एथनॉल को लेकर अखिलेश का सरकार पर हमला

Categorized as प्रादेशिक समाचार

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एथनॉल मिश्रित ईंधन की नीति को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ‘एथनॉल’ मुनाफाखोरी का नया नाम बन गया है और यह सरकार, एथनॉल उत्पादकों तथा तेल कंपनियों की साझेदारी वाला मॉडल है।

श्री यादव ने सोमवार को एक्स पर जारी एक बयान में कहा कि सरकार एथनॉल के समर्थन में प्रदूषण कम होने और कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटने जैसे तर्क देती है, लेकिन यह नहीं बताती कि इससे वाहनों की माइलेज कम होती है और उनके रखरखाव का खर्च बढ़ जाता है।

उन्होंने दावा किया कि एथनॉल मिश्रित ईंधन के कारण वाहनों में स्टार्ट होने की समस्या बढ़ रही है, औसत कम मिलने से अधिक ईंधन की खपत होती है तथा वाहन जल्दी खराब हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे वाहनों की पुनर्विक्रय कीमत और उनकी कुल आयु पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

Also Read : धामी ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के उपलक्ष्य में विशेष रेल को हरी झंडी दिखायी

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि एथनॉल के कारण जंग लगने और इंजन में तकनीकी समस्याएं बढ़ रही हैं। उनका कहना था कि पुरानी गाड़ियों को एथनॉल मिश्रित ईंधन को ध्यान में रखकर नहीं बनाया गया है, जिससे वाहन मालिकों को अतिरिक्त दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ऐसी स्थिति में बीमा कंपनियों को दावों के निस्तारण से बचने का एक और आधार मिल जाता है। अखिलेश यादव ने कहा कि महंगाई के दौर में आम लोग बड़ी मुश्किल से दोपहिया या चारपहिया वाहन खरीदते हैं और एथनॉल के कारण बढ़ने वाला रखरखाव का खर्च उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहा है।

उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों से ईंधन तैयार करने से खाद्य महंगाई बढ़ सकती है तथा एथनॉल उत्पादन में अधिक पानी की खपत होने से पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि वह “चंद मुनाफाखोरों” के हित में आम जनता पर अतिरिक्त बोझ क्यों डाल रही है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

सुप्रीम कोर्ट का बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने के निर्देश

July 28, 2026

उच्चतम न्यायालय ने पिछले सप्ताह हुए विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने पर गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए उन सभी छात्रों को मंगलवार को रिहा करने का आदेश दिया जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इसके साथ ही न्यायालय ने केंद्र सरकार और असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र तथा केरल सरकारों…

युवाओं को रोजगारदाता बनाने की दिशा में योगी सरकार की बड़ी पहल

July 28, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं बल्कि रोजगार सृजित करने वाला उद्यमी बनाने के उद्देश्य से ‘यूथ अड्डा’ पहल को प्रदेश भर में विस्तार देने का निर्णय लिया है। सरकार का कहना है कि यह पहल नई पीढ़ी की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है और इसके…

महबूबा ने जंतर-मंतर पर दिये बयान के लिए मांगी माफी

July 28, 2026

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जंतर-मंतर पर दिये अपने विवादित बयान के लिए मंगलवार को माफी मांगी। गौरतलब है कि सुश्री मुफ्ती ने अभी हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होकर कश्मीर में मौजूदा उग्रवाद का जिक्र करते हुए वहां बल…

उत्तरकाशी में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

July 28, 2026

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में सोमवार देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे चारधाम यात्रा पर निकले हजारों तीर्थयात्रियों तथा स्थानीय लोगों का…

अमेरिका-ईरान के बीच ‘सौहार्दपूर्ण वार्ता’ जारी : ट्रंप

July 28, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल “सौहार्दपूर्ण वार्ता” चल रही है, हालांकि यदि कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई कर सकता है। श्री ट्रंप ने मिशिगन के मिलफोर्ड में सोमवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “हम उन पर जबरदस्त…

logo