तमिलनाडु: पूर्व मंत्री और अन्नाद्रमुक नेता टीवीके में शामिल होंगे

Categorized as प्रादेशिक समाचार

ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. सी. विजयभास्कर, एम. आर. विजयभास्कर और एम. एस. एम. आनंदन अपने समर्थकों के साथ बृहस्पतिवार को मामल्लापुरम में आयोजित एक कार्यक्रम में सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) में शामिल होंगे।

डॉ. सी. विजयभास्कर ने टीवीके में शामिल होने से पहले संवाददाताओं से कहा कि यह सामूहिक फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया गया बल्कि उनके समर्थकों, जिला पदाधिकारियों और उनके विरालीमलाई विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ कई दौर की चर्चा के बाद लिया गया।

उन्होंने कहा कि सभी लोग एकमत से राजनीतिक बदलाव चाहते थे। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने अपने इस फैसले के लिए वर्तमान अन्नाद्रमुक नेतृत्व द्वारा लिए गए ‘गलत निर्णयों’ को जिम्मेदार ठहराया।

पूर्व परिवहन मंत्री एम. आर. विजयभास्कर भी करूर के अपने समर्थकों के साथ आधिकारिक तौर पर तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) में शामिल होने जा रहे हैं।

Also Read : इटली ने 2027 के लिए यूक्रेन को नाटो की सैन्य सहायता पैकेज पर लगाई रोक

इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पुडुकोट्टई जिले और करूर से उनके सैकड़ों समर्थक बसों व अन्य वाहनों से पहुंचे हैं।

पूर्व मंत्री आनंदन ने वर्तमान अन्नाद्रमुक नेतृत्व के प्रति गहरी नाराजगी जताई। आनंदन ने 45 वर्षों तक अन्नाद्रमुक में रहने के बाद पार्टी छोड़कर टीवीके का दामन थाम लिया।

उन्होंने पार्टी के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी की आलोचना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी एक ‘आत्म-केंद्रित’ संगठन बन गई है, जिसने अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं की चिंताओं और उनकी मेहनत की अनदेखी की है।

आनंदन ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें तमिलनाडु की राजनीति का भविष्य टीवीके में दिखाई देता है।

उन्होंने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व और अगले पांच वर्षों तक प्रभावी शासन देने की पार्टी की क्षमता पर विश्वास जताया।

इसके अलावा, आनंदन ने ‘खरीद-फरोख्त’ के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह और अन्य लोग किसी बाहरी दबाव या भ्रष्ट प्रभाव के कारण नहीं बल्कि इस आंदोलन में अपने विश्वास के कारण अपनी इच्छा से पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

उनके साथ तिरुचिरापल्ली की वलारमति तथा जिला सचिव पी. के. वैरामुथु, इलम्बई तमिलसेलवन, ओराथानाडु सेकर और त्रिची श्रीनिवासन भी टीवीके में शामिल होंगे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

किसान सम्मान के नाम से ई-20 पेट्रोल बिकेगा

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी और उसकी केंद्र सरकार के बारे में एक बात माननी होगी। दोनों अपने किसी फैसले को जस्टिफाई करने के लिए कोई भी तर्क खोज सकते हैं। जरूरी नहीं है कि फैसले को जस्टिफाई करने के लिए प्राइमरी तर्क पर ही अड़े रहे हैं। आमतौर पर कोई भी व्यक्ति या सरकार अपने फैसले…

ओवैसी का बिहार वाला दांव यूपी में भी

July 30, 2026

एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में एक दांव चला था। उन्होंने पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद और कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा था कि उनकी पार्टी को गठबंधन में शामिल किया जाए। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान गाजे बाजे के साथ लालू प्रसाद के निवास के बाहर पहुंच…

जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है?

July 30, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजे गए जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है? साथ यह भी सवाल है कि उनके खिलाफ लंबित महाभियोग के मामले की क्या स्थिति है? संसद के सत्र आ रहे हैं और जा रहे हैं। दुनिया भर की दूसरी बातों की…

केरल हारने का कारण खोज लिया सीपीएम ने

July 30, 2026

केरल में लगातार 10 साल राज करने के बाद सीपीएम के नेतृत्व वाला गठबंधन एलडीएफ इस साल मई के चुनाव में हार गया था। उसके बाद से पार्टी में इस बात को लेकर मंथन चल रहा था कि सब कुछ ठीक था तो पार्टी क्यों हारी? इसके लिए पार्टी के बड़े नेताओं के बीच मंथन…

नीलेकणी क्या नीट खत्म करने की सिफारिश करेंगे?

July 30, 2026

इंफोसिस के सह संस्थापक और भारत में आधार क्रांति के सूत्रधार नंदन नीलेकणी के ऊपर केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के सुझाव देने का जिम्मा सौंपा है। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के पूर्व प्रमुख एस सोमनाथ को भी इस उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी का सदस्य बनाया गया है। पता नहीं लोगों को याद…

logo