सपा और कांग्रेस तालमेल करेंगे

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के संबंधों में जो सिलवटें दिख रही थीं उनको दूर करने की कोशिश शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों के बाद समाजवादी पार्टी को समझ में आया है कि चाहे जातीय समीकऱण जितना भी मजबूत होने का दावा किया जाए लेकिन विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के… Continue reading सपा और कांग्रेस तालमेल करेंगे

टेंडर और ओएसएम दोनों में गड़बड़ी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई के चेयरमैन और सचिव को हटाने के फैसले का कोई मतलब नहीं है। असली सवाल यह है कि जांच के लिए जो एक सदस्यीय कमेटी बनी है उसकी रिपोर्ट में क्या बताया जाता है और उसके आधार पर शिक्षा मंत्रालय क्या कदम उठाता है? उस जांच कमेटी को कुछ… Continue reading टेंडर और ओएसएम दोनों में गड़बड़ी

संसदीय समिति का क्या मतलब रह गया?

यह चिंता पिछले कई सालों से जताई जा रही है कि संसदीय समितियों को धीरे धीरे कमजोर किया जा रहा है। अभी शिक्षा के क्षेत्र में जो गड़बड़ियां हुई हैं उनको लेकर शिक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति के कामकाज में इसके संकेत मिले हैं। पता चला है कि सत्तारूढ़ दल यानी भाजपा और उसकी सहयोगी… Continue reading संसदीय समिति का क्या मतलब रह गया?

भारत का शेयर बाजार सातवें स्थान पर लुढ़का

भारत के शेयर बाजार का मूल्य लगातार गिरता जा रहा है। अब यह खिसक कर सातवें स्थान पर पहुंच गया है। पिछले दिनों खबर आई थी कि ताइवान की सिर्फ एक कंपनी टीएसएमसी का बाजार मूल्य बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों के बाजार मूल्य से ज्यादा हो गई है। जाहिर है… Continue reading भारत का शेयर बाजार सातवें स्थान पर लुढ़का

सुरजीत भल्ला की सलाह तो सुने सरकार

सरकार को विपक्षी पार्टियां सलाह देती हैं तो उनको राजनीतिक आलोचना कह कर खारिज कर दिया जाता है। राहुल गांधी लगातार कितने वर्षों से कह रहे हैं कि भारत अर्थव्यवस्था में पिछड़ रहा है। लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जाती है उलटे उनको पप्पू ठहराने का अभियान चलता रहता है। लेकिन अब तो सरकार के… Continue reading सुरजीत भल्ला की सलाह तो सुने सरकार

कथित वैश्विक संवाद की आईआईसी अड्डेबाजी

आज आआईसी की ज़मीन की कीमत 30 अरब रुपए है। क़रीब चार हज़ार एसोसिएट सदस्यों में से कइयों को सदस्यता देने पर तरह-तरह के सवाल हैं और क़रीब डेढ़ हज़ार अल्पकालिक सदस्यों में से तो ज़्यादातर की प्रोफ़ाइल गहरे कुहासे से लिपटी हुई है। सदस्यता देने की चयन प्रक्रिया को ले कर पिछले वर्षों में… Continue reading कथित वैश्विक संवाद की आईआईसी अड्डेबाजी

कांग्रेस आलाकमान के पुराने दिन लौटे!

कर्नाटक में डीके शिवकुमार का मुख्यमंत्री बनना सिर्फ एक राज्य में सत्ता परिवर्तन नहीं है। यह कांग्रेस आलाकमान के कमान में लौटने का भी संकेत है। असल में 2014 में कांग्रेस जब लोकसभा चुनाव हार कर सत्ता से बाहर हुई तब से लगातार कांग्रेस आलाकमान यानी सोनिया और राहुल गांधी की शक्ति का क्षरण हो… Continue reading कांग्रेस आलाकमान के पुराने दिन लौटे!

अब दो पायदान नीचे

इस घटनाक्रम का सबक है कि भारत ने एआई समिट आयोजित करने से ज्यादा ध्यान एआई से संबंधित सामग्रियों के उत्पादन पर लगाया होता, तो आज वह फिसल कर सातवें नबंर पर नहीं पहुंचता। महीने भर के अंदर बाजार मूल्य (मार्केट कैपिटलाइजेशन) के हिसाब से भारत वैश्विक शेयर बाजार सूची में दो पायदान नीचे उतर… Continue reading अब दो पायदान नीचे

माथे पर बंदूक है

पिछले महीने भारत यात्रा के लिए रवाना होने से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एलान किया था कि वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति जल्द ही नई दिल्ली जाएंगी और भारत वेनेजुएला से अधिक तेल खरीदेगा। वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज पांच दिन की भारत यात्रा आई हैं। संभावना है कि उनकी इस यात्रा… Continue reading माथे पर बंदूक है

होटल में आग, 21 की मौत

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में नियमों का उल्लंघन करके बनाए गए एक होटल में बुधवार की सुबह आग लग गई, जिसमें 10 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की जल कर मौत हो गई। पिछले छह महीने में राजधानी दिल्ली में आग लगने की घटनाओं में 66 लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना से… Continue reading होटल में आग, 21 की मौत

logo