बिहार: भोजपुर-बक्सर विधान परिषद उपचुनाव में राजद की जीत

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद गुरुवार को राजद के लिए एक अच्छी खबर मिली है। विधान परिषद के भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में राजद के सोनू कुमार राय ने शानदार जीत हासिल की है। इस उपचुनाव में राजद के सोनू राय ने जदयू के कन्हैया प्रसाद को हराया। 

इस उपचुनाव में निर्णायक बढ़त के बाद से ही कार्यकर्ताओं ने मतगणना स्थल के बाहर जश्न मनाना शुरू कर दिया। इधर, पटना प्रदेश कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने जीत को लेकर खुशियां मनाईं। एमएलसी राधा चरण सेठ की बिहार विधानसभा चुनाव जीत पर उन्होंने भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार सीट से त्याग पत्र दे दिया था। तभी से यह सीट रिक्त है, जिसके लिए उपचुनाव हुआ। इस विधान परिषद उपचुनाव में कुल छह उम्मीदवार चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रहे थे।

Also Read : ‘दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, रेखा गुप्ता

एनडीए की ओर से नीतीश कुमार की पार्टी से कन्हैया प्रसाद चुनावी मैदान में हैं, जबकि महागठबंधन से राजद के सोनू कुमार राय चुनावी अखाड़े में हैं। 12 मई को इस उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। राजद की इस जीत को एनडीए के लिए एक झटका माना जा रहा है। इधर, राजद प्रदेश कार्यालय में भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार विधान परिषद के उपचुनाव में राजद के उम्मीदवार सोनू कुमार राय की जीत पर पार्टी नेताओं ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जीत की खुशियां मनाई और भोजपुर और बक्सर के पंचायत प्रतिनिधियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लोगों को बधाई दी है।

इस अवसर पर राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि यह जीत लोकतंत्र पर जन प्रतिनिधियों के विश्वास और तेजस्वी यादव के प्रति पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के विश्वास को प्रकट करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की जीत है।

प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि जब भी बैलेट से चुनाव होगा, लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी, क्योंकि तंत्र-मंत्र और मशीनरी मैनेजमेंट के सहारे जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करना चाहते हैं, उन्हें स्पष्ट रूप से यह बात समझ में आ जानी चाहिए कि जिसके साथ जनता होती है, जीत उसी की होती है। सभी को पता है कि विधानसभा चुनाव में भी राष्ट्रीय जनता दल को 143 सीटों पर बैलेट पेपर से बढ़त मिली थी और बाद में एनडीए ने किस तरह से मशीनरी और तंत्र-मंत्र के सहारे चुनाव जीता, यह सभी को पता है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

राजस्थान के नतीजों से परेशानी

September 16, 2026

यह बहुत दिलचस्प संयोग है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का यूजीसी के दिशानिर्देशों को लेकर बयान उस दिन आया, जिस दिन राजस्थान के स्थानीय निकायों के चुनाव नतीजे आ रहे थे। सोमवार की सुबह नतीजे आने शुरू हुए तो भाजपा के सारे बड़े नेता हैरान थे। राजस्थान के तमाम बड़े और प्रभावशाली नेताओं के…

कांग्रेस संगठन में राहुल बड़ा बदलाव करेंगे

September 16, 2026

कांग्रेस पार्टी में महासचिवों की जिम्मेदारियों में बदलाव के बाद अब कुछ और बदलाव की बारी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी के 64 सचिवों में बड़ा बदलाव हो सकता है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने भी संगठन में बदलाव किया। उसका भी सबसे बड़ा बदलाव सचिवों…

केंद्रीय एजेंसियां जाल बिछा रही हैं

September 16, 2026

डिजिटल लेन देन की शुरुआत के बाद फिशिंग शब्द की चर्चा बहुत होती है। ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले फिशिंग करते हैं यानी जाल डालते हैं। वे लोगों को फंसाने वाले ईमेल और मैसेज भेजते हैं, लोगों को डराते हैं या लालच देते हैं। उसमें जो फंस जाता है तो उसको लूट लिया जाता है। ऐसे…

कांग्रेस ने तृणमूल से तालमेल नहीं किया

September 16, 2026

कांग्रेस पार्टी की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। वह अब सहयोगी पार्टियों की चिंता नहीं कर रही है और पुरानी सहयोगी पार्टियों से भी नाता तोड़ने में उसे समय नहीं लग रहा है। तमिलनाडु में उसने डीएमके को छोड़ने में एक मिनट की देरी नहीं की। वैसे ही वह ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस…

यूपीआई पेमेंट पर लगेगा शुल्क

September 16, 2026

नई दिल्ली। आखिरकार केंद्र सरकार ने यूपीआई से पेमेंट करने पर शुल्क लगाने का फैसला कर लिया। लंबे समय से चल रही अटकलों को समाप्त करते हुए सरकार ने ऐलान किया है कि अब किसी भी वस्तु या सेवा के लिए यूपीआई से दो हजार रुपए से ज्यादा का भुगतान करने पर 0.4 फीसदी शुल्क…

logo