मोर्चा खुल गया है

Categorized as संपादकीय

गैर-भाजपा शासित आठ राज्यों की मांग है कि जीएसटी की 28 प्रतिशत और 12 प्रतिशत की दरों को खत्म करने के निर्णय के एवज में केंद्र पांच साल तक राज्यों को दो लाख करोड़ रुपये का मुआवजा देने पर राजी हो।

गैर-भाजपा शासित आठ राज्यों ने जीएसटी में प्रस्तावित “सुधार” को लेकर मोर्चा खोल दिया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, तेलंगाना, पंजाब, केरल, कर्नाटक, झारखंड और हिमाचल प्रदेश ने 3-4 सितंबर को होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक से पहले अपना एजेंडा सार्वजनिक किया है। इसके मुताबिक ये राज्य मांग करेंगे कि जीएसटी की 28 प्रतिशत और 12 प्रतिशत की दरों को खत्म करने के निर्णय के एवज में केंद्र पांच साल तक राज्यों को दो लाख करोड़ रुपये का मुआवजा देने पर राजी हो। इसके अलावा ऐसे उपाय किए जाएं, जिससे जीएसटी में प्रस्तावित कटौती व्यापारियों के लिए मुनाफा बढ़ाने का जरिया ना बन जाए, बल्कि उनका लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचे।

आशंका है कि इन मांगों पर केंद्र के राजी ना होने पर जीएसटी काउंसिल में प्रस्तावित “सुधार” पर सहमति नहीं बन सकेगी। वहां परंपरा आम सहमति से निर्णय की रही है। तो क्या केंद्र इन मांगों को मान लेगा? या वह इस परंपरा को तोड़ने की हद तक जाएगा? इस घटनाक्रम से यह तो साफ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना संवाद और सहमति बनाए स्वतंत्रता दिवस को लाल किले की प्राचीर से जीएसटी “सुधार” का “तोहफा” देने का एलान कर दिया। जबकि एंबिट कैपिटल रिसर्च नामक एजेंसी ने सरकारी आंकड़ों के आधार पर किए अपने आकलन में बताया है कि 12 एवं 28 फीसदी दरें खत्म करने से राजस्व को होने वाले नुकसान का 66 फीसदी हिस्सा राज्यों को वहन करना होगा। जबकि 34 फीसदी बोझ केंद्र पर पड़ेगा।

ऐसे में राज्यों की बिना सहमति के कोई घोषणा करना संघीय भावना के अनुरूप नहीं था। इससे अन्य मामलों में भी गलत संदेश गया, इसकी मिसाल यह है कि बाद में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने मीडिया को प्रस्तावित दरों के बारे में अटकलें ना लगाने की सलाह दी। बोर्ड ने कहा कि इससे बाजार के रुख पर अनुचित प्रभाव पड़ रहा है। यानी जीएसटी में “सुधार” के मुद्दे पर भाजपा बनाम विपक्ष तथा केंद्र बनाम राज्यों के बीच टकराव का एक और मोर्चा खुलता दिख रहा है। इसे दूरदृष्टि के साथ संभालने की जरूरत है।


Previous News Next News

More News

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

खाड़ी देशों से भारतीयों की वापसी शुरू

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल की जंग के कारण खाड़ी के अलग अलग देशों में फंसे भारतीयों की वापसी शुरू हो गई है। खाड़ी देशों में विमानों की सीमित सेवा शुरू हो गई है। मंगलवार को सात उड़ानें भारत पहुंचीं, जिनमें करीब 21 सौ भारतीय नागरिक वापस लौटे। इन्हें विशेष उड़ानों से लाया…

logo