बिहार: नीट प्रदर्शन को लेकर लोक भवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में

Categorized as समाचार

बिहार में नीट प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ हाल में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुधवार को यहां लोक भवन की ओर मार्च का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा के अनुसार यादव को आयकर चौराहे के पास से पुलिस वाहन में ले जाया गया। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यादव अपने हजारों समर्थकों के साथ मार्च निकाल रहे थे। पुलिस ने उन्हें उनके प्रमुख सहयोगियों– राज्यसभा सदस्य संजय यादव और मनोज झा तथा बड़ी बहन मीसा भारती के साथ पुलिस वाहन में बैठाया तथा सचिवालय थाने ले गई।

थाने से बाहर निकलने के बाद भारती ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें छोड़ दिया गया है और पुलिस ने उनसे नाम तथा पता पूछा था। उन्होंने कहा, ‘‘हमने अपना पूरा बायोडाटा दे दिया। भारती को रास्ते में वाहन से उतरकर ई-रिक्शा से जाना पड़ा क्योंकि ‘‘क्षमता से अधिक सवारियों वाली बस’’ का एक टायर पंक्चर हो गया था।

तेजस्वी यादव ने कहा कि उनका मार्च बाधित किया गया है, लेकिन उनकी लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक पिछले महीने हुई घटना के लिए जवाबदेही तय नहीं हो जाती। उस घटना में एक पुलिसकर्मी ने छात्रों पर एके-47 राइफल से गोली चलाई थी।

यह घटना 25 जुलाई की है, जब वामपंथी छात्र संगठनों ने प्रश्नपत्र लीक के विरोध में ‘बिहार बंद’ का आह्वान किया था। बाद में संबंधित आरक्षी को निलंबित कर दिया गया था। मंगलवार को तत्कालीन पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा का भी तबादला कर दिया गया। हालांकि, आज यहां लोक भवन मार्च में शामिल कई प्रदर्शनकारी पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी के निलंबन की मांग कर रहे थे।

Also Read : कांगड़ा में तेज़ी से बढ़ रही है ड्रैगन फ्रूट की खेती

पूर्व उपमुख्यमंत्री यादव ने कहा, ‘‘हमें पता चला है कि राज्यपाल शहर से बाहर हैं। इसलिए हमारी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल संबंधित अपर मुख्य सचिव से मुलाकात करेगा और उन्हें ज्ञापन सौंपेगा। विपक्षी दल के मार्च की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने तीखी आलोचना की और आरोप लगाया कि जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बिगड़ी तथा ‘‘राष्ट्र ध्वज का अपमान’’ किया गया।

सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, ‘‘तेजस्वी यादव और उनके लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने एक वीडियो साझा किया जिसमें कुछ तिरंगे सड़क किनारे मुड़े हुए पड़े दिखाई दे रहे हैं। हालांकि ‘पीटीआई-भाषा’ स्वतंत्र रूप से वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सकी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दावा किया कि कई प्रदर्शनकारियों के हाथों में एके-47 राइफल की प्रतिकृतियां थीं और यह ‘‘राजद के डीएनए में अराजकता और बाहुबल’’ का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि लोक भवन मार्च ‘‘पूरी तरह विफल प्रदर्शन’’ रहा, जिसका एकमात्र उद्देश्य राजद की गिरती राजनीतिक स्थिति को सुधारना और तेजस्वी यादव के राजनीतिक करियर को बचाना था। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के बहुत कम विधायक मार्च में पहुंचे।

सरावगी ने हाल के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का भी जिक्र किया, जहां भाजपा के गढ़ वाली सीट पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कहा कि ‘‘इस नतीजे को लेकर सबसे ज्यादा चिंता राजद को होनी चाहिए’’, क्योंकि उसकी उम्मीदवार रेखा गुप्ता अपनी जमानत भी नहीं बचा सकीं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

फूफाओं ने ही बचा रखा है नरेंद्र भाई का भारत

September 12, 2026

फूफाओं ने सवाल उठाया है कि भारत कुल मिला कर चौथी बार और नरेंद्र भाई के रायसीना पहाड़ी पर पहुंचने के बाद तीसरी बार ब्रिक्स-सम्मेलन की मेज़बानी कर रहा है, मगर कोई यह तो बताए कि पिछले दो-तीन ब्रिक्स-आयोजनों के बाद से हमारे पल्ले पड़ा क्या है? नरेंद्र भाई के कार्यकाल का पहला ब्रिक्स-सम्मेलन 2016…

पुतिन का दिल्ली से पश्चिम पर निशाना

September 12, 2026

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले ही बता दिया कि भारत चाहे न चाहे वे इस फोरम से पश्चिमी देशों यानी अमेरिका और यूरोप पर निशाना साधेंगे। उन्होंने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पश्चिमी देशों को निशाना बनाया। पुतिन ने कहा कि…

भारत-रूस मजबूत करेंगे कारोबारी रिश्ते

September 12, 2026

नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच दोपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेता 11 दिन के अंतराल पर दूसरी बार मिले। इससे पहले किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ के दौरान नेता मिले थे। शुक्रवार को भारत…

मोदी ने उठाया समुद्री सुरक्षा का मामला

September 12, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम में समुद्री सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि समुद्री रास्तों को सुरक्षित बनाने की जरुरत है और साथ ही नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी जरुरत है। प्रधानमंत्री ने जिस समय यह बात कही उस समय ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान भी वहां मौजूद…

शी जिनपिंग आज पहुंचेंगे दिल्ली

September 12, 2026

नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को करीब दो बजे दिन में भारत पहुंचेंगे। वे हवाईअड्डे से सीधे भारत मंडपम पहुंचेंगे, जहां करीब ढाई बजे ब्रिक्स सम्मेलन की बैठक में हिस्सा लेंगे। वे 24 घंटे के लिए भारत यात्रा पर आ रहे हैं। रविवार दोपहर दो बजे के करीब ही नई दिल्ली से…

logo