भ्रष्टाचार मामला : अदालत ने सत्येंद्र जैन समेत चार अन्य को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) उदित प्रकाश राय और तीन अन्य आरोपियों को डीजेबी की अवजल शोधन संयंत्र (एसटीपी) परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया में भ्रष्टाचार से जुड़े कथित मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। विशेष… Continue reading भ्रष्टाचार मामला : अदालत ने सत्येंद्र जैन समेत चार अन्य को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

गुजरातः भावनगर में जहरीली शराब से चार लोगों की मौत, 18 लोग अस्पताल में भर्ती

गुजरात के भावनगर जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब के सेवन से चार लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से आठ की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में चार अवैध शराब विक्रेताओं को हिरासत… Continue reading गुजरातः भावनगर में जहरीली शराब से चार लोगों की मौत, 18 लोग अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के टिकरी कलां में सीएनजी स्टेशन पर गैस सिलेंडर फटने से तीन लोगों की मौत

बाहरी दिल्ली के टिकरी कलां क्षेत्र में एक सीएनजी स्टेशन पर गैस भरते समय एक ट्रक का गैस सिलेंडर फटने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गये। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तीनों मृतक सीएनजी स्टेशन के कर्मी हैं। अग्निशमन सेवा (डीएफएस)… Continue reading दिल्ली के टिकरी कलां में सीएनजी स्टेशन पर गैस सिलेंडर फटने से तीन लोगों की मौत

बिहार: नीट प्रदर्शन को लेकर लोक भवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में

बिहार में नीट प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ हाल में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुधवार को यहां लोक भवन की ओर मार्च का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के… Continue reading बिहार: नीट प्रदर्शन को लेकर लोक भवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में

कांगड़ा में तेज़ी से बढ़ रही है ड्रैगन फ्रूट की खेती

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में ड्रैगन फ्रूट की खेती तेजी से लोकप्रिय हो रही है। यहां के प्रगतिशील किसान न केवल प्राकृतिक खेती के तरीकों को अपना रहे हैं, बल्कि अपनी आय बढ़ाने और फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम करने के लिए ‘वैल्यू एडिशन’ (उत्पाद का मूल्य बढ़ाने की प्रक्रिया)… Continue reading कांगड़ा में तेज़ी से बढ़ रही है ड्रैगन फ्रूट की खेती

तमिलनाडु में विजय सरकार ने स्वास्थ्य बीमा पांच लाख से बढ़ाकर 25 लाख किया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को विधानसभा में ‘मुख्यमंत्री व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना’के तहत बीमा कवर को पांच लाख से पांच गुना बढ़ाकर 25 लाख करने की घोषणा की। विधानसभा में नियम 110 के तहत दिए एक बयान में मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि इस बढ़ी हुई बीमा राशि का उद्देश्य यह… Continue reading तमिलनाडु में विजय सरकार ने स्वास्थ्य बीमा पांच लाख से बढ़ाकर 25 लाख किया

कोलकाता के न्यू मार्केट होटल में आग लगने से नौ लोगों की मौत

कोलकाता के मिर्ज़ा ग़ालिब स्ट्रीट पर स्थित ‘सिखा इन’ होटल तंग कमरों, संकरे रास्तों और बेतरतीब अंदरूनी हिस्सों की वजह से मौत का जाल बन गया है। न्यू मार्केट इलाके में बुधवार तड़के लगी आग में नौ लोगों की मौत हो गयी। इनमें से ज़्यादातर बंगलादेशी नागरिक थे जो इलाज के लिए कोलकाता आए थे।… Continue reading कोलकाता के न्यू मार्केट होटल में आग लगने से नौ लोगों की मौत

भाजपा में महिला, ‘जेन जी’ का क्या हुआ?

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम में ‘जेन जी’ यानी 29 साल से कम उम्र के किसी भी नेता को जगह नहीं मिली। सबसे युवा हेमांग जोशी हैं, जिनकी उम्र 35 साल है। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा उम्र की वसुंधरा राजे हैं, जो 73 साल की हैं।… Continue reading भाजपा में महिला, ‘जेन जी’ का क्या हुआ?

संगठन में लौटे पुराने चेहरे

भारतीय जनता पार्टी के संगठन में राम माधव की वापसी एक बड़ा घटनाक्रम है। पहले तो उनको महामंत्री बनाए जाने की चर्चा थी लेकिन वे उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। गौरतलब है कि राम माधव पार्टी के महासचिव रहे हैं और उससे पहले राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रवक्ता थे। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद… Continue reading संगठन में लौटे पुराने चेहरे

उत्तराखंड के कारण बने रह गए बलूनी

नितिन नबीन ने मीडिया और सोशल मीडिया की पूरी टीम बदल दी। लेकिन मीडिया के प्रभारी अनिल बलूनी पद पर बने रह गए। उनके साथ काम करने वाले सह प्रभारी संजय मयूख को हटा दिया गया। कायदे से मीडिया का रोजमर्रा का काम वही संभालते थे। बलूनी पहले राज्यसभा में रहे और अब लोकसभा सांसद… Continue reading उत्तराखंड के कारण बने रह गए बलूनी

logo