संगठन में लौटे पुराने चेहरे

Categorized as राजनीति

भारतीय जनता पार्टी के संगठन में राम माधव की वापसी एक बड़ा घटनाक्रम है। पहले तो उनको महामंत्री बनाए जाने की चर्चा थी लेकिन वे उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। गौरतलब है कि राम माधव पार्टी के महासचिव रहे हैं और उससे पहले राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रवक्ता थे। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उनका खास महत्व रहा। जम्मू कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर तक उन्होंने कई अहम भूमिकाएं निभाईं। लेकिन अचानक उनको हाशिए में डाल दिया गया था। पिछले दिनों उनकी वापसी हुई और वे ग्रेटर बेंगलुरू नगर निगम चुनाव के प्रभारी बनाए गए। अब उनको उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसे भाजपा संगठन में आरएसएस के बढ़ते असर के रूप में भी देखा जा रहा है। हालांकि वे प्रधानमंत्री मोदी के करीब हैं और उनकी विदेश यात्राओं में बड़ी भूमिका निभाते रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक कार्यक्रम में अमेरिका में कह दिया था कि अमेरिका के दबाव में भारत ने रूस से तेल खरीदना कम कर दिया है। बाद में उन्होंने इस पर माफी मांगी। लेकिन इस घटनाक्रम से उनका ग्राफ थोड़ा कम हुआ।

राम माधव की तरह ही स्मृति ईरानी की भी भाजपा संगठन में वापसी हुई है। वे भाजपा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष रही हैं और पार्टी की फायर ब्रांड प्रवक्ता रही हैं। लेकिन 2024 में लोकसभा का चुनाव हारने के बाद उनको न तो मंत्रिमंडल में लिया गया, न राज्यसभा भेजा गया और न कोई जिम्मेदारी मिली थी। लेकिन पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव प्रचार में उन्होंने जो मेहनत की उससे उनको वापसी का मौका मिला है। इसी तरह सौदान सिंह को फिर से संयुक्त संगठन महामंत्री बनाया गया है। उनको कुछ समय पहले पार्टी का उपाध्यक्ष बना कर हाशिए में डाल दिया गया है। अब एक बार फिर वे शिव प्रकाश के साथ संयुक्त संगठन महामंत्री के रूप में काम करेंगे। काफी समय के बाद पीयूष गोयल फिर से संगठन में लौटे हैं। उनको वापस कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वसुंधरा राजे, वैजयंत जय पांडा और डी पुरंदेश्वरी जैसे पुराने चेहरों को भी नितिन नबीन की टीम में बनाए रखा गया है। यह भी कहा जा रहा है कि पार्टी संगठन के कामकाज का ज्यादा जिम्मा ऐसे ही लोगों के पास होगा। बाकी तो भर्ती के लिए रखे गए हैं।


Previous News Next News

More News

320 भारतीय लापता, 400 चीन में फंसे

August 29, 2026

नई दिल्ली। नेपाल में अचानक आई बाढ़ के तीसरे दिन यानी शुक्रवार की शाम तक 320 भारतीयों का कोई अता पता नहीं चला। उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। उनके अलावा चार सौ भारतीय चीन में फंसे हैं। हालांकि वे सुरक्षित हैं। जैसे जैसे समय बीत रहा है वैसे वैसे राहत व बचाव कार्य लगे…

मोदी, आरएसएस, चीन के कारण रूकी सोनिया की किताब

August 29, 2026

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के संस्मरण, ‘बिलॉन्गिंगः अ जर्नी ऑफ लव’ के प्रकाशन से पेंग्विन इंडिया ने हाथ खींच लिया है। प्रकाशक की ओर से आधिकारिक रूप से एक बयान जारी करके कहा गया है कि वे सोनिया गांधी के संस्मरण की किताब नहीं छाप रहे हैं। पेंग्विन की ओर…

ममता ने एसआईआर को ‘वोट लूट’ का जरिया बताया

August 29, 2026

कोलकाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के जरिए नाम काटे जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई और नए तथ्यों के सामने आने के बाद तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार, भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला किया है। ममता बनर्जी ने शुक्रवार को…

एनटीए में तीन अधिकारियों की नियुक्ति

August 29, 2026

नई दिल्ली। नीट यूजी के पेपर लीक और यूजीसी नेट की परीक्षा में गड़बड़ी के विवादों में घिरी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए में तीन नए अधिकारियों की नियुक्ति हुई है। केंद्र सरकार ने एनटीए में दो निदेशक और एक संयुक्त निदेशक नियुक्त किया है। इसकी खबर शुक्रवार, 28 अगस्त को आई लेकिन नियुक्ति का…

कर्नाटक सरकार के मंत्री का इस्तीफा

August 29, 2026

बेंगलुरू। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे कर्नाटक सरकार के मंत्री बी नागेंद्र ने इस्तीफा दे दिया है। उनके खिलाफ भाजपा की पदयात्रा शुरू होने वाली है। उससे पहले नागेंद्र ने शुक्रवार को इस्तीफा दिया। वे दो साल में दूसरी बार मंत्री पद से हटे हैं। उन पर 89 करोड़ के घोटाले का आरोप है। नागेंद्र…

logo