ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई… Continue reading ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।… Continue reading ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

खाड़ी देशों से भारतीयों की वापसी शुरू

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल की जंग के कारण खाड़ी के अलग अलग देशों में फंसे भारतीयों की वापसी शुरू हो गई है। खाड़ी देशों में विमानों की सीमित सेवा शुरू हो गई है। मंगलवार को सात उड़ानें भारत पहुंचीं, जिनमें करीब 21 सौ भारतीय नागरिक वापस लौटे। इन्हें विशेष उड़ानों से लाया… Continue reading खाड़ी देशों से भारतीयों की वापसी शुरू

बमबारी के बीच ईरान में भूकंप, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.3

अमेरिका-इजरायल की ईरान पर एयर स्ट्राइक जारी है। इस बीच ईरान के गेराश में भूकंप के जोरदार झटके लगे हैं। अमेरिकी भूगर्भ विज्ञान विभाग (यूएसजीएस) ने इसकी जानकारी दी है। यूएसजीएस के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई है, और भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई पर था। फिलहाल किसी के… Continue reading बमबारी के बीच ईरान में भूकंप, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.3

पाकिस्तानी हमलों में अफगानिस्तान के 34 लोगों की मौत

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने बताया है कि पाकिस्तानी हमलों में अफगानिस्तान के 34 लोगों की मौत हो गई है और 89 घायल हुए हैं। ये आंकड़ा महज चार दिनों यानि 26 फरवरी से 1 मार्च के बीच का बताया जा रहा है।  यूएन महासचिव के प्रवक्ता ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी।… Continue reading पाकिस्तानी हमलों में अफगानिस्तान के 34 लोगों की मौत

ईरान पर हमले से पहले ट्रंप ने 74 बार दी थी चेतावनी

ईरान के खिलाफ मिलिट्री हमले का फैसला लेने से पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कम से कम 74 बार यही मैसेज दे चुके थे: तेहरान के पास न्यूक्लियर वेपन नहीं हो सकता।  व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा कि ट्रंप कई दशकों से इस मुद्दे पर बिल्कुल साफ और एक जैसी बात कहते रहे हैं… Continue reading ईरान पर हमले से पहले ट्रंप ने 74 बार दी थी चेतावनी

सीबीएसई ने मध्य पूर्व एशिया के बोर्ड परीक्षाएं स्थगित की

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने मध्य पूर्व एशिया के विभिन्न देशों में आयोजित होने वाली कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक और सर्कुलर जारी किया है।   बोर्ड ने ईरान-इजरायल युद्ध के मद्देनजर फिलहाल यहां अगली दो और बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला किया है। यह निर्णय बहरीन,… Continue reading सीबीएसई ने मध्य पूर्व एशिया के बोर्ड परीक्षाएं स्थगित की

सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमले के बाद यूएस एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी

ईरान का अमेरिका-इजरायल के साथ युद्ध का मंगलवार को चौथा दिन है। सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार सुबह कहा कि रियाद में अमेरिकी दूतावास पर दो ईरानी ड्रोन ने हमला किया। इस हमले के बाद दूतावास में आग लग गई और सामान का नुकसान हुआ।  यह घटना ईरान पर अमेरिका और इजरायल के… Continue reading सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमले के बाद यूएस एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी

अमेरिकी शर्तों पर खत्म होगा युद्ध

नई दिल्ली। ईरान पर हमले के तीसरे दिन अमेरिका के रक्षा और युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि अमेरिका की शर्तों पर युद्ध खत्म होगा। अमेरिका की क्या शर्तें होंगी, यह उन्होंने नहीं बताया लेकिन रक्षा मुख्यालय पेंटागन की प्रेस ब्रीफिंग में हेगसेथ ने कहा कि ‘अमेरिका फर्स्ट’ की शर्त पर युद्ध खत्म… Continue reading अमेरिकी शर्तों पर खत्म होगा युद्ध

छह अमेरिकी ठिकानों पर हमला, लड़ाकू विमान गिरे

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के साझा हमले के तीसरे दिन ईरान ने चार देशों के छह अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया। उसने सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको पर भी हमला किया और कतर के तेल संयंत्र को भी निशाना बनाया। इस बीच कुवैत में अमेरिका के तीन विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए।… Continue reading छह अमेरिकी ठिकानों पर हमला, लड़ाकू विमान गिरे

logo