बिहार में एनडीए पार्टियों की अपनी अपनी राजनीति

Categorized as राजनीति

बिहार में विधान परिषद की नौ सीटों के लिए चुनाव हुए हैं और एक सीट पर उपचुनाव हुआ। इन 10 सीटों के चुनाव में एनडीए की सभी सहयोगी पार्टियों ने अपने अपने हिसाब से राजनीति की। इसका अर्थ है कि एनडीए के रूप में उम्मीदवारों का चयन नहीं हुआ। ऐसा नहीं हुआ कि पार्टियों ने आपस में बात करके सामाजिक व क्षेत्रीय समीकरण का ध्यान रखते हुए उम्मीदवार चुने। सबने अपनी राजनीति और वोट बैंक के हिसाब से उम्मीदवार दिए। अच्छी बात यह रही कि पैसे से राज्यसभा और विधान परिषद की सीट बेचने के आरोप इस बार नहीं लगे क्योंकि सभी पार्टियों ने राजनीतिक लोगों को ही उम्मीदवार बनाया। राजद के सुनील सिंह को लेकर ऐसी चर्चा जरूर हुई लेकिन वे छह साल से एमएलसी हैं और राजद के कोषाध्यक्ष हैं साथ ही जातीय समीकऱण में फिट हैं इसलिए यह कोई विवाद की बात नहीं है।

सबसे दिलचस्प एनडीए की सूची रही। नीतीश कुमार को तीन, भाजपा को चार और लोजपा को एक सीट मिली थी। इसके अलावा नीतीश के इस्तीफा से खाली हुई सीट उनकी पार्टी को मिली। उन्होंने उस सीट से धानुक जाति के ललन प्रसाद को भेजा। सोचें, पहले ही सरकार में उन्होंने दो धानुक मंत्री बनाए हैं। यानी वे कोईरी, कुर्मी, धानुक का अपना समीकऱण नहीं छोड़ रहे हैं। यह भी दिलचस्प रहा कि जनता दल ने एक कुम्हार उम्मीदवार दिया तो भाजपा ने भी कुम्हार उम्मीदवार दिया। सोचें, इस अति पिछड़ी जाति की आबादी बहुत कम है लेकिन एनडीए के आठ में से दो उम्मीदवार इस जाति के हैं। उधर चिराग पासवान ने मुस्लिम प्रत्याशी उतारा। एनडीए में रह कर मुस्लिम को विधान परिषद में भेजने का फैसला मामूली नहीं था। लेकिन चिराग पासवान भी अपने पिता वाली राजनीति जारी रखे हुए हैं।


Previous News Next News

More News

ममता की पार्टी का नाम, चुनाव चिन्ह जब्त

September 19, 2026

नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का नाम और चुनाव चिन्ह जब्त हो गया है। राज्य की दो सीटों के उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों यानी ममता बनर्जी गुट और ऋतब्रज बनर्जी गुट को अस्थायी तौर पर अलग अलग नाम और चुनाव चिन्ह…

एफसीआरए पर बनी जेपीसी की पहली बैठक

September 19, 2026

नई दिल्ली। विदेशी चंदे के नियमन से जुड़े एफसीआरए कानून में संशोधन के लिए लाए गए बिल पर विचार कर रही संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी की पहली बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई। भाजपा सांसद संजय जायसवाल की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति में 31 सदस्य हैं, जिसमें भाजपा के 14 सांसद हैं। समिति…

एनटीए का ऑफिस देखेंगे सुप्रीम कोर्ट के जज

September 19, 2026

नई दिल्ली। मेडिकल में दाखिले के लिए होने वाली नीट यूजी और नीट पीजी सहित दो दर्जन से ज्यादा अखिल भारतीय परीक्षाओं का आयोजन करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए में सुधार का सुप्रीम कोर्ट ने मिशन बनाया है। सर्वोच्च अदालत ने कहा है एनटीए में सुधार के लिए क्या क्या किया जा रहा…

पाकिस्तान की सफाई से भारत संतुष्ट नहीं

September 19, 2026

नई दिल्ली। भारतीय युद्धपोत से पाकिस्तानी नौसेना का एक पोत टकराने की घटना पर पाकिस्तान की ओर से दी गई सफाई से भारत संतुष्ट नहीं है। पाकिस्तान की सफाई के बाद भी भारत ने दोहराया कि पाकिस्तान को दोनों देशों के बीच हुए समझौतों का सम्मान करना चाहिए। भारत ने यह भी कहा है कि…

पावन दीयों का सियासी शस्त्रीकरण

September 19, 2026

गणेश जी का उत्सव दस दिनों तक मनाया जाता है। दुर्गापूजा भी नौ रात्रियों तक मनाई जाती है। रामलीला का आयोजन भी आमतौर पर दस दिनों तक चलता है। भगवान कृष्ण की जन्माष्टमी भी मथुरा-वृंदावन में पूरे सप्ताह मनाई जाती है। पुरी में भगवान जगन्नाथ का रथ उत्सव भी दस दिनों तक चलता है। तिरुपति…

logo