राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार नें “जलवायु अखाडा 2026” के समापन सत्र को किया सम्बोधित

Categorized as प्रादेशिक समाचार

माननीय राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार ने आज आड्रे हाउस, राँची में SAARTHI–झारखण्ड जस्ट ट्रांजिशन नेटवर्क द्वारा आयोजित “जलवायु अखाड़ा 2026” के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन आज पूरी दुनिया के समक्ष एक गंभीर चुनौती है, जिसका प्रभाव केवल पर्यावरण तक सीमित नहीं है, बल्कि कृषि, आजीविका, स्वास्थ्य तथा अर्थव्यवस्था पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन स्थापित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

Also Read : ईरान की अवसंरचनाओं पर हमला हुआ तो ‘आंख के बदले आंख’ वाला सिद्धांत अपनाएंगे : अराघची

राज्यपाल महोदय ने कहा कि “जलवायु अखाड़ा” नाम अपने आप में अत्यंत सार्थक है। झारखण्ड की परंपरा में अखाड़ा केवल एक स्थान नहीं, बल्कि संवाद, सहभागिता, सीखने और सामूहिक निर्णय का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन जैसे वैश्विक विषय पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों का एक मंच पर विचार-विमर्श करना समय की मांग है और इससे व्यवहारिक समाधान सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि झारखण्ड प्राकृतिक संसाधनों, वनों, खनिज संपदा तथा समृद्ध जनजातीय संस्कृति से सम्पन्न राज्य है। 

Also Read : स्पाइसजेट ने डैम्प लीज पर तीन विमान बेड़े में शामिल किये

यहाँ के लोगों का प्रकृति से गहरा आत्मीय संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी विकास यात्रा ऐसी होनी चाहिए, जिसमें आर्थिक प्रगति के साथ पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक न्याय भी समान रूप से सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना तभी साकार होगी, जब विकास प्रकृति के प्रति संवेदनशील तथा समाज के प्रति समावेशी होगा।

राज्यपाल महोदय ने उल्लेख किया कि राँची कभी अपने सुखद मौसम के लिए देशभर में प्रसिद्ध था तथा अविभाजित बिहार की ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में इसकी पहचान रही है। किंतु इस वर्ष ही यहाँ तापमान में निरंतर वृद्धि और भीषण गर्मी का अनुभव सभी ने किया। उन्होंने सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं का आह्वान किया कि वे जल संरक्षण, वृक्षारोपण, ऊर्जा संरक्षण, प्लास्टिक के उपयोग में कमी तथा पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाकर इस दिशा में सक्रिय योगदान दें।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

सुप्रीम कोर्ट का बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने के निर्देश

July 28, 2026

उच्चतम न्यायालय ने पिछले सप्ताह हुए विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने पर गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए उन सभी छात्रों को मंगलवार को रिहा करने का आदेश दिया जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इसके साथ ही न्यायालय ने केंद्र सरकार और असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र तथा केरल सरकारों…

युवाओं को रोजगारदाता बनाने की दिशा में योगी सरकार की बड़ी पहल

July 28, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं बल्कि रोजगार सृजित करने वाला उद्यमी बनाने के उद्देश्य से ‘यूथ अड्डा’ पहल को प्रदेश भर में विस्तार देने का निर्णय लिया है। सरकार का कहना है कि यह पहल नई पीढ़ी की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है और इसके…

महबूबा ने जंतर-मंतर पर दिये बयान के लिए मांगी माफी

July 28, 2026

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जंतर-मंतर पर दिये अपने विवादित बयान के लिए मंगलवार को माफी मांगी। गौरतलब है कि सुश्री मुफ्ती ने अभी हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होकर कश्मीर में मौजूदा उग्रवाद का जिक्र करते हुए वहां बल…

उत्तरकाशी में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

July 28, 2026

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में सोमवार देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे चारधाम यात्रा पर निकले हजारों तीर्थयात्रियों तथा स्थानीय लोगों का…

अमेरिका-ईरान के बीच ‘सौहार्दपूर्ण वार्ता’ जारी : ट्रंप

July 28, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल “सौहार्दपूर्ण वार्ता” चल रही है, हालांकि यदि कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई कर सकता है। श्री ट्रंप ने मिशिगन के मिलफोर्ड में सोमवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “हम उन पर जबरदस्त…

logo