जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों के अभियान में लश्कर-ए-तैयबा का ‘कमांडर’ ढेर

Categorized as प्रादेशिक समाचार

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के आतंकवाद विरोधी अभियान में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक स्वयंभू कमांडर मारा गया।  पुलिस ने यह जानकारी दी। 

सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के इस जिले में मीमांदर इलाके में तीन जुलाई को तलाश अभियान शुरू किया था। 

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा तुम सिर्फ कुछ दूर तक भाग सकते हो लेकिन हमारी नजरों से छिप नहीं सकते।  राष्ट्रीय राइफस (आरआर) और सीआरपीएफ के साथ एक संयुक्त अभियान में शोपियां के विशेष अभियान समूह ने लश्कर के एक आतंकवादी को ढेर कर दिया।  

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मारे गए आतंकी की पहचान जाकिर अहमद गनी (26) के रूप में की, जो प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा संगठन का स्वयंभू कमांडर था। 

अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी जिले कुलगाम के मोटलहामा इलाके के निवासी गनी 27 सितंबर 2023 को घर से काम की तलाश में निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

Also Read : अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में एसआईटी ने अविनाश शुक्ला को बनाया मुख्य आरोपी

उन्होंने बताया कि काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चल पाने के बाद परिवार के सदस्यों ने तीन अक्टूबर, 2023 को कुलगाम थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। 

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद गनी लश्कर-ए-तैयबा की एक शाखा, आतंकी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) में शामिल हो गया। 

उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ कुलगाम थाने में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज है। 

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने तीन जुलाई को सीसीटीवी कैमरों में मीमांदर इलाके के एक घने बाग में दो आतंकियों को देखा था। 

उन्होंने बताया कि पुलिस, सेना की 55 आरआर और 44 आरआर, तथा सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने पिछले पांच दिनों से इस इलाके की घेराबंदी की हुई थी, जिसके दौरान दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही थी। 

उन्होंने बताया कि सेना की विशेष आतंकवाद विरोधी इकाई ‘विक्टर फोर्स’ ने घने बाग से भागने के सभी संभावित रास्तों को बंद करने के लिए अतिरिक्त जवान तैनात किए, साथ ही इलाके में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई। 

गनी के अलावा, दूसरे आतंकवादी की पहचान लतीफ के रूप में की गई है जो पिछले साल इस संगठन में शामिल हुआ था। 

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

स्वराज्य प्राप्ति में गणपति उत्सव का योगदान

September 14, 2026

युगों युगों से गणेश उत्सव का आयोजन होता आ रहा है। उत्सव के प्रमाण हमें सातवाहन, राष्ट्रकूट तथा चालुक्य वंश के काल से मिलते है। गणेश उत्सव को मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज ने राष्ट्रधर्म और संस्कृति से जोड़कर एक नई शुरुआत की थी। मराठा शासकों के दौर से उत्सव के इस क्रम को जारी…

logo