सबके गले की फांस!

Categorized as संपादकीय

मराठाओं का महाराष्ट्र में जनसंख्या के साथ-साथ आर्थिक-राजनीतिक प्रभुत्व भी है, इसलिए उनका समर्थन पाने की होड़ में सभी दलों ने आरक्षण की उनकी मांग को हवा दी। अब मुद्दा ज्यादा भड़क गया है, तो सबको मुश्किलें नज़र आ रही हैं।

मराठा आरक्षण का आंदोलन का चेहरा बने जरांगे पाटिल महाराष्ट्र में सभी राजनीतिक दलों के गले की फांस बन गए हैँ। वे इन दलों की जातीय पहचान आधारित राजनीति के सच को बेपर्द करने का जरिया भी बने हुए हैँ। निर्विवाद है कि इस मुद्दे पर महाराष्ट्र में जो हो रहा है, उसका संदर्भ राष्ट्रीय है। इसलिए कि देशभर में इसी तरह की सियासत ने अलग-अलग समूहों में आरक्षण की उम्मीदें जगाई हुई हैं। और हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि एक समूह की अपेक्षाएं अक्सर किसी दूसरे समूह या समूहों से टकराने लगी है। चूंकि मराठाओं का महाराष्ट्र में जनसंख्या के साथ-साथ आर्थिक- राजनीतिक प्रभुत्व भी है, इसलिए उनका समर्थन पाने की होड़ में खुद राजनीतिक दलों ने आरक्षण की उनकी मांग को हवा दी।

अब ये मुद्दा इन दलों की मुट्ठी से बाहर निकल चुका है, तो मुश्किलें सबको नज़र आ रही हैं। पहली, यह कि सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण की सीमा 50 फीसदी तय कर रखी है, इसलिए ओबीसी श्रेणी से बाहर जाकर मराठा समुदाय को रिजर्वेशन देना फिलहाल कानूनन संभव नहीं है। तो रास्ता यह बचता है कि पूरे मराठा समुदाय को कुनबी श्रेणी में डाला जाए, जैसी मांग जरांगे पाटिल कर रहे हैं। मराठाओं में कुनबी वे समूह हैं, जिन्हें ओबीसी माना गया है। मगर ऐसा करने का मतलब ओबीसी आरक्षण के भीतर नए दावेदारों को शामिल करना होगा, जिसका दूसरी ओबीसी जातियां पुरजोर विरोध कर रही हैं।

ऐसे में पाटिल की मांग के समर्थन का मतलब अन्य ओबीसी जातियों का विरोध भाव मोल लेना भी हो गया है। यह जोखिम उठाने को सत्ता पक्ष या विपक्ष की पार्टियां तैयार नहीं हैं। इसलिए जरांगे पाटिल वे महज हमदर्दी जता पा रही हैं। पाटिल की मांग पर उन सबका रुख अस्पष्ट बना हुआ है। उधर अनशन पर बैठे पाटिल ने अब जल त्याग करने की धमकी भी दी है। इससे दलों का राजनीतिक संकट बढ़ गया है। अब नजर इस पर है कि वे इसका क्या हल निकालते हैं। आखिर महाराष्ट्र में जो होगा, उसका संदेश बाकी देश में भी जाएगा। वहां भी इसका असर देखने को मिलेगा।


Previous News Next News

More News

सुप्रीम कोर्ट का बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने के निर्देश

July 28, 2026

उच्चतम न्यायालय ने पिछले सप्ताह हुए विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने पर गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए उन सभी छात्रों को मंगलवार को रिहा करने का आदेश दिया जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इसके साथ ही न्यायालय ने केंद्र सरकार और असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र तथा केरल सरकारों…

युवाओं को रोजगारदाता बनाने की दिशा में योगी सरकार की बड़ी पहल

July 28, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं बल्कि रोजगार सृजित करने वाला उद्यमी बनाने के उद्देश्य से ‘यूथ अड्डा’ पहल को प्रदेश भर में विस्तार देने का निर्णय लिया है। सरकार का कहना है कि यह पहल नई पीढ़ी की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है और इसके…

महबूबा ने जंतर-मंतर पर दिये बयान के लिए मांगी माफी

July 28, 2026

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जंतर-मंतर पर दिये अपने विवादित बयान के लिए मंगलवार को माफी मांगी। गौरतलब है कि सुश्री मुफ्ती ने अभी हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होकर कश्मीर में मौजूदा उग्रवाद का जिक्र करते हुए वहां बल…

उत्तरकाशी में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

July 28, 2026

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में सोमवार देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे चारधाम यात्रा पर निकले हजारों तीर्थयात्रियों तथा स्थानीय लोगों का…

अमेरिका-ईरान के बीच ‘सौहार्दपूर्ण वार्ता’ जारी : ट्रंप

July 28, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल “सौहार्दपूर्ण वार्ता” चल रही है, हालांकि यदि कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई कर सकता है। श्री ट्रंप ने मिशिगन के मिलफोर्ड में सोमवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “हम उन पर जबरदस्त…

logo