पहली बार देश के 90 प्रतिशत लोगों के पास मोबाइल कनेक्शन

Categorized as प्रादेशिक समाचार

देश में मोबाइल सबस्क्राइबरों की संख्या जुलाई में बढ़कर 128.79 करोड़ पर पहुंच गयी और इसके साथ ही पहली बार देश की आबादी की तुलना मोबाइल सबस्क्राइबरों की संख्या (मोबाइल टेली-डेंसिटी) 90 प्रतिशत हो गयी है।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई के अंत में देश में 128 करोड़ 79 लाख से अधिक मोबाइल सबस्क्राइबर थे। यह जून 2026 के 128.24 करोड़ की तुलना में 0.43 प्रतिशत अधिक है।

ट्राई ने बताया कि मोबाइल टेली-डेंसिटी पहली बार 90 प्रतिशत के पार पहुंच गयी है। जुलाई में 90.04 प्रतिशत दर्ज की गयी। जून में आबादी की तुलना में 89.71 प्रतिशत मोबाइल सबस्क्रिप्शन थे।

शहरी इलाकों में मोबाइल सबस्क्राइबरों की संख्या 73.94 करोड़ से बढ़कर 74.37 करोड़ पर पहुंच गयी। ग्रामीण इलाकों में सबस्क्राइबरों की संख्या 54.30 करोड़ से बढ़कर 54.43 करोड़ हो गयी। इनकी संख्या क्रमशः 0.57 प्रतिशत और 0.24 प्रतिशत बढ़ी।

Also Read : नेपाल में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या 500 के पार

शहरी इलाकों में आबादी से 44 प्रतिशत ज्यादा मोबाइल सबस्क्रिप्शन थे। वहीं ग्रामीण इलाकों में मात्र मोबाइल टेली-डेंसिटी 60 प्रतिशत रही यानी आबादी से 40 प्रतिशत कम मोबाइल कनेक्शन।

रिपोर्ट से पता चलाता है कि जुलाई में एयरटेल के सबस्क्राइबरों की संख्या 26.88 लाख बढ़ी। रिलायंस जियो के ग्राहक 24.47 लाख बढ़े। वोडफोन के ग्राहकों की संख्या में 2.40 लाख का और बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या में 16.89 लाख का इजाफा हुआ। एमटीएनएल के ग्राहक 5.74 हजार कम हो गये।

फिक्सड लाइन, फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस और मोबाइल समेत सबस्क्राइबरों की कुल संख्या जुलाई के अंत तक 135.43 करोड़ पर पहुंच गयी। इसमें एक महीने पहले के मुकाबले 0.46 प्रतिशत का उछाल आया है।

इसमें शहरी सबस्क्राइबर 79.21 करोड़ से बढ़कर 79.67 करोड़ और ग्रामीण सबस्क्राइबर 55.60 करोड़ से बढ़कर 55.76 करोड़ हो गये। इनमें क्रमशः 0.58 प्रतिशत और 0.28 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं, जुलाई में एक करोड़ 50 लाख 80 हजार लोगों ने मोबाइल नंबर पोर्ट कराने के लिए आवेदन किये।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

मोदी, आरएसएस, चीन के कारण रूकी सोनिया की किताब

August 29, 2026

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के संस्मरण, ‘बिलॉन्गिंगः अ जर्नी ऑफ लव’ के प्रकाशन से पेंग्विन इंडिया ने हाथ खींच लिया है। प्रकाशक की ओर से आधिकारिक रूप से एक बयान जारी करके कहा गया है कि वे सोनिया गांधी के संस्मरण की किताब नहीं छाप रहे हैं। पेंग्विन की ओर…

ममता ने एसआईआर को ‘वोट लूट’ का जरिया बताया

August 29, 2026

कोलकाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के जरिए नाम काटे जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई और नए तथ्यों के सामने आने के बाद तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार, भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला किया है। ममता बनर्जी ने शुक्रवार को…

एनटीए में तीन अधिकारियों की नियुक्ति

August 29, 2026

नई दिल्ली। नीट यूजी के पेपर लीक और यूजीसी नेट की परीक्षा में गड़बड़ी के विवादों में घिरी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए में तीन नए अधिकारियों की नियुक्ति हुई है। केंद्र सरकार ने एनटीए में दो निदेशक और एक संयुक्त निदेशक नियुक्त किया है। इसकी खबर शुक्रवार, 28 अगस्त को आई लेकिन नियुक्ति का…

कर्नाटक सरकार के मंत्री का इस्तीफा

August 29, 2026

बेंगलुरू। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे कर्नाटक सरकार के मंत्री बी नागेंद्र ने इस्तीफा दे दिया है। उनके खिलाफ भाजपा की पदयात्रा शुरू होने वाली है। उससे पहले नागेंद्र ने शुक्रवार को इस्तीफा दिया। वे दो साल में दूसरी बार मंत्री पद से हटे हैं। उन पर 89 करोड़ के घोटाले का आरोप है। नागेंद्र…

निजी कंपनियां जोखिम से भरा फैसला

August 28, 2026

डीआरडीओ ने पारंपरिक मिसाइल क्षेत्र में जो तकनीकें विकसित की हैं, भारत सरकार ने उन सबको निजी कंपनियों को सौंपने को मंजूरी दे दी है। सवाल है, अपने अनुसंधान क्यों नहीं कर सकतीं? भारत में 2001 में रक्षा क्षेत्र को प्राइवेट सेक्टर के लिए खोला गया था। 2020 में इस क्षेत्र में ऑटोमैटिक रूट से…

logo