नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 626 हुई, 2,426 लोग अब भी लापता

Categorized as समाचार

नेपाल के भोटेकोशी में बुधवार को आयी विनाशकारी बाढ़ और उसके बाद निचले इलाकों में भारी तबाही से मरने वालों की संख्या बढ़कर 626 हो गयी है, जबकि 2,426 लोग अब भी लापता हैं।

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) की शनिवार सुबह 10 बजे जारी नवीनतम जानकारी के अनुसार, अब तक 4,451 लोगों को बचाया गया है और 101 घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। लापता लोगों में नेपाल पुलिस के 27 जवान भी शामिल हैं। बचाव, खोज और राहत कार्यों के लिए कुल 15,224 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

पुलिस ने आज सुबह छह बजे तक 616 शव बरामद किये थे। इनमें चितवन में 233, नवलपरासी पूर्व में 158, गोरखा में 48, नवलपरासी पश्चिम में 47, धादिंग में 45, नुवाकोट में 41, तनहुं में 31 और रसुवा में 13 शव शामिल हैं। बाद में जारी अद्यतन आंकड़ों में राष्ट्रीय स्तर पर मृतकों की संख्या 626 पहुंच गयी।

Also Read : अमेरिका में रिलीज से दो महीने पहले ‘बोहरूपी: द गोल्डन डाकू’ की एडवांस बुकिंग शुरू

प्रभावित जिलों में खोज एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। पुलिस स्थानीय लोगों और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय कर लापता लोगों का पता लगाने तथा बाढ़ में फंसे लोगों को सहायता पहुंचाने में जुटी है।

प्रशासन बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों में रह रहे परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहा है। साथ ही, बाढ़ के मलबे और भूस्खलन के कारण बंद हुई सड़कों को साफ कर आवागमन बहाल करने तथा राहत कार्यों के लिए रास्ते खोलने का काम जारी है।

बुधवार सुबह उत्तरी नेपाल के रसुवा और आसपास के जिलों में आयी प्रलयकारी बाढ़ से भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में पानी और मलबे का तेज बहाव ला दिया था। बाढ़ की चपेट में आने से मकान, पुल, सड़कें और अन्य बुनियादी ढांचे बह गये तथा कई इलाकों से संपर्क टूट गया।

अधिकारियों ने आशंका जतायी है कि प्रभावित इलाकों तक खोज दलों की पहुंच बढ़ने और अतिरिक्त शव बरामद होने के साथ मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के बीरभूम जिले में तारापीठ मंदिर में पूजा-अर्चना की

August 29, 2026

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार के ‘सकारात्मक नजरिए’ ने पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार की ‘नकारात्मकता’ की जगह ले ली है। वह बीरभूम जिले के रामपुरहाट में शनिवार को तारापीठ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद संवादददाताओं से बात कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पिछली सरकार का…

महाराष्ट्र सरकार ने आदिवासी छात्रों की मांग स्वीकार की, अनशन समाप्त करने की अपील

August 29, 2026

महाराष्ट्र के आदिवासी विकास मंत्री अशोक उइके ने शनिवार को घोषणा की है कि सरकार ने तीन शहरों में अनशन कर रहे आदिवासी छात्रों की सभी मांगें मान ली हैं। प्रदर्शनकारियों की मांगें सरकारी सेवा में अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों की भर्ती और आदिवासी बच्चों के लिए आवासीय स्कूलों में स्थितियों में सुधार से संबंधित…

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 669 हुई

August 29, 2026

मध्य नेपाल में और शव बरामद होने के बाद अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 669 हो गई है, जबकि आपदा के बाद लगभग 2,000 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। तलाश एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी रहने के दौरान, प्रभावित सभी आठ जिलों से…

ईरान ने ओमान के साथ होर्मुज से आवागमन के मार्ग पर सहमति जतायी

August 29, 2026

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा है कि ईरान और ओमान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों के आवागमन के लिए एक मार्ग पर सहमति बनी है और अमेरिका द्वारा जून में हुए इस्लामाबाद समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी किये जाने पर ईरान जलडमरूमध्य को फिर खोल देगा। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी…

नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 626 हुई, 2,426 लोग अब भी लापता

August 29, 2026

नेपाल के भोटेकोशी में बुधवार को आयी विनाशकारी बाढ़ और उसके बाद निचले इलाकों में भारी तबाही से मरने वालों की संख्या बढ़कर 626 हो गयी है, जबकि 2,426 लोग अब भी लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) की शनिवार सुबह 10 बजे जारी नवीनतम जानकारी के अनुसार, अब तक 4,451…

logo