भाजपा को नहीं मिली पसंद की सीटें

तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी ने बहुत प्रयास किया। उसने ई पलानीस्वामी से कई नेताओं के विरोध के बावजूद उनको एनडीए में जोड़ा और एक मजबूत गठबंधन बना कर डीएमके, कांग्रेस को चुनौती देने की तैयारी की। लेकिन खबर है कि भाजपा को खुद भी अपनी पसंद की सीटें नहीं मिलीं। पूर्व मुख्यमंत्री और अन्ना… Continue reading भाजपा को नहीं मिली पसंद की सीटें

तेल, गैस की कमी सरकार क्यों नहीं मान रही?

यह बड़ी हैरानी की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के दोनों सदनों में भाषण दिया तो कहा कि देश में तेल और गैस की कोई कमी नहीं है। हर दिन कई मंत्रालयों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही है तो उसमें कहा जा रहा है कि तेल और गैस की कोई कमी… Continue reading तेल, गैस की कमी सरकार क्यों नहीं मान रही?

सीएपीएफ में आईपीएस बढ़ाने का विवाद

केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में नियुक्ति के नियमों को बदलने का विवाद खत्म नहीं हो रहा है। सरकार जो नया कानून बना रही है उसके हिसाब से अर्धसैनिक बलों जैसे सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी या एसएसबी में महानिरीक्षक यानी आईजी स्तर के 50 फीसदी पद आईपीएस के लिए आरक्षित होंगे। इसी तरह एडीजी के लिए दो… Continue reading सीएपीएफ में आईपीएस बढ़ाने का विवाद

नीतीश कब छोड़ेंगे सीएम की कुर्सी?

यह सस्पेंस खत्म नहीं हो रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कब  इस्तीफा देंगे। उनको दो इस्तीफे देने हैं। पहला तो विधान परिषद से और दूसरा मुख्यमंत्री पद से। गौरतलब है कि नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा के लिए चुन लिए गए और पहले से विधान परिषद के सदस्य हैं। सो, 16… Continue reading नीतीश कब छोड़ेंगे सीएम की कुर्सी?

अकेले रोहित उठा रहे हैं अजित पवार का मामला

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में हुई मौत का मामला रहस्यमय होता जा रहा है। हादसे की जांच का रहस्य अपनी जगह है लेकिन राजनीतिक रहस्य भी कम नहीं है। 28 जनवरी को विमान हादसे में उनका निधन हुआ था और उसके तुरंत बाद से कहा जाने लगा कि इसमें साजिश… Continue reading अकेले रोहित उठा रहे हैं अजित पवार का मामला

फड़नवीस के हवाले अजित पवार की पार्टी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस 2024 के विधानसभा चुनाव के बाद बहुत पावरफुल होकर उभरे हैं इसमें कोई संदेह नहीं है। उनकी कमान में भाजपा अकेले 132 सीट जीत कर बहुमत के बहुत नजदीक पहुंच गई है। बरसों क्या दशकों से कोई एक पार्टी महाराष्ट्र में बहुमत के इतने करीब नहीं पहुंची थी। भाजपा को… Continue reading फड़नवीस के हवाले अजित पवार की पार्टी

कांग्रेस को तृणमूल और एनपीपी की चुनौती

कांग्रेस पार्टी को कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के साथ साथ ऐसी पार्टियों से भी लड़ना पड़ता है तो भाजपा की विरोधी हैं या उससे दूरी बनाने की राजनीति करती हैं। ऐसी पार्टियों में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी मुख्य है। ये पार्टियां कई राज्यों के चुनावों… Continue reading कांग्रेस को तृणमूल और एनपीपी की चुनौती

बिना लागू हुए कानून में संशोधन

भारत के इतिहास में यह संभवतः पहली बार हो रहा है कि सरकार ने एक कानून बनाया और उसे लागू करने से पहले ही उसमें संशोधन किया जा रहा है। ऐसा नहीं है कि कानून बनाने वाली सरकार बदल गई और कोई नई सरकार आकर कानून में संशोधन कर रही है। जिस सरकार ने कानून… Continue reading बिना लागू हुए कानून में संशोधन

सरकार क्यों इतनी जल्दबाजी में है?

यह लाख टके का सवाल है कि नारी शक्ति वंदन कानून में संशोधन करके महिला आरक्षण 2029 से ही लागू करने और 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन लागू करने की जल्दबाजी सरकार क्यों कर रही है? सबसे पहले तो सरकार को संविधान संशोधन विधेयक पास कराने के लिए दोनों सदनों में विशेष बहुमत… Continue reading सरकार क्यों इतनी जल्दबाजी में है?

बंगाल चुनाव भी ध्यान में है

महिला आरक्षण लागू करने की जल्दबाजी दिखा रही है कि केंद्र सरकार और भाजपा की नजर में पश्चिम बंगाल का चुनाव भी है। ध्यान रहे पश्चिम बंगाल मातृ शक्ति का वंदन करने वाला राज्य है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद को इसके प्रतीक के तौर पर पेश करती हें। उन्होंने इस बार के विधानसभा चुनाव में… Continue reading बंगाल चुनाव भी ध्यान में है

logo