सैकड़ों मौतें, हजारों लापता

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। नेपाल में अचानक आई बाढ़ में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार की शाम तक जारी आंकड़ों के मुताबिक 359 लोगों की मौत हो चुकी है। नेपाल के आठ जिलों से शव बरामद हुए हैं और उनकी पहचान के लिए मोर्चरी के बाहर तस्वीरें लगाई जा रही हैं। लापता लोगों की संख्या डेढ़ हजार से ज्यादा बताई जा रही है। भारत के करीब तीन सौ लोग लापता हैं। डीआरडीओ के पूर्व प्रमुख सतीश रेड्डी भी तिब्बत में फंसे हैं। उनके साथ कई और लोग हैं।

इस बीच चीन ने एक और बाढ़ की चेतावनी दी है, जिससे नेपाल और भारत दोनों जगह चिंता बढ़ गई है। चीन ने बताया है कि रसुवागढ़ी सीमा से 18 किलोमीटर ऊपर ल्हेंदे नदी में पानी रुकने से एक अस्थायी झील बन गई है। वहां पानी बढ़ रहा है, जिससे झील टूटने का खतरा है। चीन की इस चेतावनी के बाद नेपाल के जल व मौसम विज्ञान विभाग ने भोटेकोशी के निचले इलाकों में लोगों को नदी किनारे से दूर रहने और सुरक्षित जगह जाने की सलाह दी है।

चीन ने बताया है कि अस्थायी झील करीब 0.11 वर्ग किलोमीटर में फैली है। इसके टूटने पर भोटेकोशी में फिर तेज बाढ़ आ सकती है। गौरतलब है कि बुधवार को भी इसी तरह बर्फ का एक पहाड़ टूट जाने से अस्थायी झील बन गई थी। पानी का दबाव बढ़ने पर झील का बांध टूट गया और पानी पूरे वेग से नीचे की ओर गया। इससे भोटेकोशी नदी में बाढ़ आ गई। बाढ़ के अगले दिन गुरुवार को प्रधानमंत्री बालेन शाह ने बाढ़ प्रभावित नुवाकोट जिले का दौरा किया। उन्होंने बट्टार बाजार स्थित आर्मी ट्रेनिंग सेंटर पहुंचकर बाढ़ से बने हालात और जारी राहत व बचाव अभियान की जानकारी ली।

बुधवार को आई बाढ़ में 359 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया गया है कि नेपाल के आठ जिलों से शव मिले हैं, जिनमें सबसे ज्यादा चितवन में 132 और पूर्वी नवलपरासी में 82 शव मिले हैं। अभी डेढ़ हजार से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें 288 भारतीय भी शामिल हैं। इस बीच खबर है कि 21 भारतीयों को अलग अलग जगहों से बचाया गया है, जिनमें 11 की पहचान हो चुकी है।

गौरतलब है कि बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे के करीब नेपाल और चीन सीमा के पास तेज झटके महसूस किए गए। शुरुआत में अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण यानी यूएसजीएस ने इसे 4.4 तीव्रता का भूकंप बताया था। लेकिन बाद में पता चला कि पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा बर्फ और चट्टानों के साथ ल्हेंदे नदी में गिरा था। यह, भोटेकोशी नदी की सहायक नदी है। बाद में यूएसजीएस ने भी बताया कि 5.2 तीव्रता के भूकंप जैसा यह झटका हिमस्खलन के कारण पैदा हुआ था।


Previous News

More News

राजनीति का विमर्श बदल रहा है

August 28, 2026

चुनावी राजनीति का विमर्श बदल रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी भले राजनीतिक दल नहीं बनी है और बने तो हो सकता है कि कामयाब नहीं हो पाए। लेकिन उसने देश के राजनीतिक विमर्श को बदल दिया है। जंतर मंतर पर सीजेपी के आंदोलन ने एक नए विमर्श को जन्म दिया है, जिसमें एजुकेशन,…

बिहार और उत्तर प्रदेश में अलर्ट

August 28, 2026

नई दिल्ली। नेपाल में बुधवार को आई बाढ़ के बाद नेपाल से सटे बिहार और उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल में एक और बाढ़ की चेतावनी के बाद दोनों सीमावर्ती राज्यों में चिंता बढ़ गई है। नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार को अचानक आई बाढ़ के बाद बिहार के गंडक…

नेशनल लॉ स्कूल का दीक्षांत समारोह रद्द

August 28, 2026

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत को चीफ गेस्ट बनाए जाने के विरोध में छात्रों का विरोध बढ़ता जा रहा है। छात्रों के विरोध के कारण नेशनल लॉ स्कूल यानी एनएलएसआईयू, बेंगलुरु का दीक्षांत समारोह रद्द हो गया है। यह दीक्षांत समारोह 12 सितंबर को होने वाला था। यूनिवर्सिटी की ओर से 27…

भागवत की यूएस यात्रा से पहले बढ़ा विवाद

August 28, 2026

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की अमेरिका यात्रा से पहले विवाद बढ़ गया है। न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी सहित कई व्यक्तियों और संगठनों ने उनकी यात्रा का विरोध किया है। इस बीच गुरुवार को अमेरिकन हिंदूज फॉर इंगेजमेंट एंड डायलॉग फोरम यानी अहेड का एक्स अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया…

परिसीमन पर खड़गे ने मोदी को लिखी चिट्ठी

August 28, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा और विधानसभा सीटों के परिसीमन को लेकर हो रही तैयारियों और संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की चर्चाओं के बीच कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्‌ठी लिखी। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि सरकार बुलडोज करके यानी जबरदस्ती करके परिसीमन बिल…

logo