गुजरातः भावनगर में जहरीली शराब से चार लोगों की मौत, 18 लोग अस्पताल में भर्ती

Categorized as प्रादेशिक समाचार

गुजरात के भावनगर जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब के सेवन से चार लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से आठ की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में चार अवैध शराब विक्रेताओं को हिरासत में लिया गया है। पीड़ितों ने एक लोकप्रिय इंडियन मेड फॉरेन लिकर (आईएमएफएल) ब्रांड की नकली शराब का सेवन किया था। गुजरात ‘शराब बंदी’ वाला राज्य है जहां शराब का निर्माण, बिक्री और सेवन प्रतिबंधित है।

भावनगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन को मंगलवार शाम करीब छह बजे जिले के घोघा तालुका के खरखड़ी गांव में एक पार्टी के दौरान अवैध शराब पीने के बाद पांच दोस्तों के बीमार पड़ने की सूचना मिली।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भावनगर शहर के भीतर अन्य गांवों और इलाकों के लोग भी प्रभावित हुए हैं। कुल 22 लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें से चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 18 अन्य का फिलहाल इलाज जारी है।’’

कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान कार्तिक मकवाणा (40), उपेंद्र गोहिल (25), घनश्याम जडेजा (50) और नरेंद्र यादव के रूप में हुई है। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यादव की मौत जहरीली शराब के सेवन के कारण हुई या नहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘उपचाराधीन 18 लोगों में से चिकित्सकीय रिपोर्ट के अनुसार दो की हालत गंभीर है, चार आईसीयू में हैं, दो वेंटिलेटर पर हैं, जबकि 10 अन्य की हालत स्थिर है।

Also Read : दिल्ली के टिकरी कलां में सीएनजी स्टेशन पर गैस सिलेंडर फटने से तीन लोगों की मौत

जिलाधिकारी ने बताया कि सूरत का एक व्यक्ति वहां इलाज करा रहा है, जबकि जामनगर का व्यक्ति बिना किसी लक्षण के है।

उन्होंने प्रभावित इलाकों के उन सभी लोगों से भी अपील की, जिन्होंने पिछले चार दिनों में किसी विशेष ब्रांड की आईएमएफएल का सेवन किया है, कि वे लक्षण दिखाई देने या न देने की परवाह किए बिना नजदीकी अस्पताल या भावनगर के सर टी अस्पताल में अपनी जांच कराएं।

सर टी अस्पताल और अहमदाबाद के किडनी अस्पताल आईकेडीआरसी के डॉक्टरों की टीमें निजी अस्पतालों में चल रहे निशुल्क उपचार शिविरों में निगरानी के लिए भेजी जा रही हैं।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) नितेश पाण्डेय ने बताया कि कुछ दिन पहले खरखड़ी गांव में लोगों के एक समूह ने आईएमएफएल ब्रांड की एक ‘‘डुप्लीकेट’’ बोतल से शराब पी थी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।

उन्होंने बताया कि इसके बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य को भावनगर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। एसपी ने संवाददाताओं को बताया कि वरतेज और शहर के अन्य थाना क्षेत्रों के अवैध शराब विक्रेताओं को हिरासत में लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि प्रभावित लोगों की जांच में यह सामान्य बात सामने आई कि उनमें से ज्यादातर ने डुप्लीकेट शराब की बोतलों से शराब का सेवन किया था।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में संकेत मिला है कि ये बोतलें मध्य प्रदेश से लाई गई थीं और यह पता लगाने के लिए आगे जांच की जा रही है कि इन्हें कहां से लाया गया, कैसे तैयार किया गया और यहां किसने भेजा।

एसपी ने कहा, ‘‘इन लोगों से पूछताछ के बाद हमने अलग-अलग पुलिस टीमों को लगाया, जिन्होंने तकनीकी निगरानी और सूचना की मदद से डुप्लीकेट आईएमएफएल ब्रांड की बोतलों की आपूर्ति करने वाले चार अवैध शराब विक्रेताओं को हिरासत में लिया। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।’’

अधिकारी ने बताया कि इन लोगों के पास से इसी ब्रांड की कई बोतलें बरामद की गई हैं और जहरीली शराब की आपूर्ति में शामिल अन्य शराब विक्रेताओं को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की एक टीम भी वैज्ञानिक जांच में शामिल है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के बीरभूम जिले में तारापीठ मंदिर में पूजा-अर्चना की

August 29, 2026

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार के ‘सकारात्मक नजरिए’ ने पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार की ‘नकारात्मकता’ की जगह ले ली है। वह बीरभूम जिले के रामपुरहाट में शनिवार को तारापीठ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद संवादददाताओं से बात कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पिछली सरकार का…

महाराष्ट्र सरकार ने आदिवासी छात्रों की मांग स्वीकार की, अनशन समाप्त करने की अपील

August 29, 2026

महाराष्ट्र के आदिवासी विकास मंत्री अशोक उइके ने शनिवार को घोषणा की है कि सरकार ने तीन शहरों में अनशन कर रहे आदिवासी छात्रों की सभी मांगें मान ली हैं। प्रदर्शनकारियों की मांगें सरकारी सेवा में अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों की भर्ती और आदिवासी बच्चों के लिए आवासीय स्कूलों में स्थितियों में सुधार से संबंधित…

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 669 हुई

August 29, 2026

मध्य नेपाल में और शव बरामद होने के बाद अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 669 हो गई है, जबकि आपदा के बाद लगभग 2,000 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। तलाश एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी रहने के दौरान, प्रभावित सभी आठ जिलों से…

ईरान ने ओमान के साथ होर्मुज से आवागमन के मार्ग पर सहमति जतायी

August 29, 2026

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा है कि ईरान और ओमान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों के आवागमन के लिए एक मार्ग पर सहमति बनी है और अमेरिका द्वारा जून में हुए इस्लामाबाद समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी किये जाने पर ईरान जलडमरूमध्य को फिर खोल देगा। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी…

नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 626 हुई, 2,426 लोग अब भी लापता

August 29, 2026

नेपाल के भोटेकोशी में बुधवार को आयी विनाशकारी बाढ़ और उसके बाद निचले इलाकों में भारी तबाही से मरने वालों की संख्या बढ़कर 626 हो गयी है, जबकि 2,426 लोग अब भी लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) की शनिवार सुबह 10 बजे जारी नवीनतम जानकारी के अनुसार, अब तक 4,451…

logo