ई-20 पेट्रोल के मुद्दे पर देशव्यापी अभियान चलाएगी आप : केजरीवाल

Categorized as प्रादेशिक समाचार

आम आदमी पार्टी (आप) ने ई-20 पेट्रोल के मुद्दे पर देशव्यापी अभियान तेज करने का ऐलान किया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी की ओर से एक अगस्त को यहाँ कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20’ का आयोजन किया जायेगा जिसमें देशभर से लोग प्रत्यक्ष और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से जुड़ सकेंगे।

कार्यक्रम में ई-20 के मुद्दे में रुचि रखने वाले विशेषज्ञों, वाहन मालिकों और इससे प्रभावित लोगों को अपनी बात रखने का अवसर दिया जायेगा। इसके साथ ही ई-20 पेट्रोल के मुद्दे पर आगे की रणनीति पर भी चर्चा की जायेगी। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में टाउनहॉल में शामिल होने की अपील की।

उन्होंने बताया कि दिल्ली और आसपास के शहरों से आने वाले लोग कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचकर कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा ले सकते हैं, जबकि देश के अन्य हिस्सों में रहने वाले लोग ऑनलाइन जुड़ सकेंगे। 

Also Read : संगरूर भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

ऑनलाइन जुड़ने के लिए 8588833212 नंबर पर शुक्रवार तक व्हाट्सऐप करने को कहा गया है। इसके बाद प्रतिभागियों को एक लिंक भेजा जायेगा, जिसके जरिए वे शनिवार को कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ सकेंगे।

श्री केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से ई-20 पेट्रोल के मुद्दे पर हस्तक्षेप करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग इस मुद्दे को लेकर परेशान हैं और वाहन मालिकों की ओर से माइलेज तथा वाहनों पर प्रतिकूल असर की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह युवाओं ने एकजुट होकर अपनी आवाज उठायी और सरकार को पीछे हटने के लिए मजबूर किया, उसी तरह ई-20 के मुद्दे पर भी लोगों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि ई-20 से जुड़े सभी पक्षों को एक मंच पर लाकर उनकी समस्याओं और सुझावों को सामने रखा जायेगा।

उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का भी जिक्र किया। उन्होंने इसे युवाओं की एकजुटता का परिणाम बताते हुए कहा कि देश के युवाओं ने एकजुट होकर अपनी आवाज उठायी और सरकार को झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि अब इसी तरह ई-20 के मुद्दे पर भी लोगों को एकजुट होकर अपनी आवाज उठानी होगी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

स्वराज्य प्राप्ति में गणपति उत्सव का योगदान

September 14, 2026

युगों युगों से गणेश उत्सव का आयोजन होता आ रहा है। उत्सव के प्रमाण हमें सातवाहन, राष्ट्रकूट तथा चालुक्य वंश के काल से मिलते है। गणेश उत्सव को मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज ने राष्ट्रधर्म और संस्कृति से जोड़कर एक नई शुरुआत की थी। मराठा शासकों के दौर से उत्सव के इस क्रम को जारी…

logo