आश्चर्य से उपजा संदेह

Categorized as संपादकीय

गोल्डमैन शैक्स के अर्थशास्त्रियों की यह टिप्पणी महत्त्वपूर्ण हैः ‘जीडीपी वृद्धि दर की बताई गई संख्या संभवतः वास्तविक दर को बढ़ा-चढ़ा कर पेश कर रही है। कारण गणना में असामान्य रूप से न्यून डिफ्लेटर का इस्तेमाल है।’

भारत ने अप्रैल- जून तिमाही में जो आश्चर्यजनक ऊंची आर्थिक वृद्धि दर हासिल की, उससे सभी चकित हुए। यह बात आसानी से गले नहीं उतरी कि जिस समय सुर्खियों में अमेरिकी टैरिफ की मार, विदेशी वित्तीय संस्थानों के भारत से पैसा निकालने, रुपये की कीमत में रिकॉर्ड गिरावट आदि की खबरें छायी रही हैं, उसी दौरान सकल घरेलू उत्पाद 7.8 फीसदी की ऊंची दर से बढ़ा। ऐसा कैसे हुआ, इसे समझने की माथापच्ची में घरेलू के साथ-साथ विदेशी वित्तीय संस्थान भी जुटे हुए हैं। गोल्डमैन शैक्स, एचएसबीसी होल्डिग्स और नोमुरा होल्डिंग्स के अर्थशास्त्रियों ने इस संबंध में अपनी-अपनी रिपोर्टें तैयार की हैं।

उनका सार यह है कि आर्थिक वृद्धि दर के ताजा आंकड़े की कथा गणना की विधि में छिपी हुई है। गणना में थोक मूल्य सूचकांक को डिफ्लेटर बनाया गया। जीडीपी वृद्धि को मापने की दो दरें होती हैं- सकल और वास्तविक। सकल जीडीपी दर में से मुद्रास्फीति दर को घटा कर वास्तविक दर जानी जाती है। चलन यही रहा है कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति दर को डिफ्लेटर बनाया जाए। मगर अब भारत सरकार ने थोक मूल्य सूचकांक का उपयोग शुरू कर दिया है। थोक मूल्य सूचकांक आपूर्ति पक्ष से जुड़ा है। मांग घटने या बढ़ने का असर थोक मूल्य सूचकांक पर पहले पड़ता है। विदेशी बाजार में मांग घटे, तो निर्यात आधारित क्षेत्र अपना उत्पादन घटा देते हैं, जिससे वहां मुद्रास्फीति दर गिर जाती है।

समझा जाता है कि अमेरिकी टैरिफ के कारण फिलहाल यही हाल है। अब उस दर को डिफ्लेटर बनाया जाए, तो जाहिर है, जीडीपी की ऊंची दर प्राप्त होगी। इसलिए गोल्डमैन शैक्स के अर्थशास्त्रियों की यह टिप्पणी महत्त्वपूर्ण हैः ‘वृद्धि की बताई गई संख्या संभवतः वास्तविक दर को बढ़ा-चढ़ा कर पेश कर रही है। कारण गणना में असामान्य रूप से न्यून डिफ्लेटर का इस्तेमाल है।’ एचएसबीसी के विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस डिफ्लेटर के कारण एक प्रतिशत तक का फर्क पड़ा हुआ हो सकता है। बहरहाल, मीडिया में सुर्खियां सरकारी आंकड़ों के आधार पर ही बनीं। उससे नैरेटिव कंट्रोल का सरकारी मकसद सध गया। बाद के विश्लेषणों से उसे कोई फर्क नहीं पड़ता!


Previous News Next News

More News

किसान सम्मान के नाम से ई-20 पेट्रोल बिकेगा

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी और उसकी केंद्र सरकार के बारे में एक बात माननी होगी। दोनों अपने किसी फैसले को जस्टिफाई करने के लिए कोई भी तर्क खोज सकते हैं। जरूरी नहीं है कि फैसले को जस्टिफाई करने के लिए प्राइमरी तर्क पर ही अड़े रहे हैं। आमतौर पर कोई भी व्यक्ति या सरकार अपने फैसले…

ओवैसी का बिहार वाला दांव यूपी में भी

July 30, 2026

एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में एक दांव चला था। उन्होंने पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद और कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा था कि उनकी पार्टी को गठबंधन में शामिल किया जाए। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान गाजे बाजे के साथ लालू प्रसाद के निवास के बाहर पहुंच…

जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है?

July 30, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजे गए जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है? साथ यह भी सवाल है कि उनके खिलाफ लंबित महाभियोग के मामले की क्या स्थिति है? संसद के सत्र आ रहे हैं और जा रहे हैं। दुनिया भर की दूसरी बातों की…

केरल हारने का कारण खोज लिया सीपीएम ने

July 30, 2026

केरल में लगातार 10 साल राज करने के बाद सीपीएम के नेतृत्व वाला गठबंधन एलडीएफ इस साल मई के चुनाव में हार गया था। उसके बाद से पार्टी में इस बात को लेकर मंथन चल रहा था कि सब कुछ ठीक था तो पार्टी क्यों हारी? इसके लिए पार्टी के बड़े नेताओं के बीच मंथन…

नीलेकणी क्या नीट खत्म करने की सिफारिश करेंगे?

July 30, 2026

इंफोसिस के सह संस्थापक और भारत में आधार क्रांति के सूत्रधार नंदन नीलेकणी के ऊपर केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के सुझाव देने का जिम्मा सौंपा है। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के पूर्व प्रमुख एस सोमनाथ को भी इस उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी का सदस्य बनाया गया है। पता नहीं लोगों को याद…

logo