कॉकरोच पार्टी के खिलाफ नहीं है भाजपा

Categorized as राजनीति

भारतीय जनता पार्टी के इकोसिस्टम के कुछ लोगों ने भले कॉकरोच जनता पार्टी के ऊपर हमला किया या कुमार विश्वास जैसों ने हिट मार कर कॉकरोच मरने की बात कही लेकिन भारतीय जनता पार्टी इसके खिलाफ नहीं है। भाजपा इसे दबाने या रोकने के लिए कोई काम नहीं करेगी। कम से कम अभी ऐसा नहीं लग रहा है। आगे क्या होगा नहीं कहा जा सकता है। हालांकि सरकार के कहने पर ही कॉकरोच जनता पार्टी का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अकाउंट बंद कराया गया था। लेकिन भाजपा के जानकार नेताओं का कहना है कि अगर रोकना होता तो सरकार इंस्टाग्राम पर अकाउंट बंद कराती, जहां सीजेपी के ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ध्यान रहे जब एक्स पर अकाउंट बंद कराया गया था वहां सीजेपी के छह लाख फॉलोअर्स थे। लेकिन इंस्टाग्राम पर उस समय भी दो करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए थे, जिनकी संख्या अब बढ़ कर दो करोड़ 27 लाख पहुंच गई है। इसके अलावा सीजेपी ने एक्स पर दूसरा अकाउंट बनाया जो चल रहा है।

इसी तरह भाजपा के जानकार नेताओं का कहना है कि जंतर मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के लिए रिकॉर्ड टाइम में मंजूरी दी गई। गौरतलब है कि सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके छह जून की सुबह अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर इमिग्रेशन से निकलने के बाद उनको दिल्ली पुलिस अलग कमरे में ले गई, जहां उन्होंने जंतर मंतर पर प्रदर्शन का आवेदन लिखा और वही पर उसे मंजूरी दे दी गई। पुलिस का कहना है कि किसी दूसरे के आवेदन पर मंजूरी नहीं दी जा सकती थी क्योंकि प्रदर्शन का आयोजन करने वालों को कई तरह की जिम्मेदारी भी लेनी होती है। साथ ही पुलिस का यह भी कहना है कि उसने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन सुनिश्चित कराया। भाजपा के नेता पुलिस के इस व्यवहार का भी जिक्र कर रहे हैं। उनका कहना है कि सीजेपी जिन मुद्दों को उठा रही है उनसे भाजपा के खिलाफ माहौल बन रहा है फिर भी भाजपा इसे रोक नहीं रही है।

भाजपा के कई नेताओं ने इस बात को मीडिया के साथ अनौपचारिक बातचीत में दोहराया है। असल में केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर भाजपा के बड़े नेताओं की मीडिया सें मुलाकात हुई है। पारंपरिक मीडिया के साथ साथ सोशल मीडिया के इन्फ्लूएंसर्स के साथ भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मिले और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी मुलाकात की। पिछले साल भी अमित शाह देश भर के सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स से मिले थे। इस बार की मुलाकात में आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय और मीडिया का काम देखने वाले बाकी नेता भी मौजूद थे। वहां अनौपचारिक बातचीत में कॉकरोच जनता पार्टी के बारे में भी बात हुई। बताया जा रहा है कि भाजपा नेताओं ने कहा कि सीजेपी से कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों को दिक्कत हो सकती है लेकिन भाजपा को दिक्कत नहीं है। हालांकि इसी वजह से कांग्रेस और दूसरी पार्टियां सीजेपी को भाजपा का ही फ्रंट बता रही हैं। लेकिन भाजपा नेता इससे भी इनकार कर रहे हैं। हालांकि उनका यह जरूर कहना है कि सीजेपी जैसे संगठन बनने या उनकी सक्रियता से लोगों को अपना गुस्सा निकालने का मौका मिलता है। भाजपा नेता यह नहीं मान रहे हैं कि इसस् प्रभावित होकर नौजवान भाजपा का साथ छोड़ देंगे। उनका कहना है कि नौजवानों और छात्रों को भाजपा से कुछ शिकायतें हैं और उनकी कुछ समस्या बिल्कुल जायज हैं लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि वे भाजपा को छोड़ कर कांग्रेस को वोट देंगे। इसका मतलब है कि भाजपा मान रही है कि उसकी सरकार के खिलाफ नाराजगी का लाभ उठाने की स्थिति में विपक्ष नहीं है।


Previous News Next News

More News

टीएमसी प्रत्याशी को चुनाव से हटाया, कांग्रेस उम्मीदवार को गिरफ्तार किया

September 19, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की अपनी पारंपरिक नंदीग्राम सीट के उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी चिंता में हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख बीतने के बाद शुक्रवार को शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे से मुलाकात की और उसके बाद वे चुनाव मैदान से हट गईं। इसके बाद ममता ने…

ममता की पार्टी का नाम, चुनाव चिन्ह जब्त

September 19, 2026

नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का नाम और चुनाव चिन्ह जब्त हो गया है। राज्य की दो सीटों के उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों यानी ममता बनर्जी गुट और ऋतब्रज बनर्जी गुट को अस्थायी तौर पर अलग अलग नाम और चुनाव चिन्ह…

एफसीआरए पर बनी जेपीसी की पहली बैठक

September 19, 2026

नई दिल्ली। विदेशी चंदे के नियमन से जुड़े एफसीआरए कानून में संशोधन के लिए लाए गए बिल पर विचार कर रही संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी की पहली बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई। भाजपा सांसद संजय जायसवाल की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति में 31 सदस्य हैं, जिसमें भाजपा के 14 सांसद हैं। समिति…

एनटीए का ऑफिस देखेंगे सुप्रीम कोर्ट के जज

September 19, 2026

नई दिल्ली। मेडिकल में दाखिले के लिए होने वाली नीट यूजी और नीट पीजी सहित दो दर्जन से ज्यादा अखिल भारतीय परीक्षाओं का आयोजन करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए में सुधार का सुप्रीम कोर्ट ने मिशन बनाया है। सर्वोच्च अदालत ने कहा है एनटीए में सुधार के लिए क्या क्या किया जा रहा…

पाकिस्तान की सफाई से भारत संतुष्ट नहीं

September 19, 2026

नई दिल्ली। भारतीय युद्धपोत से पाकिस्तानी नौसेना का एक पोत टकराने की घटना पर पाकिस्तान की ओर से दी गई सफाई से भारत संतुष्ट नहीं है। पाकिस्तान की सफाई के बाद भी भारत ने दोहराया कि पाकिस्तान को दोनों देशों के बीच हुए समझौतों का सम्मान करना चाहिए। भारत ने यह भी कहा है कि…

logo