यही तो समस्या है

Categorized as संपादकीय

बड़ी कंपनियों से अपेक्षा महज सर्विस प्रोवाइडर बन जाने की नहीं है। अपेक्षा भारत में आरएंडडी का ढांचा बनाने की है। वरना, एआई के मामले में अमेरिका या चीन पर निर्भर बने रहना भारत की नियति बनी रहेगी।

रिलायंस इंडस्ट्री के बारे में कभी कहा जाता था कि उसके प्रवर्तक अपने मातहतों को “बड़ा सोचने” की सलाह देते हैं। कई दशकों के बाद अब सामने यह है कि उस “बड़ी सोच” का नतीजा कंपनी के मुनाफे में लगातार बढ़ोतरी और अर्थव्यवस्था के कई क्षेत्रों पर मोनोपॉली कायम करने के रूप में जरूर आया, मगर उसका भारत में अनुसंधान- विकास (आरएंडडी) एवं आविष्कार की संस्कृति के प्रसार में कोई योगदान नहीं रहा। इस बीच कंपनी के मालिकान अपनी समृद्धि एवं सफलता के ऐश्वर्य और रसूख का खुलेआम प्रदर्शन करने की राह पर जरूर निकल पड़े। ये बातें रियालंस इंडस्ट्री की 48वीं सालाना आम सभा में हुए निर्णयों के संदर्भ में याद आई हैं। कंपनी के चेयरमैन और महाप्रबंधक मुकेश अंबानी ने वहां कई महत्त्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

उनमें एक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के लिए एक सहायक कंपनी का गठन भी है, जिसका पूरा स्वामित्व रिलायंस के पास होगा। जिस समय दुनिया औद्योगिक क्रांति के चौथे चरण से गुजर रही है और इस चरण को स्वरूप दे रही तकनीकों में एआई को सर्व-प्रमुख माना जा रहा है, किसी भारतीय कंपनी के ऐसे एलान को खुशखबरी माना जाएगा। मगर ये खुशखबरी क्षणिक बन जाती है, जब अंबानी की दूसरी घोषणा पर ध्यान जाता है। उन्होंने कहा- “भारत में एआई क्रांति का अग्रिम स्थल” हासिल करने के लिए नई कंपनी अमेरिकी कंपनियों- गूगल और मेटा से पार्टनरशिप करेगी।

व्यवहार में इसका मतलब क्या होगा? यही कि गूगल और मेटा अपने आरएंडडी से एआई के जो रूप विकसित करेंगी, भारतीय बाजार में उसे पहुंचाने का काम रिलायंस करेगी। उसी तरह जैसाकि उपग्रह इंटरनेट सेवा के मामले में वह स्पेस-एक्स की स्टारलिंक सेवा का विक्रेता बनी है। मुकेश अंबानी ने कहा कि ‘जैसे जियो ने हर जगह और हर भारतीय को डिजिटल सेवा उपलब्ध कराई, वैसा ही रियालंस इंटेलीजेंस एआई के मामले में करेगी।’ मगर गौरतलब है कि बड़ी कंपनियों से भारत की अपेक्षा महज सर्विस प्रोवाइडर बन जाने की नहीं है। अपेक्षा भारत में आरएंडडी का ढांचा एवं संस्कृति बनाने की है। वरना, एआई के मामले में अमेरिका या चीन पर निर्भर बने रहना भारत की नियति बनी रहेगी।


Previous News Next News

More News

‘युवा भारतीय गढ़ रहे देश-दुनिया का भविष्य’, प्रधानमंत्री मोदी

June 13, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि एनडीए सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास को मजबूत रूप से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि यह देखकर प्रसन्नता होती है कि युवा भारतीय उन क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं जो हमारे देश और दुनिया के भविष्य को आकार देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

दिल्ली में 500 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने वालों पर बढ़ेगा बिल का बोझ

June 13, 2026

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को जून महीने में बड़ा झटका लग सकता है। दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) ने राजधानी की तीनों बिजली वितरण कंपनियों, बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (बीआरपीएल), बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (बीवाईपीएल) और टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) को अप्रैल 2026 के लिए पावर परचेज एडजस्टमेंट चार्ज (पीपीएसी) वसूलने की अनुमति…

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख

June 13, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे। 30 जून को आर्मी स्टाफ के मौजूदा चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी उसी दिन रिटायर हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ नेशनल डिफेंस एकेडमी,…

‘मां-बहन’: रिश्तों की गालियों से गरिमा तक की सिनेमाई यात्रा

June 13, 2026

यहां स्त्री-विमर्श है, लेकिन नारेबाज़ी नहीं। यहां सामाजिक टिप्पणी है, लेकिन उपदेश नहीं। यहाँ संवेदनशीलता है, लेकिन भावुकता का अतिरेक नहीं। तकनीकी पक्ष की बात करें तो फ़िल्म का कैमरा वर्क कहानी के स्वभाव के अनुरूप है। चमक-दमक से दूर, वास्तविक जीवन के करीब। फ्रेम्स में एक तरह की घरेलू घुटन भी है और आत्मीयता…

ट्रंप ने ईरान युद्ध खत्म किया

June 13, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका ने ईरान के खिलाफ युद्ध समाप्त कर दिया है। युद्ध शुरू होने के करीब ढाई महीने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध खत्म कर दिया है। इसके साथ ही सूत्रों के हवाले से यह भी खबर आई है कि रविवार…

logo