राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को लाभ नही हो सका

Categorized as राजनीति

इस बार ऐसा लग रहा था कि कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में कम से कम एक या दो सीट का अतिरिक्त फायदा होगा। लेकिन मध्य प्रदेश और झारखंड के घटनाक्रम के बाद ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस को कोई लाभ नहीं होने वाला है। गौरतलब है कि कांग्रेस के इस बार चार सांसद रिटायर हो रहे थे और अंदाजा लगाया जा रहा है कि कांग्रेस को पांच सीटें मिल जाएंगी। गुजरात में उसे एक सीट का नुकसान हो रहा था क्योंकि शक्ति सिंह गोहिल रिटायर हो रहे थे और कांग्रेस वहां जीतने की स्थिति में नहीं थी।

लेकिन कांग्रेस को अंदाजा था कि वह मध्य प्रदेश में सीट बचा लेगी और कर्नाटक में दो अतिरिक्त सीट जीत लेगी। राजस्थान में भी उसे एक सीट मिलने का यकीन था। इसके अलावा जब झारखंड में हेमंत सोरेन और तमिलनाडु में एमके स्टालिन एक सीट कांग्रेस के लिए छोड़ने पर राजी हो गए तो लगा कि कांग्रेस को दो सीट का फायदा हो सकता है। कर्नाटक और राजस्थान में तो चीजें कांग्रेस के हिसाब से हो गईं। लेकिन मध्य प्रदेश और झारखंड में मामला उलझ गया। मध्य प्रदेश में तो मीनाक्षी नटराजन की पक्की सीट पर उनका नामांकन ही खारिज हो गया और अंतिम समय में उतारे गए भाजपा उम्मीदवार महेश केवट का रास्ता साफ हो गया। ऐसे ही झारखंड में भाजपा ने निर्दलीय परिमल नाथवानी को समर्थन दे दिया, जिससे कांग्रेस के प्रणब झा का रास्ता मुश्किल हो गया। सो, कांग्रेस ने सात उम्मीदवार दिए और ले देकर उसमें से पांच जीत रहे हैं। दो का मामला फंसा हुआ है।


Previous News Next News

More News

ममता की पार्टी का नाम, चुनाव चिन्ह जब्त

September 19, 2026

नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का नाम और चुनाव चिन्ह जब्त हो गया है। राज्य की दो सीटों के उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों यानी ममता बनर्जी गुट और ऋतब्रज बनर्जी गुट को अस्थायी तौर पर अलग अलग नाम और चुनाव चिन्ह…

एफसीआरए पर बनी जेपीसी की पहली बैठक

September 19, 2026

नई दिल्ली। विदेशी चंदे के नियमन से जुड़े एफसीआरए कानून में संशोधन के लिए लाए गए बिल पर विचार कर रही संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी की पहली बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई। भाजपा सांसद संजय जायसवाल की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति में 31 सदस्य हैं, जिसमें भाजपा के 14 सांसद हैं। समिति…

एनटीए का ऑफिस देखेंगे सुप्रीम कोर्ट के जज

September 19, 2026

नई दिल्ली। मेडिकल में दाखिले के लिए होने वाली नीट यूजी और नीट पीजी सहित दो दर्जन से ज्यादा अखिल भारतीय परीक्षाओं का आयोजन करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए में सुधार का सुप्रीम कोर्ट ने मिशन बनाया है। सर्वोच्च अदालत ने कहा है एनटीए में सुधार के लिए क्या क्या किया जा रहा…

पाकिस्तान की सफाई से भारत संतुष्ट नहीं

September 19, 2026

नई दिल्ली। भारतीय युद्धपोत से पाकिस्तानी नौसेना का एक पोत टकराने की घटना पर पाकिस्तान की ओर से दी गई सफाई से भारत संतुष्ट नहीं है। पाकिस्तान की सफाई के बाद भी भारत ने दोहराया कि पाकिस्तान को दोनों देशों के बीच हुए समझौतों का सम्मान करना चाहिए। भारत ने यह भी कहा है कि…

पावन दीयों का सियासी शस्त्रीकरण

September 19, 2026

गणेश जी का उत्सव दस दिनों तक मनाया जाता है। दुर्गापूजा भी नौ रात्रियों तक मनाई जाती है। रामलीला का आयोजन भी आमतौर पर दस दिनों तक चलता है। भगवान कृष्ण की जन्माष्टमी भी मथुरा-वृंदावन में पूरे सप्ताह मनाई जाती है। पुरी में भगवान जगन्नाथ का रथ उत्सव भी दस दिनों तक चलता है। तिरुपति…

logo