उत्तराखंड के कारण बने रह गए बलूनी

Categorized as राजनीति

नितिन नबीन ने मीडिया और सोशल मीडिया की पूरी टीम बदल दी। लेकिन मीडिया के प्रभारी अनिल बलूनी पद पर बने रह गए। उनके साथ काम करने वाले सह प्रभारी संजय मयूख को हटा दिया गया। कायदे से मीडिया का रोजमर्रा का काम वही संभालते थे। बलूनी पहले राज्यसभा में रहे और अब लोकसभा सांसद हैं। उनकी इच्छा उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने की है। इसलिए वे उत्तराखंड की राजनीति में ज्यादा सक्रिय रहते हैं। दिल्ली में भी संपादकों से संपर्क साधे रहना उनका मुख्य काम होता है। इसके बावजूद रोजमर्रा का काम करने वाले संजय मयूख गए और बलूनी रह गए। संजय मयूख वाला काम करने के लिए तीन लोगों को रखा गया है। आशीष उषा अग्रवाल, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव को मीडिया का सह संयोजक बनाया गया है।

बताया जा रहा है कि पटना से आने वाले नितिन नबीन के अध्यक्ष बन जाने के बाद वही के दूसरे कायस्थ नेता को बहुत अहम जिम्मेदारी नहीं देनी थी। दूसरी बात यह थी कि एक अन्य कायस्थ नेता रितुराज सिन्हा को कहीं न कहीं एडजस्ट करना था। इसलिए संजय मयूख विदाई हुई और रितुराज सिन्हा को भाजपा के प्रकोष्ठों का सह संयोजक बनाया गया। तभी पटना में कहा जा रहा है कि नितिन नबीन आए तो रितुराज हाफ हुए और संजय मयूख साफ हुए। बहरहाल, जहां तक बलूनी के रह जाने का मामला है तो ऐसा लग रहा है कि उत्तराखंड चुनाव को देखते हुए उनको बनाए रखा गया है। गौरतलब है कि उत्तराखंड से चार लोगों को संगठन में जगह मिली है।


Previous News Next News

More News

320 भारतीय लापता, 400 चीन में फंसे

August 29, 2026

नई दिल्ली। नेपाल में अचानक आई बाढ़ के तीसरे दिन यानी शुक्रवार की शाम तक 320 भारतीयों का कोई अता पता नहीं चला। उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। उनके अलावा चार सौ भारतीय चीन में फंसे हैं। हालांकि वे सुरक्षित हैं। जैसे जैसे समय बीत रहा है वैसे वैसे राहत व बचाव कार्य लगे…

मोदी, आरएसएस, चीन के कारण रूकी सोनिया की किताब

August 29, 2026

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के संस्मरण, ‘बिलॉन्गिंगः अ जर्नी ऑफ लव’ के प्रकाशन से पेंग्विन इंडिया ने हाथ खींच लिया है। प्रकाशक की ओर से आधिकारिक रूप से एक बयान जारी करके कहा गया है कि वे सोनिया गांधी के संस्मरण की किताब नहीं छाप रहे हैं। पेंग्विन की ओर…

ममता ने एसआईआर को ‘वोट लूट’ का जरिया बताया

August 29, 2026

कोलकाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के जरिए नाम काटे जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई और नए तथ्यों के सामने आने के बाद तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार, भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला किया है। ममता बनर्जी ने शुक्रवार को…

एनटीए में तीन अधिकारियों की नियुक्ति

August 29, 2026

नई दिल्ली। नीट यूजी के पेपर लीक और यूजीसी नेट की परीक्षा में गड़बड़ी के विवादों में घिरी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए में तीन नए अधिकारियों की नियुक्ति हुई है। केंद्र सरकार ने एनटीए में दो निदेशक और एक संयुक्त निदेशक नियुक्त किया है। इसकी खबर शुक्रवार, 28 अगस्त को आई लेकिन नियुक्ति का…

कर्नाटक सरकार के मंत्री का इस्तीफा

August 29, 2026

बेंगलुरू। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे कर्नाटक सरकार के मंत्री बी नागेंद्र ने इस्तीफा दे दिया है। उनके खिलाफ भाजपा की पदयात्रा शुरू होने वाली है। उससे पहले नागेंद्र ने शुक्रवार को इस्तीफा दिया। वे दो साल में दूसरी बार मंत्री पद से हटे हैं। उन पर 89 करोड़ के घोटाले का आरोप है। नागेंद्र…

logo