओं में तालमेल बनाना भी शामिल हो गए। तिनजियान में इसे विश्व व्यवस्था के संचालन ढांचे का हिस्सा बनाने की ओर पहल भी चीन ने की है। स्पष्टतः पश्चिमी राजधानियों में इसका अर्थ बेहतर समझा जा रहा होगा।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo