ईरान ने ओमान के साथ होर्मुज से आवागमन के मार्ग पर सहमति जतायी

Categorized as समाचार

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा है कि ईरान और ओमान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों के आवागमन के लिए एक मार्ग पर सहमति बनी है और अमेरिका द्वारा जून में हुए इस्लामाबाद समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी किये जाने पर ईरान जलडमरूमध्य को फिर खोल देगा।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना के अनुसार, श्री पेजेशकियान ने शुक्रवार को कहा, “हमने ओमान के साथ होर्मुज से आवागमन के मार्ग पर सहमति जताई है और यदि अमेरिका समझौता ज्ञापन के तहत अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करता है तो हम जलडमरूमध्य खोल देंगे।

उन्होंने कहा कि इस मार्ग की जानकारी ईरान के सर्वोच्च नेता को भी दे दी गयी है और इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

श्री पेजेशकियान ने कहा कि अमेरिका द्वारा प्रतिबंध हटाने, नाकाबंदी समाप्त करने, ईरान की जब्त संपत्तियां जारी करने, निवेश शुरू करने और लेबनान में युद्ध समाप्त करने संबंधी प्रतिबद्धताएं पूरी करने पर तेहरान होर्मुज को खोल देगा। उन्होंने कहा कि वार्ता में हुई प्रगति से संकेत मिलता है कि अमेरिका भी जून के समझौते पर लौटने को स्वीकार करता है।

ईरानी राष्ट्रपति के अनुसार, ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के 13 में से 12 सदस्यों ने समझौते के पक्ष में मतदान किया था। उन्होंने इसे महत्वपूर्ण सहमति करार देते हुए कहा कि समझौते के दौरान प्रतिबंधों और नाकाबंदी में शुरुआती राहत मिली थी तथा ईरानी संपत्तियों को जारी करने और करीब 300 अरब डॉलर के निवेश की योजनाओं पर भी चर्चा हुई थी।

Also Read : नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 626 हुई, 2,426 लोग अब भी लापता

श्री पेजेशकियान ने बताया कि युद्ध के कारण ईरान के आयात और निर्यात में 25 से 35 प्रतिशत तक कमी आयी है। उन्होंने कहा कि समझौता प्रभावी रहने के दौरान ईरान ने करीब नौ करोड़ बैरल तेल का निर्यात किया था।

उन्होंने कहा कि ईरान ने कतर और संयुक्त अरब अमीरात के साथ भी प्रस्तावित निवेश को लेकर बातचीत की थी, लेकिन युद्ध जारी रहने की स्थिति में ये परियोजनाएं आगे नहीं बढ़ सकतीं। होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति पर उन्होंने कहा कि ईरान इसे पहले की स्थिति में लाने के लिए काम कर रहा है, लेकिन अमेरिका द्वारा समझौते का पालन नहीं किए जाने के कारण वह व्यवस्था टूट गयी।

श्री पेजेशकियान ने घरेलू ऊर्जा संकट का जिक्र करते हुए कहा कि ईरान इस समय युद्ध की स्थिति में है और परिवहन मार्गों के बाधित होने तथा वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने से सरकार के सामने गंभीर चुनौतियां हैं।

उन्होंने कहा कि ईंधन की खपत घटाने के लिए सार्वजनिक परिवहन बढ़ाने, घर से काम को प्रोत्साहित करने तथा टैक्सियों और मोटरसाइकिलों के विद्युतीकरण जैसे विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। पेट्रोल की कीमत बढ़ाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के बीरभूम जिले में तारापीठ मंदिर में पूजा-अर्चना की

August 29, 2026

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार के ‘सकारात्मक नजरिए’ ने पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार की ‘नकारात्मकता’ की जगह ले ली है। वह बीरभूम जिले के रामपुरहाट में शनिवार को तारापीठ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद संवादददाताओं से बात कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पिछली सरकार का…

महाराष्ट्र सरकार ने आदिवासी छात्रों की मांग स्वीकार की, अनशन समाप्त करने की अपील

August 29, 2026

महाराष्ट्र के आदिवासी विकास मंत्री अशोक उइके ने शनिवार को घोषणा की है कि सरकार ने तीन शहरों में अनशन कर रहे आदिवासी छात्रों की सभी मांगें मान ली हैं। प्रदर्शनकारियों की मांगें सरकारी सेवा में अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों की भर्ती और आदिवासी बच्चों के लिए आवासीय स्कूलों में स्थितियों में सुधार से संबंधित…

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 669 हुई

August 29, 2026

मध्य नेपाल में और शव बरामद होने के बाद अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 669 हो गई है, जबकि आपदा के बाद लगभग 2,000 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। तलाश एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी रहने के दौरान, प्रभावित सभी आठ जिलों से…

ईरान ने ओमान के साथ होर्मुज से आवागमन के मार्ग पर सहमति जतायी

August 29, 2026

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा है कि ईरान और ओमान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों के आवागमन के लिए एक मार्ग पर सहमति बनी है और अमेरिका द्वारा जून में हुए इस्लामाबाद समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी किये जाने पर ईरान जलडमरूमध्य को फिर खोल देगा। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी…

नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 626 हुई, 2,426 लोग अब भी लापता

August 29, 2026

नेपाल के भोटेकोशी में बुधवार को आयी विनाशकारी बाढ़ और उसके बाद निचले इलाकों में भारी तबाही से मरने वालों की संख्या बढ़कर 626 हो गयी है, जबकि 2,426 लोग अब भी लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) की शनिवार सुबह 10 बजे जारी नवीनतम जानकारी के अनुसार, अब तक 4,451…

logo