बिहार सम्राट हेली टूरिज्म दो अंतिम पटना

Categorized as प्रादेशिक समाचार

श्री चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार पर्यटन अवसंरचना को विश्वस्तरीय बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नए पर्यटन सर्किट विकसित किए जा रहे हैं। पटना में दो बड़े होटल बनाये जा रहे हैं जिससे अच्छी रॉयलिटी मिलनेवाली है। भगवान बुद्ध से जुड़े स्थल राजगीर और बोध गया, भगवान महावीर से जुड़े लछुआर और वैशाली, सोनपुर में विराजमान बाबा हरिहरनाथ, माँ मुण्डेश्वरी माता का मंदिर सहित हमारी धार्मिक विरासत, वाल्मीकिनगर, भीमबांध जंगल, नालंदा विश्वविद्यालय, मगध का स्वर्णिम अतीत सहित हमारी सभ्यता संस्कृति को देश दुनिया को दिखाना है। बिहार दर्शन कराना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार म्यूजियम देश का सबसे अच्छा म्यूयिम है। प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी ने भी इसे देखा है। बापू टॉवर को भी बाहर से आनेवाले लोग देखते हैं और इसकी प्रशंसा करते हैं। उन्होंने कहा कि देश के किसी प्रदेश में इतनी अच्छी ग्रीमण सड़कें नहीं हैं, जितनी बिहार में हैं। गांव सड़क, बिजली, पानी सहित बुनियादी सुविधाओं से लैस है। है। जे०पी० गंगा पथ से सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर तक रोप-वे की परिकल्पना की जा रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए पी०पी०पी० मॉडल को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ‘समृद्ध बिहार’ बनाने के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

Also Read : खान सर समेत चार लोगों को मिली अग्रिम जमानत

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026 राज्य के पर्यटन क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगी तथा बिहार को देश के अग्रणी पर्यटन राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने के साथ-साथ रोजगार, निवेश और समग्र आर्थिक विकास को नई गति प्रदान करेगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने बिहार पर्यटन नीति 2023 के अन्तर्गत हितधारकों को डमी चेक तथा मुख्यमंत्री होम स्टे प्रोत्साहन योजना के तहत विभिन्न लाभुकों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

कार्यक्रम को दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता एवं पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, सिविल विमानन विभाग के सचिव नीलेश रामचन्द्र देवरे, पर्यटन विभाग के निदेशक उदयन मिश्रा, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नंदकिशोर सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण, हितधारकगण, लाभार्थी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

सुप्रीम कोर्ट का बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने के निर्देश

July 28, 2026

उच्चतम न्यायालय ने पिछले सप्ताह हुए विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने पर गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए उन सभी छात्रों को मंगलवार को रिहा करने का आदेश दिया जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इसके साथ ही न्यायालय ने केंद्र सरकार और असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र तथा केरल सरकारों…

युवाओं को रोजगारदाता बनाने की दिशा में योगी सरकार की बड़ी पहल

July 28, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं बल्कि रोजगार सृजित करने वाला उद्यमी बनाने के उद्देश्य से ‘यूथ अड्डा’ पहल को प्रदेश भर में विस्तार देने का निर्णय लिया है। सरकार का कहना है कि यह पहल नई पीढ़ी की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है और इसके…

महबूबा ने जंतर-मंतर पर दिये बयान के लिए मांगी माफी

July 28, 2026

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जंतर-मंतर पर दिये अपने विवादित बयान के लिए मंगलवार को माफी मांगी। गौरतलब है कि सुश्री मुफ्ती ने अभी हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होकर कश्मीर में मौजूदा उग्रवाद का जिक्र करते हुए वहां बल…

उत्तरकाशी में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

July 28, 2026

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में सोमवार देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे चारधाम यात्रा पर निकले हजारों तीर्थयात्रियों तथा स्थानीय लोगों का…

अमेरिका-ईरान के बीच ‘सौहार्दपूर्ण वार्ता’ जारी : ट्रंप

July 28, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल “सौहार्दपूर्ण वार्ता” चल रही है, हालांकि यदि कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई कर सकता है। श्री ट्रंप ने मिशिगन के मिलफोर्ड में सोमवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “हम उन पर जबरदस्त…

logo