‘आप’ ने कॉजपा के प्रदर्शनकारियों की कानूनी, चिकित्सकीय सहायता के लिए हेल्पलाइन शुरू की

Categorized as प्रादेशिक समाचार

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शनकारियों पर उसकी कार्रवाई अंग्रेजों की बर्बरता से भी बदतर थी।

केजरीवाल ने कहा कि पार्टी ने घायल प्रदर्शनकारियों को चिकित्सकीय सहायता और हिरासत में लिए गए छात्रों के परिजनों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा युवा प्रदर्शनकारियों पर हमने पुलिस की बर्बरता देखी! यहां तक कि अंग्रेजों ने भी स्वतंत्रता सेनानियों पर उस तरह का जुल्म नहीं ढाया जैसा नरेन्द्र मोदी सरकार ने हमारे बच्चों पर किया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिस बिना किसी उकसावे के लड़कियों और छात्रों को लगातार पीटती रही और उन पर लाठी बरसाती रही। 

उन्होंने इन दृश्यों की तुलना 1919 में जलियांवाला बाग में जनरल डायर द्वारा की गई बर्बरता से की।

Also Read : ‘जन नायकन’ के नए प्रचार पोस्टर जारी, 23 जुलाई को होगी रिलीज

केजरीवाल ने कहा मैं प्रदर्शनकारियों के माता-पिता और परिजनों से कहना चाहता हूं कि आपको डरने की जरूरत नहीं है, हम आपके साथ हैं। हेल्पलाइन नंबर पर संदेश भेजें। हम आपसे संपर्क करेंगे, और कानूनी सहायता तथा चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराएंगे। 

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुद इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा नहीं ले सके, लेकिन उनके दोनों बच्चे प्रदर्शनकारियों के साथ मार्च में शामिल हुए।

उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा मोदी जी, आप देश के सबसे बड़े राष्ट्रविरोधी हैं। आप हमारे छात्रों को ‘राष्ट्रविरोधी’ कह रहे हैं लेकिन आप प्रश्न पत्र लीक रोकने में नाकाम रहे हैं। संवाददाता सम्मेलन के बाद केजरीवाल संसद मार्ग थाना पहुंचे।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया अभी संसद मार्ग थाना आया हूं। पुलिस उपायुक्त से मिलने के लिए अभी उनके कमरे के बाहर बैठा हुआ हूं। उनका इंतजार कर रहा। पुलिस ये जानकारी सार्वजनिक करे — कल के प्रदर्शन से संबंधित जितनी प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, उसकी पूरी सूची। और, जिन बच्चों को बिना प्राथमिकी के गिरफ्तार किया गया है, उनकी सूची और वे किस जेल में हैं। 

उन्होंने कहा कि किसी बच्चे को या उनके माता-पिता को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। केजरीवाल ने कहा आप हमारे हैं। आपको कुछ नहीं होने देंगे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

सुप्रीम कोर्ट का बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने के निर्देश

July 28, 2026

उच्चतम न्यायालय ने पिछले सप्ताह हुए विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने पर गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए उन सभी छात्रों को मंगलवार को रिहा करने का आदेश दिया जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इसके साथ ही न्यायालय ने केंद्र सरकार और असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र तथा केरल सरकारों…

युवाओं को रोजगारदाता बनाने की दिशा में योगी सरकार की बड़ी पहल

July 28, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं बल्कि रोजगार सृजित करने वाला उद्यमी बनाने के उद्देश्य से ‘यूथ अड्डा’ पहल को प्रदेश भर में विस्तार देने का निर्णय लिया है। सरकार का कहना है कि यह पहल नई पीढ़ी की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है और इसके…

महबूबा ने जंतर-मंतर पर दिये बयान के लिए मांगी माफी

July 28, 2026

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जंतर-मंतर पर दिये अपने विवादित बयान के लिए मंगलवार को माफी मांगी। गौरतलब है कि सुश्री मुफ्ती ने अभी हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होकर कश्मीर में मौजूदा उग्रवाद का जिक्र करते हुए वहां बल…

उत्तरकाशी में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

July 28, 2026

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में सोमवार देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे चारधाम यात्रा पर निकले हजारों तीर्थयात्रियों तथा स्थानीय लोगों का…

अमेरिका-ईरान के बीच ‘सौहार्दपूर्ण वार्ता’ जारी : ट्रंप

July 28, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल “सौहार्दपूर्ण वार्ता” चल रही है, हालांकि यदि कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई कर सकता है। श्री ट्रंप ने मिशिगन के मिलफोर्ड में सोमवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “हम उन पर जबरदस्त…

logo