धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम: राहुल गांधी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर देशभर के छात्रों और युवाओं को बधाई देते हुए इस निर्णय को देश की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

श्री गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि देशभर के उन सभी छात्रों और युवाओं को हार्दिक बधाई, जिन्होंने अपने अधिकारों और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए मजबूती से संघर्ष किया। श्री प्रधान के इस्तीफे को लोकतंत्र और संविधान की जीत बताते हुए उन्होंने कहा कि यह अपने भविष्य की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले छात्रों की यह बड़ी जीत है।

Also Read : प्रधान के इस्तीफे के बाद फडणवीस दिल्ली पहुंचे

उन्होंने कहा कि अभी दो मांगें बाकी हैं। पहली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों और देश के भविष्य का सम्मान करते हुए उनसे माफी मांगें और दूसरी, छात्रों के खिलाफ हुई हिंसा के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कांग्रेस नेता ने छात्रों और युवाओं से अपील करते हुए कहा है कि वे डरें नहीं बल्कि अपने सम्मान, अधिकार, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संवैधानिक तरीके से डटे रहें।

श्री गांधी ने कहा कि अब किसी को भी युवाओं की आवाज दबाने का साहस नहीं करना चाहिए। किसानों, मजदूरों, गरीबों और सरकार की नीतियों से प्रभावित अन्य वर्गों से भी अपने अधिकारों के लिए संवैधानिक तरीके से संघर्ष जारी रखने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि इस सरकार को सत्ता से हटाया जाए।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

स्वराज्य प्राप्ति में गणपति उत्सव का योगदान

September 14, 2026

युगों युगों से गणेश उत्सव का आयोजन होता आ रहा है। उत्सव के प्रमाण हमें सातवाहन, राष्ट्रकूट तथा चालुक्य वंश के काल से मिलते है। गणेश उत्सव को मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज ने राष्ट्रधर्म और संस्कृति से जोड़कर एक नई शुरुआत की थी। मराठा शासकों के दौर से उत्सव के इस क्रम को जारी…

logo