जेएनयू ने छात्रों को सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन से दूर रहने की दी नसीहत

Categorized as प्रादेशिक समाचार

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के विरोध-प्रदर्शन में अपने छात्रों और अन्य संबंधित लोगों को शामिल होने से बचने की नसीहत देते हुए उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का सख्ती से पालन करने को एडवाइजरी जारी किया है।

गौरतलब है कि यह एडवाइजरी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच जारी की गयी है।

जेएनयू ने अपनी एडवाइजरी में अपने अकादमिक समुदाय के सदस्यों से जिम्मेदारी से काम करने और अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

एडवाइजरी में कहा गया, “जेएनयू के अकादमिक समुदाय के सभी सदस्यों को सलाह दी जाती है कि वे जिम्मेदारी से काम करें और अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा को प्राथमिकता दें। सार्वजनिक प्रदर्शनों पर भारत के माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार आपसे अनुरोध है कि आप नयी दिल्ली में जंतर-मंतर या उसके आसपास होने वाली सभाओं में भाग लेने या वहां जाने से बचें।” विश्वविद्यालय ने छात्रों को उनके व्यवहार के बारे में सोशल मीडिया पर आगाह करते हुए चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।

Also Read : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

बयान में कहा गया, “कृपया सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से व्यवहार करें। उल्लंघन करने पर लागू कानूनों के तहत कानूनी परिणाम और विश्वविद्यालय की आचार संहिता के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।” इसमें छात्रों और कर्मचारियों से जिम्मेदार नागरिकता के सिद्धांतों को बनाए रखने का भी आग्रह किया गया और कहा गया, “आपसे यह भी आग्रह किया जाता है कि आप अकादमिक जिम्मेदारी और जिम्मेदार नागरिकता के मूल्यों को बनाये रखें।”

यह एडवाइजरी दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा अपने छात्रों और फैकल्टी सदस्यों से इसी तरह की अपील जारी करने के एक दिन बाद आयी है, जिसमें सुरक्षा और कानूनी परिणामों की संभावना को देखते हुए उन्हें जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों से दूर रहने के लिए कहा गया था।

दिल्ली विश्वविद्यालय ने गुरुवार को अपने बयान में कहा था कि छात्रों की सुरक्षा और भलाई उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और गैर-कानूनी सभाओं या प्रदर्शनों में भाग लेने के खिलाफ चेतावनी जारी की। एडवाइजरी में कहा गया, “प्रिय छात्रों और फैकल्टी, आपकी सुरक्षा हमारे लिए मायने रखती है।” इसमें यह भी कहा गया कि जंतर-मंतर पर होने वाली सभाएं भारत के उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत तय नियमों और प्रतिबंधों के अधीन हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

सुप्रीम कोर्ट का बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने के निर्देश

July 28, 2026

उच्चतम न्यायालय ने पिछले सप्ताह हुए विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने पर गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए उन सभी छात्रों को मंगलवार को रिहा करने का आदेश दिया जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इसके साथ ही न्यायालय ने केंद्र सरकार और असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र तथा केरल सरकारों…

युवाओं को रोजगारदाता बनाने की दिशा में योगी सरकार की बड़ी पहल

July 28, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं बल्कि रोजगार सृजित करने वाला उद्यमी बनाने के उद्देश्य से ‘यूथ अड्डा’ पहल को प्रदेश भर में विस्तार देने का निर्णय लिया है। सरकार का कहना है कि यह पहल नई पीढ़ी की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है और इसके…

महबूबा ने जंतर-मंतर पर दिये बयान के लिए मांगी माफी

July 28, 2026

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जंतर-मंतर पर दिये अपने विवादित बयान के लिए मंगलवार को माफी मांगी। गौरतलब है कि सुश्री मुफ्ती ने अभी हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होकर कश्मीर में मौजूदा उग्रवाद का जिक्र करते हुए वहां बल…

उत्तरकाशी में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

July 28, 2026

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में सोमवार देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे चारधाम यात्रा पर निकले हजारों तीर्थयात्रियों तथा स्थानीय लोगों का…

अमेरिका-ईरान के बीच ‘सौहार्दपूर्ण वार्ता’ जारी : ट्रंप

July 28, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल “सौहार्दपूर्ण वार्ता” चल रही है, हालांकि यदि कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई कर सकता है। श्री ट्रंप ने मिशिगन के मिलफोर्ड में सोमवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “हम उन पर जबरदस्त…

logo